Author: chhattisgarhmail

खैरागढ़। जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों में अब विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाएं सीधे पहुंचेंगी। जिला प्रशासन, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से एक नई स्वास्थ्य सेवा “आदि आरोग्य रथ” की शुरुआत की गई है। यह अभिनव पहल दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुलभ, समयबद्ध और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा प्रदान करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है। कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के मार्गदर्शन में शुरू की गई इस सेवा को शुक्रवार को जिला पंचायत परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय, राजनांदगांव में 15 अक्टूबर को परिक्षेत्र स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (महिला/पुरुष वर्ग) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 7 और महिला वर्ग की 6 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. जयसिंग साहू ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि खेलों में भाग लेने से विद्यार्थियों में एकाग्रता और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। पुरुष वर्ग में शासकीय आदर्श महाविद्यालय, सोमनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया, जबकि उपविजेता शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय, राजनांदगांव रहा। महिला वर्ग में शासकीय नेहरू…

Read More

रायपुर। प्रदेशभर के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों के लिए इस बार दीपावली फीकी रही। त्यौहार के मौके पर न तो उन्हें वेतन मिला और न ही लंबे समय से प्रतीक्षित 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का लाभ। इससे कर्मचारियों और उनके परिवारों में गहरा असंतोष और निराशा व्याप्त है। राज्य के उपस्वास्थ्य केंद्रों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में कार्यरत लगभग 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं, बावजूद इसके दीपावली जैसे बड़े त्यौहार पर भी उन्हें वेतन से वंचित रहना पड़ा। निर्देशों के बावजूद भुगतान नहीं गौरतलब है…

Read More

राजनांदगांव। दीपावली पर्व के मद्देनजर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों और बाजारों में फ्लैग मार्च निकाला गया। आमजन की सुरक्षा, यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, एसडीएम गौतम पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, डीएसपी श्रीमती तनु प्रिया ठाकुर, कोतवाली थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम, बसंतपुर थाना प्रभारी एमन साहू एवं यातायात प्रभारी नवरत्न कश्यप सहित भारी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों, हाट-बाजार…

Read More

राजनांदगांव। सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला डोंगरगढ़ में सामने आया है, जहां टिकरापारा निवासी आशुतोष उपाध्याय से अज्ञात मोबाइल धारकों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। आशुतोष उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह सात अगस्त 2025 से तीन सितंबर 2025 के बीच ट्विटर पर बने एके मंधान नामक अकाउंट से जुड़े ग्रुप एजेंल फोरम के संपर्क में आया। इस ग्रुप में स्वयं को गोकूल लारोईया…

Read More

राजनांदगांव। श्री विनय कुशल मुनि के सुशिष्य एवं 171 दिन तक उपवास का रिकॉर्ड बनाने वाले जैन मुनि वीरभद्र (विराग) जी ने आज यहां कहा कि चारित्र ज्ञान कितना भी हो किन्तु अहंकार यदि है तो यही अहंकार पतन का कारण बनता है। यदि हम परिषह सहन कर सकते हैं तभी हम अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ सकते हैं। जैन बगीचे में अपने नियमित चातुर्मासिक प्रवचन में जैन मुनि वीरभद्र (विराग) जी ने कहा कि मनुष्य भव मिलना मुश्किल है। यह भव हमें मिला है तो हम इसका लाभ क्यों नहीं उठाते? धर्म-कर्म करोगे तो आत्म कल्याण के मार्ग…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम राजनांदगांव द्वारा दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए शहर के विभिन्न वार्डों में रोशनी व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। निगम द्वारा अब तक 51 वार्डों में लगभग 600 नई एलईडी लाइटें लगाई जा चुकी हैं। साथ ही 675 खराब लाइटों की मरम्मत भी की गई है। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर यह कार्यवाही तेजी से की जा रही है। दीपावली के मद्देनजर जिन क्षेत्रों में अंधेरा या सुरक्षा की दृष्टि से खतरा था, वहां प्राथमिकता से लाइटें लगाई गई हैं। इसके साथ ही मुख्य मार्गों, गलियों और…

Read More

राजनांदगांव। शहर में अवैध विज्ञापनों के खिलाफ नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बिना अनुमति के दीवारों, तालाबों की बाउंड्री वॉल, फ्लाईओवर के पिलर और बिजली के खंभों पर पोस्टर-बैनर और होर्डिंग लगाने वालों को निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने नोटिस जारी करते हुए 10.10 हजार रुपए का जुर्माना ठोका है। नगर निगम ने बुढ़ासागर और रानीसागर तालाब की बाउंड्रीवॉल समेत अन्य शासकीय स्थलों पर बिना अनुमति लगाए गए विज्ञापनों की जांच की। जांच में 11 प्रचारकर्ताओं द्वारा नियमों का उल्लंघन करते हुए अवैध रूप से प्रचार-प्रसार किया जाना पाया गया। निगम आयुक्त ने सभी…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले के विद्यालयों में सिकल सेल शिविर का आयोजन कर बच्चों का सिकल सेल टेस्ट किया जा रहा है। साथ ही बच्चों को सिकल सेल बीमारी की जानकारी व बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। शासन द्वारा जिले के सभी शासकीय संस्थाओं में निःशुल्क स्क्रीनिंग एवं उपचार व परामर्श की उपलब्ध सुविधा की जानकारी दी जा रही है। बच्चों को सिकल सेल की सामान्य जानकारी की बुकलेट का भी वितरण किया जा रहा है। साथ ही शिविर में राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत विद्यार्थियों को तंबाखू…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित स्वैच्छिक संस्था समता जन कल्याण समिति राजनांदगांव द्वारा संचालित एकीकृत पुनर्वास केन्द्र (नशामुक्ति केन्द्र) का निरीक्षण किया गया। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान संस्था में उपस्थित 5 हितग्राही से चर्चा। उन्होंने केन्द्र में मिल रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने संस्था के पुस्तकालय को अद्यतन करने एवं आवश्यक सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए।

Read More