
- सुशासन तिहार-2026 : नागरिकों से सीधा संवाद और समस्याओं का त्वरित समाधान का मंच
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से संजना बनी लखपति दीदी, जनरल स्टोर से हर माह 50-60 हजार की आय
- घुमका में रेत का अवैध परिवहन करते 2 हाईवा जप्त, माफियाओं में हड़कंप
- राजनांदगांव में जनगणना 2027 का प्रथम चरण शुरू, धनगांव में मकान गणना पूरी
- थाना सोमनी की मानवीय पहल, मानसिक रूप से कमजोर महिला का इलाज सेंदरी अस्पताल में
- आईपीएल सट्टा रैकेट का खुलासा, बसंतपुर पुलिस ने 2 करोड़ के लेन-देन का पर्दाफाश किया
- मवेशी चुराने वाले 5 शातिर गिरफ्तार, 24 घंटे में पशु चोरी का खुलासा
- छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य स्तरीय विश्व पशु चिकित्सा दिवस का भव्य आयोजन, अम्बिकापुर बना साक्षी : पशु चिकित्सकों को मिला सम्मान, “भोजन एवं स्वास्थ्य के संरक्षक” बताए गए
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पूर्व महापौर हेमा देशमुख ने जारी विज्ञप्ति में कहा कि 2023 में पारित महिला आरक्षण बिल लागू करें। उन्होंने कहा कि आरक्षण देना है तो 2023 में पास महिला आरक्षण बिल को 543 सीट में लागू करो सभी समर्थन करने को तैयारए, लेकिन चोरी छिपे परिसीमन कर राजनीति न करे, बिना जाति जनगणना के परिसीमन की तैयारी लोकतंत्र को खत्म करने की तैयारी भाजपा ने शुरू कर दी थी। अपनी मर्जी से परिसीमन कर 850 सीट लाकर केरल तमिलनाडु जैसे दक्षिण के क्षेत्र के महिलाओं की संख्या को कम कर आरक्षण करने की तैयारी थी। वह महिलाओं को अधिकार…
राजनांदगांव। चौकी चिखली पुलिस ने रात्री में चलाए गए अभियान में एक शराब तस्कर को पकड़ते हुए अवैध शराब और वाहन जब्त किया। आरोपी अजीत यादव (37), ग्राम पोटेश्री, ओपी तुमड़ीबोड़, थाना लालबाग, को सफेद स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 08 वाय 1005 में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से 24 नग किंग फिशर बीयर (कुल 15.600 बल्क लीटर, कीमत 4,800 रुपये) और 49 पौवा जम्मू स्पेशल व्हिस्की (कुल 8.820 बल्क लीटर, कीमत 5,880 रुपये) जब्त की गई। इसके साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन की कीमत लगभग 6 लाख…
राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री और परिवहन कर रहे चार आरोपियों को धर-दबोचा। कार्रवाई के दौरान 103 पाव आइकॉन प्रिमियम व्हिस्की और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत 62,360 रुपये है। पुलिस ने बताया कि 18 और 19 अप्रैल, 2026 को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना लालबाग क्षेत्र में रेड की गई। अलग-अलग जगहों पर घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी: भगवत प्रसाद तिवारी (56), ग्राम को होगा, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई। संतु सिंह (45), मोतीपुर, धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत…
राजनांदगांव। जिले की ख्याति प्राप्त संस्था गायत्री विद्यापीठ में 13 अप्रैल को सत्र 2026-27 का वार्षिक बेठक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यालयीन शिक्षकों की उपस्थिति रही। बैठक के आरंभ में सचिव गगन लड्ढा द्वारा बैठक का उद्देश्य बताते हुए सभी को प्रेरक प्रसंग से जोड़कर संस्था की कार्य पद्धति से अवगत करवाया गया। बैठक के दौरान गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर सुरजन ने शिक्षकों को परिवार, समाज, विद्यालय एवं राष्ट्र के विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका से अवगत करवाते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि एक शिक्षक केवल ज्ञान का संवाहक ही नहीं होता बल्कि वह समाज…
राजनांदगांव। शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त शाला जेएलएम गायत्री विद्यापीठ केशर नगर में आज एक गरिमामय एवं भव्य समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सत्र 2025-26 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों तथा उनके पालकों का सम्मान किया गया। यह विशेष आयोजन विद्यालय प्रबंधन की ओर से किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण विद्यालय के प्राचार्य अंकित व्यास द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने सभी का स्वागत अभिनंदन करते हुए कहा कि सफलता केवल परिश्रम, अनुशासन एवं सतत प्रयास का परिणाम होती है। उन्होंने पालकों की भूमिका को अत्यन्त…
