
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। ठंड के मौसम में रात्रि काल के दौरान घटित होने वाले संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने एक नई पहल की है। इस पहल के तहत संपत्ति अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष गश्त दस्ता ब्लैक पैंथर स्मड का गठन किया गया है। यह दस्ता नियमित गश्त से अलग एक विशेष एवं फोकस्ड गश्ती इकाई के रूप में कार्य करेगा। ब्लैक पैंथर स्मड बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करते हुए संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों की चेकिंग करेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह…
खैरागढ़। किसानों को गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा जिले में सतत निरीक्षण व जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में छुईखदान विकासखंड में कृषि विभाग की टीम ने गायत्री कृषि केंद्र, अन्नदाता कृषि केंद्र एवं कमल कृषि केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तीनों प्रतिष्ठानों में बिना वैध पंजीयन एवं अनुज्ञा प्रमाण पत्र के जैविक उर्वरक का भंडारण और विक्रय हेतु संधारण किया जाना पाया गया। जांच में कुल 2300 किलोग्राम जैव उत्प्रेरक (जैव उर्वरक) बरामद किया गया, जिसे नियमानुसार जब्ती बनाकर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया…
राजनांदगांव। चाकूबाजी एवं धारदार हथियारों के दुरुपयोग से होने वाले अपराधों की रोकथाम को लेकर राजनांदगांव पुलिस ने आम जनता के लिए आवश्यक सूचना जारी की है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन, फ्लिपकार्ट सहित अन्य माध्यमों से ऑनलाइन मंगाए गए किचन उपयोग के चाकुओं को छोड़कर, अन्य सभी प्रकार के चाकू एवं धारदार हथियार अपने नजदीकी पुलिस थाना अथवा साइबर सेल, राजनांदगांव में स्वेच्छा से जमा करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए ऑनलाइन मंगाए गए चाकुओं एवं अन्य धारदार हथियारों की जांच साइबर सेल के माध्यम से की जा…
राजनांदगांव। वार्ड भ्रमण और नागरिकों से संवाद की कड़ी में महापौर मधुसूदन यादव ने शुक्रवार सुबह लखोली क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान वे लखोली स्कूल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। खिलाड़ियों की मांग पर महापौर ने मैदान से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। महापौर यादव ने बताया कि खिलाड़ियों द्वारा उठाई गई समस्याओं से विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. रमन सिंह को अवगत कराया जाएगा, ताकि मैदान के विकास से जुड़े कार्यों का जल्द निराकरण किया जा सके। उन्होंने मैदान में बड़ी संख्या में बच्चों को खेलते देखकर प्रसन्नता जताई…
राजनांदगांव/डोंगरगढ़। बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में आक्रोश जताया। मंच के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर बांग्लादेश सरकार के खिलाफ सख्त कदम उठाने और पीड़ित हिंदुओं को भारत में शरण देने की मांग की। मंच ने ज्ञापन में हाल की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि बांग्लादेश के मयमनसिंह क्षेत्र में एक हिंदू युवक की हत्या की खबर सामने आई है, जिससे हिंदू समाज में रोष है। मंच का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को लंबे समय से दबाव, जबरन धर्म परिवर्तन…
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत चल रहे धान खरीदी महाभियान से किसानों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तथा प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान की खरीदी की जा रही है। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशन में जिले के सभी धान खरीदी केंद्रों में खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। धान खरीदी केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमैट्रिक डिवाइस, आर्द्रता मापी यंत्र, पेयजल, छांव और श्रमिकों की पर्याप्त…
राजनांदगांव। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनसंपर्क विभाग द्वारा रानी सागर स्थित चौपाटी में “2 साल निरंतर सेवा–निरंतर विकास” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन उमंग, उत्साह और खुशनुमा माहौल के बीच संपन्न हुआ, जिसमें शहरवासियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ विभिन्न रोचक गतिविधियों और प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। राजनांदगांव जिले की विशेषताएं, कला-संस्कृति और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित सवालों में नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आरजे अनिमेष ने रोचक अंदाज में प्रश्न पूछे, वहीं प्रतिभागियों ने अपनी जानकारी और सूझबूझ से…
खैरागढ़। रबी वर्ष 2025-26 के सत्र में किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज, खाद और कीटनाशक उपलब्ध कराने के लिए कृषि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न कृषि केन्द्रों में सतत निरीक्षण और जांच जारी है। इसी क्रम में उप संचालक कृषि, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के निर्देश पर 24 दिसंबर 2025 को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनियमितताएं पाए जाने पर चार कृषि केन्द्रों पर विक्रय प्रतिबंध लगाते हुए सामग्री जब्त की गई। साथ ही सभी चारों केन्द्र संचालकों को तत्काल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उप संचालक कृषि श्री सोलंकी के मार्गदर्शन में अनुविभागीय कृषि अधिकारी वीरेंद्र डहरिया और सहायक संचालक…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य में आरटीओ ई-चालान के नाम पर साइबर ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। ठगों द्वारा परिवहन विभाग की वेबसाइट का क्लोन पेज तैयार कर ई-चालान के जरिए ट्रैफिक नियम तोड़ने की बात कहकर लोगों को डराया जा रहा है। इसके बाद मैसेज के माध्यम से लिंक भेजकर आम नागरिकों की निजी जानकारी और बैंक खाते से राशि चुरा ली जा रही है। परिवहन विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऐसे किसी भी मैसेज लिंक, विशेषकर .APK फाइल या किसी व्यक्तिगत नंबर से भेजे गए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें। इन फर्जी लिंक…
राजनांदगांव। 5वीं रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ हॉकी लीग अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के छठवें दिन का रोमांचक खेल देखने को मिला। प्रतियोगिता में पूर्व कैबिनेट मंत्री खूबचंद पारख, समाजसेवी राजेंद्र गोलछा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष जीतेन्द्र मुदलियार, भाजयुमो प्रदेश मंत्री मोनू बहादुर सिंह, छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी सहित कई गणमान्य व्यक्तिगण उपस्थित रहे। छठवें दिन दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस बिलासपुर ने रुद्राक्षम् स्ट्राइकर्स को 5-1 से हराया। बिलासपुर की ओर से आनंद सूर्यवंशी और ओम यादव ने 1-1 गोल किया, जबकि सुमित मिंज ने 3 गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित…