राजनांदगांव। जिले के सुदूर छुरिया विकासखंड के ग्राम पांगरीखुर्द में नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण होना गांव के बच्चों और माताओं के लिए खुशियों का घर साबित हो रहा है। ग्राम पांगरीखुर्द में 11 लाख 20 हजार रूपए की लागत से नवीन आंगनबाड़ी भवन का निर्माण किया गया है। नए आंगनबाड़ी भवन में स्वच्छ पेयजल, ओव्हरहेड टैंक, शौचालय, जैसी सुविधाएं हैं, वहीं आकर्षक टाइल्स फर्श, ब्लैकबोर्ड, रंगरोगन एवं बाल चित्रकारी से सुसज्जित है।
नवीन आंगनबाड़ी भवन निर्माण के बाद यहां के बच्चों, माताओं व महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अत्यंत सकारात्मक प्रभाव हुआ है। आंगनबाड़ी केन्द्र कुपोषण को दूर करने, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने और प्री-स्कूल शिक्षा प्रदान करने में मदद मिल रही है। आंगनबाड़ी भवन के निर्माण से बच्चों का सर्वांगीण विकास और माताओं को स्वास्थ्य संबंधी सलाह और सहायता मिल रही है। इसके अलावा गर्भवती महिलाओं, माताओं और किशोरी बालिकाओं को बेहतर स्वास्थ्य और पोषण सेवाएं मिल रही हैं। नया आंगनबाड़ी भवन बच्चों, माताओं, महिलाओं और किशोरी बालिकाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधायुक्त वातावरण लेकर आया है। यहां बच्चों के लिए पर्याप्त जगह, साफ-सुथरे कक्ष, खेल सामग्री और पौष्टिक आहार की बेहतर व्यवस्था है। इससे बच्चों की नियमित उपस्थिति बढ़ी है और उनके शारीरिक व मानसिक विकास में सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अब बच्चों को बेहतर ढंग से प्रारंभिक शिक्षा और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां करा पा रही हैं।
ग्राम पांगरीखुर्द की गर्भवती महिलाओं और माताओं को भी इस भवन से विशेष लाभ मिल रहा है। उन्हें स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण संबंधी सलाह एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध हो रही है। स्वच्छ वातावरण और बैठने की समुचित व्यवस्था के कारण माताएं अब केंद्र पर नियमित रूप से आने लगी हैं। सरपंच श्रीमती अंजली गावड़े ने बताया कि नए आंगनबाड़ी भवन ने गांव में बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य एवं शिक्षा के स्तर को मजबूत किया है। यह केंद्र अब सिर्फ बच्चों की देखभाल का स्थान नहीं, बल्कि पूरे गांव के लिए जागरूकता और विकास का केंद्र बन गया है। उन्होंने कहा कि नया आंगनबाड़ी भवन बनने से ग्रामवासियों में खुशी है। नया आंगनबाड़ी भवन गांव के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए बच्चों और माताओं के जीवन में खुशियों की नई किरण लेकर आया है, जो आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- आयुक्त विश्वकर्मा साफ-सफाई देखने सुबह पहुॅचे चिखली, शांतिनगर व शंकरपुर
- सीईओ जिला पंचायत ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की
- निजी चिकित्सालय की कार्यशाला सह बैठक में राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत रिपोर्टिंग के दिए निर्देश
- ग्राम सिंघोला में विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का हुआ आयोजन
- होली पर्व से पहले समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त भुगतान होने की खबर मिलने पर जिले के किसानों में हर्ष व्याप्त
- दौलतराम ने ग्रीष्मकालीन धान के बदले लगाई धनिया की फसल
- शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत आईवायसीएफ (एमएए) प्रशिक्षण संपन्न
- नया आंगनबाड़ी भवन बना गांव के बच्चों और माताओं के लिए खुशियों का घर