सुकमा। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, पेंटा (सुकमा-1) में 18 से 20 अप्रैल 2026 तक ब्रश कैलिग्राफी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस तीन दिवसीय कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों में सुंदर हस्तलेखन और सृजनात्मक लेखन कौशल को बढ़ावा देना था। कार्यशाला में संसाधन व्यक्ति श्रीमती ईशा गांधी ने विद्यार्थियों को ब्रश पेन के सही उपयोग, अक्षरों की संरचना और विभिन्न शैली (फॉन्ट) में लेखन की तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। विद्यार्थियों ने उनके मार्गदर्शन में अभ्यास करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने कहा कि कैलिग्राफी न केवल लेखन को आकर्षक बनाती है,…
राजनांदगांव। भारतीय जनता महिला मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों के निर्देशानुसार की गई। नवगठित कार्यकारिणी में संगठन के प्रति समर्पित, सक्रिय एवं अनुभवी कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं, जिससे संगठन को नवीन ऊर्जा एवं सशक्त दिशा प्राप्त होने की अपेक्षा व्यक्त की जा रही है। घोषित कार्यकारिणी में जिलाध्यक्ष के रूप में श्रीमती पुष्पा गायकवाड़ को दायित्व प्रदान किया गया है। वहीं महामंत्री पद पर श्रीमती वैशाली साहू एवं श्रीमती मिथलेश्वरी वैष्णव को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अतिरिक्त उपाध्यक्ष पद पर सुश्री पायल जैन, श्रीमती वर्षा गेडाम, श्रीमती मधुस्मिता…
राजनांदगांव। समाज में बढ़ती सुनियोजित जिहादी घटनाओं और हिन्दू महिलाओं के शोषण के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल ने मानव मंदिर चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और पुतला दहन किया। संगठन ने इसे राष्ट्र विरोधी मानसिकता के खिलाफ चेतावनी और जागरूकता का माध्यम बताया। जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने बताया कि नासिक के टीसीएस में लव जिहाद का षड्यंत्र, अमरावती में 19 वर्षीय युवक द्वारा 180 से अधिक लड़कियों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, जनजाति की अवयस्क बालिकाओं का शोषण, हिंदू महिलाओं का शोषण और धर्मांतरण जैसी घटनाएं विकृत मानसिकता का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि इस…
छुईखदान। खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय प्रशासन और बजट निर्माण प्रक्रिया को लेकर एक गंभीर एवं व्यापक विवाद सामने आया है, जिसने स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था, वित्तीय अनुशासन और वैधानिक प्रक्रियाओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। जनपद पंचायत के सभापति सुधीर गोलछा द्वारा उपसंचालक पंचायत को भेजे गए विस्तृत और कठोर शब्दों में लिखित शिकायत पत्र ने इस पूरे मामले को प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का प्रमुख विषय बना दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभापति ने अपने पत्र में स्पष्ट रूप से आरोप लगाया है कि जनपद पंचायत छुईखदान में एक अराजपत्रित तृतीय श्रेणी कर्मचारी…
राजनांदगांव। शहर के भदौरिया चौक स्थित ऋषभ टावर में चप्पल-जूते रखने और थूकने के स्थान पर देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाने के मामले ने धार्मिक भावनाओं को भड़का दिया है। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव ने इस कृत्य को निंदनीय बताते हुए बसंतपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार देवी-देवताओं की तस्वीरें लगाना सनातन धर्म की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला है और इससे समाज में आक्रोश फैल रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि तत्काल उक्त तस्वीरें हटाई जाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त…