
- ई-चालान जमा करने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल से लागू
- बिना लाइसेंस फर्म से 606 बोरी पानी जब्त
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
Author: chhattisgarhmail
छुरिया। आगामी 10 एवं 11 जनवरी को ग्राम बखरूटोला में रामायण स्वर मानस सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय इस सम्मेलन में कांकेर, गुंडरदेही, महासमुंद, घटारानी, अहिवारा सहित छत्तीसगढ़ प्रदेश की विभिन्न रामायण मंडलियां भाग लेंगी। रामायण सम्मेलन का यह चौथा वर्ष है, और आयोजकों ने इसे एक भव्य और धार्मिक आयोजन बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। समिति के अध्यक्ष भीषण लाल साहू, सचिव बल्लूराम मंडावी और कोषाध्यक्ष कलेश्वर दास साहू ने बताया कि सम्मेलन का समापन 11 जनवरी, रविवार को शाम को होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किरण रविंद्र वैष्णव, जिला…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के दिशा-निर्देशों पर परिवहन विभाग ने जनवरी माह में सड़क सुरक्षा माह के तहत सघन जांच अभियान शुरू किया है। इस अभियान के अंतर्गत, नेशनल हाईवे-54 और राजनांदगांव शहर के भीतर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कड़ी कार्रवाई की गई। नेशनल हाईवे-54 पर यातायात को बाधित करने और दुर्घटनाओं को आमंत्रण देने वाले बेतरतीब खड़े माल वाहक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान 20 वाहन जो गलत तरीके से पार्क किए गए थे, उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। वाहन चालकों को हाईवे के निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़ा…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत सोयाबीन, अरहर, उड़द और मूंग फसलों की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने के लिए एक अधिसूचना जारी की गई थी। इस स्कीम का लाभ अब राज्य भर के किसानों को मिल रहा है। लेकिन राजनांदगांव जिले ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोयाबीन की खरीदी के मामले में राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। अब तक, राजनांदगांव जिले में स्वर्ण उपज बहुउद्देशीय कृषक उत्पादक संगठन सुकुलदैहान को उपार्जन केंद्र के रूप में अधिसूचित किया गया है। हेमंत कुमार नायक और विनोद वर्मा…
राजनांदगांव। शासन के निर्देशानुसार, प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य ग्रामीणों को रोजगार, आवास एवं आजीविका से संबंधित शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जनपद पंचायत के सभी ग्राम पंचायतों में आज मनरेगा के अंतर्गत चावल महोत्सव एवं रोजगार दिवस के साथ-साथ आवास दिवस का सफल और व्यापक आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान, विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत ग्रामीणों को महात्मा गांधी नरेगा और प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लाभों की जानकारी दी गई।…
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार, ग्रामीणों को रोजगार, आवास और आजीविका से संबंधित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने के लिए प्रत्येक माह की 7 तारीख को ग्राम पंचायतों में रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम हरनसिंघी में आज रोजगार एवं आवास दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत स्वीकृत आवासों के लाभार्थियों के नामों का वाचन किया गया और उन्हें उनके आवास निर्माण हेतु प्राप्त किश्तों, मनरेगा के तहत मजदूरी भुगतान, निर्माण सामग्री की उपलब्धता और अन्य विभागों के…
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत चल रहे धान खरीदी महाभियान से किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों पर सुचारू और पारदर्शी संचालन के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस, श्रमिक एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए मिशन जल रक्षा के तहत निर्मित जल संरचनाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा और फरहद में परकोलेशन टैंक, इंजेक्शन वेल, बोरवेल सह रिचार्ज सॉफ्ट सैंड फिल्टर संरचना का अवलोकन किया। इसके साथ ही ग्राम भंवरमरा में ऑक्सीजोन संरचना का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने भू-जल संवर्धन और तकनीकी विशेषताओं पर अधिकारियों के साथ चर्चा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पास में बने बोरवेल सह रिचार्ज सॉफ्ट सैंड फिल्टर के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और कहा कि यह…
राजनांदगांव। परिवहन विभाग ने यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए विशेष जांच अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत, परिवहन जांच चौकी पाटेकोहरा में रात्रि में अंतर्राज्यीय और राज्य के भीतर संचालित 26 यात्री स्लीपर बसों की सुरक्षा जांच की गई। जांच में फायर एक्सटिंग्विशर, फस्र्ट-एड बॉक्स, इमरजेंसी एग्जिट, रिफ्लेक्टर, स्पीड गवर्नर और अन्य आवश्यक सेफ्टी उपकरणों की उपलब्धता और कार्यशीलता की जांच की गई। जांच के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित बसों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 46 हजार रूपए का अर्थदण्ड लगाया गया। परिवहन विभाग ने…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र बरगा पहुंचे और वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे आपदा मित्र युवाओं से मुलाकात की। कलेक्टर ने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से अपने कौशल का विकास करें और आपदाओं के समय स्वयंसेवक के रूप में आगे बढ़कर समाज की मदद करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा नागरिकों तक आपदा से बचाव के उपाय पहुंचाएं। कलेक्टर ने इस अवसर पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और जिला सेनानी के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पाठ्यक्रम के अनुसार प्रशिक्षण…
राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा नागरिकों को शासकीय दस्तावेजों की उपलब्धता और दस्तावेजों में आवश्यक सुधार कार्य करवाने के लिए छत्तीसगढ़ ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल (लोक सेवा केन्द्र) की स्थापना की गई है। जिले में इस समय 9 लोक सेवा केन्द्र संचालित हो रहे हैं, जो नागरिकों को 76 प्रकार की सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इन 9 केन्द्रों का संचालन जिला कार्यालय (कलेक्टोरेट), नगर निगम राजनांदगांव, तहसील कार्यालय राजनांदगांव, तहसील कार्यालय डोंगरगांव, जनपद पंचायत डोंगरगांव, तहसील कार्यालय छुरिया, तहसील कार्यालय डोंगरगढ़, तहसील कार्यालय घुमका और तहसील कार्यालय लाल बहादुर नगर में किया जा रहा है। लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से नागरिकों…