
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहीद वीर नारायण सिह के बलिदान दिवस के अवसर पर आदिवासी समाज ने फरहद चौक में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव मुख्य अतिथि रहे। महापौर यादव ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिह का स्वतंत्रता संग्राम में अहम योगदान रहा। उन्होंने कहा, “हम उन्हें इसलिए याद कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने सिर्फ अपने समाज के लिए नहीं बल्कि पूरे देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।” इस अवसर पर महापौर ने फरहद चौक का नाम ‘शहीद वीर नारायण सिह चौक’ करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की मांग पर चौक…
राजनांदगांव। नगर निगम के निर्माण कार्यों की समीक्षा के क्रम में महापौर श्री मधुसूदन यादव और कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज सुबह निर्माणाधीन नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने और ड्राइंग डिज़ाइन के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण निर्माण करने के निर्देश तकनीकी अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा और शिक्षा विभाग के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती भी मौजूद थे। महापौर श्री यादव ने बताया कि शासन द्वारा विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा लाभ के लिए 11.18 करोड़ रुपये की लागत से 500 सीटर…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 4 प्रकरणों में 75 लाख 37 हजार 960 रूपए मूल्य के 2431.60 क्विंटल (6079 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 174 प्रकरणों में…
राजनांदगांव। जिले में कुपोषित बच्चों को सुपोषण की श्रेणी में लाने के लिए पोट्ठ लईका पहल अभियान के तहत आंगनबाड़ियों केन्द्रों में पालक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। शिशुवती माताओं और नन्हे बच्चों का समय पर टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच आंगनबाड़ी केन्द्रों में किया जा रहा है। गंभीर कुपोषित बच्चों के गृह भेंट कर पौष्टिक आहार एवं साफ-सफाई के संबंध में समझाईश एवं जानकारी दी जाती है। गंभीर कुपोषित बच्चों को एनआरसी भेजने के लिए समझाईश दी जा रही है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा टीबी, कुष्ठ एवं पल्स पोलियों अभियान के अंतर्गत नारा लेखन कार्य कर लोगों को जागरूक…
राजनांदगांव। जिले में धान की खरीदी अभियान से सिकानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में सभी विकासखंडों में जवाहर नवोदय विद्यालय एवं राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति प्रवेश परीक्षा के लिए द्वितीय मॉक टेस्ट का आयोजन किया गया। विनोबा टीम की मदद से विकासखंड स्तरीय केन्द्रों में जेएनवी एवं एनएमएमएसई द्वितीय मॉक टेस्ट का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। जेएनवी परीक्षा में कुल 800 तथा एनएमएमएसई परीक्षा में 400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जेएनवी परीक्षा में कुल 800 तथा एनएमएमएसई परीक्षा में 400 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। सभी केंद्रों में परीक्षा प्रक्रिया सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हुई। यह परीक्षा पूरी तरह से मुख्य परीक्षा आधारित थी,…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में 100 दिवसीय निक्षय निरामय पहचान एवं उपचार अभियान के दौरान जिले के टीबी के उच्च जोखिम समूहों का चिन्हांकन किया गया है। टीबी के उच्च जोखिम समूहों के जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्र के चिन्हित शेष व्यक्तियों की जांच एक्स-रे मशीन के माध्यम से किया जाएगा। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की निगरानी में हैंड हेल्ड एक्स-रे मशीन रखी गई है। जिले के चिन्हित शेष उच्च जोखिम समूहों के व्यक्तियों की जांच एक्स-रे मशीन के माध्यम किया जाएगा। इसके लिए जिले के सभी विकासखंडों एवं शहरी क्षेत्रों में जांच करने…
राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा गाइडलाइन दरों में जनमानस के लिए आवश्यक सुधार किया गया है। कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्सेस पर रजिस्ट्री दर कम हुई है। मुख्य सड़क से 20 मीटर से ज्यादा दूर कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्सेस पर 25 प्रतिशत कम दर से मूल्यांकन, दो फसली भूमि पर लगने वाला 25 प्रतिशत अतिरिक्त मूल्य अब नहीं लगेगा, जिससे किसानों का खर्च कम होगा। ट्यूबवेल पर 85 हजार रूपए और कुएं पर 70 हजार रूपए अतिरिक्त जोड़ने का नियम हटाया गया है, जिससे जमीन सस्ती पड़ेगी। अब परिवर्तित भूमि के लिए सिंचित भूमि का 2.5 गुना रेट नहीं लगेगा, जिससे लोगों को सीधी राहत मिलेगी।…
राजनांदगांव। केन्द्रीय मूल्यांकन बोर्ड छत्तीसगढ़ द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए गाइडलाइन दरों को अनुमोदित किया गया है। कार्यालय जिला पंजीयक से प्राप्त जानकारी अनुसार राजनांदगांव जिले में लागू नवीन गाइडलाइन दरों के तहत नगरीय क्षेत्रों में दरों का युक्तियुक्तरण और सरलीकरण किया गया है। पूर्व में प्रचलित बाजार मूल्य मार्गदर्शिका में एक ही वार्ड में कई-कई कंडिकाओं में अलग-अलग दरें अंकित थी, जिससे मार्गदर्शिका जटिल एवं आमजन के लिए समझने में कठिन हो गई थी। नगर निगम राजनांदगांव के वार्ड क्रमांक 1, 2 एवं 3 में कुल 10 अलग-अलग कंडिकाएं थी। जिनमें उसी स्थान पर मुख्य मार्ग का दर…
डोंगरगांव। नगर के योगेश दोसा और गौतम होटल संचालकों के बीच लंबे समय से चल रही रंजिश ने मारपीट का रूप ले लिया। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग अपराध दर्ज कर कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी शेष है। बीते 20 नवंबर की रात गौतम होटल के पास दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। सूचना मिलने पर डोंगरगांव पुलिस मौके पर पहुँची और पूरे मामले की पड़ताल की। मामले की शिकायत भानबाई यादव ने दर्ज कराई, जिस पर अपराध क्रमांक 361/25 धारा 296, 115 (2), 351 (2), 191 (2), 333 बीएनएस…