Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्कूल में स्थापित आधुनिक प्लैनेटेरियम और स्पेस लैब का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री यादव ने शिक्षकों से लैब में उपलब्ध अत्याधुनिक उपकरणों और मॉडलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। लैब में भारत के सभी प्रमुख उपग्रहों के मॉडल मौजूद हैं, जिनमें देश का पहला उपग्रह आर्यभट्ट (1975) से लेकर हालिया अंतरिक्ष मिशन चंद्रयान तक शामिल हैं। इसके माध्यम से अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक उपकरणों की तकनीकी समझ विकसित करने में मदद मिलती है। लैब में 3 डी प्रिंटिंग मशीन स्थापित है, जिससे अंतरिक्ष उपकरण और उपग्रहों के मॉडल…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम कोपेडीह स्थित पीएमश्री विद्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। कलेटक्टर ने कक्षा में विद्यार्थियों के साथ बैठकर पढ़ाई से संबंधित चर्चा की तथा विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की जानकारी ली। बच्चों ने विश्वास पूर्ण अंग्रेजी में जवाब दिया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने जिले में बेहतर शैक्षणिक परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित सम्पर्क लर्निंग प्रोग्राम का कक्षा में जाकर अवलोकन किया। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से चर्चा कर कार्यक्रम के क्रियान्वयन की जानकारी ली तथा इसे प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन…

Read More

रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए कर्मचारियों की लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की। संघ के नेताओं ने कहा कि पूर्व में की गई घोषणाओं और मोदी सरकार की गारंटी के अनुरूप कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त करते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और उनकी सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञात हो कि…

Read More

राजनांदगांव। दुर्ग क्षेत्र के ग्राम समोदा में भाजपा पदाधिकारी विनायक ताम्रकार द्वारा अफीम की खेती किए जाने का मामला सामने आने और बलरामपुर जिले में भी इसी तरह के प्रकरण उजागर होने के विरोध में जिला शहर कांग्रेस कमेटी और जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने गुरुवार को भाजपा कार्यालय का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान 250 प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों ने गिरफ्तारी भी दी। अग्रवाल ट्रांसपोर्ट चौक से निकले कांग्रेसियों के जुलूस ने भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नशे की खेती को संरक्षण देने का आरोप लगाया। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भाजपा कार्यालय के…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम ने जिले के आबकारी विभाग में अधिकारियों, बाबुओं, इंस्पेक्टरों और लोकेशन ऑफिसरों के भ्रष्टाचार में मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जिले में बीयर की बॉटलों में नकली रैपर की जो शिकायतें सामने आई हैं, उसमें विभाग का पूरा सिस्टम शामिल है। शमसुल ने बताया कि शहर में पुलिस प्रशासन सख्त है, इसलिए आबकारी विभाग ने नए-नए तरीके अपनाकर भ्रष्टाचार को अंजाम देना शुरू कर दिया है। उनके अनुसार, लंबे समय से विभाग में कार्यरत कुछ कर्मचारियों की भूमिका हर कार्रवाई में अहम रही है। नियमों के…

Read More

राजनांदगांव। भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक पर गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर गंज लाइन में दिगंबर जैन समाज ने भक्ति और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही और दिनभर विभिन्न धार्मिक आयोजन हुए। दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि सुबह 8.30 बजे मंदिर में स्थापित करीब 135 वर्ष पुरानी भगवान आदिनाथ की प्रतिमा को रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। इस दौरान भजन-कीर्तन और अहिंसा के नारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने स्वयं रथ को…

Read More

राजनांदगांव। दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में एक युवक की हत्या की घटना के विरोध में हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने गुरुवार को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पुलिस अधीक्षक और कलेक्टर के माध्यम से भेजा गया। मंच के पदाधिकारियों ने ज्ञापन में बताया कि उत्तम नगर थाना क्षेत्र की हस्तसाल पुनर्वासित कॉलोनी में होली के दौरान हुए विवाद के बाद 26 वर्षीय युवक तरुण की कथित रूप से भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंच के प्रतिनिधियों ने घटना को अमानवीय बताते हुए इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य के रूप में फूलोदेवी नेताम के पुनः निर्विरोध निर्वाचित होने पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। उनके दोबारा राज्यसभा पहुंचने को प्रदेश की मजबूत आवाज और महिला नेतृत्व के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस अवसर पर कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राजस्थान-ओडिशा प्रदेश प्रभारी अब्दुल कलाम खान ने उनसे आत्मीय मुलाकात कर पुष्प-गुच्छ भेंट किया और मिठाई खिलाकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के सर्वोच्च सदनों में से एक राज्यसभा के लिए निर्वाचित होना अत्यंत गौरव और बड़ी जिम्मेदारी का विषय है। अब्दुल कलाम खान…

Read More

राजनांदगांव। स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ और राजस्व विभाग की टीम ने माँ बम्लेश्वरी मंदिर परिसर क्षेत्र एवं मुख्य मार्ग के आसपास की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी और नायब तहसीलदार डोंगरगढ़ भी मौजूद रहे। निरीक्षण में 12 दुकानों में प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग की पुष्टि हुई। दुकानदारों से न्यूनतम जुर्माने के तहत कुल 2,500 रुपये अर्थदण्ड वसूला गया और लगभग 10 किलोग्राम पॉलीथिन जप्त की गई। दुकानदारों को निर्देश दिए गए कि वे अपने प्रतिष्ठान में पॉलीथिन का उपयोग, बिक्री और भंडारण न करें। यदि भविष्य में पॉलीथिन का उपयोग…

Read More

राजनांदगांव। खाद्य विभाग की संयुक्त जांच टीम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के उपयोग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। सहायक खाद्य अधिकारियों और खाद्य निरीक्षकों की टीम ने 15 व्यावसायिक संस्थानों का औचक निरीक्षण किया और 47 घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए। जांच के दौरान मानव मंदिर (तुलसीपुर), रेलवे स्टेशन के अग्रवाल होटल, गुजरात इन, साकी पंजाबी होटल, राधे कृष्ण भोजनालय, राजा भोजनालय, गुरूद्वारा चौक पाठक भोजनालय और शुद्ध शाकाहारी भोजनालय सहित अन्य स्थानों में सिलेंडर जप्त किए गए। इसके साथ ही स्टेडियम रोड कोकास रेस्टोरेंट, ग्वालियर चाट,…

Read More