Author: chhattisgarhmail

रायपुर। क्षेत्रीय विकास को नई गति देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन का वाणिज्य एवं उद्योग विभाग आगामी 11 सितंबर 2025 को बस्तर में इन्वेस्टर कनेक्ट का आयोजन करने जा रहा है। यह प्रमुख निवेश संवर्धन पहल इससे पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, रायपुर तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर टोक्यो, ओसाका और सियोल में सफलतापूर्वक आयोजित की जा चुकी है। इन आयोजनों के माध्यम से नवंबर 2024 से अब तक ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। राज्य सरकार अब छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट के माध्यम से निवेश संभावनाओं को बस्तर तक ले…

Read More

राजनांदगांव। आगामी शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर शक्तिधाम धर्मार्थ सेवा समिति द्वारा महाकाली मंदिर, बाबूटोला वार्ड क्रमांक-1 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के संरक्षक गुरुदेव हरीश यादव के मार्गदर्शन में नवरात्र पर्व की रूपरेखा तय की गई। समिति अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष 22 सितंबर से शारदीय नवरात्र आरंभ होगा। 21 सितंबर को बिरही भिगोने की परंपरा निभाई जाएगी और 22 सितंबर को घट स्थापना व ज्योति प्रज्वलन के साथ विधिवत् नवरात्र की शुरुआत होगी। समिति के संरक्षक गुरुदेव हरीश यादव ने…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में 18 अगस्त 2025 से चल रही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल और 16ए000 कर्मचारियों के सामूहिक इस्तीफे के मामले में अब आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार कर्मचारियों की जायज़ मांगों को नजरअंदाज कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू के आव्हान पर पूरे प्रदेश में ज्ञापन सौंपा जा रहा है। राजनांदगांव आम आदमी पार्टी की टीम ने महापौर प्रत्याशी कमलेश स्वर्णकार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल कलेक्टर के नाम अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने सरकार से मांग की है कि…

Read More

डोंगरगढ़। शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में आल्वा फाउंडेशन, नई दिल्ली के तत्वावधान में शिवाजी होटल, माई नगरी डोंगरगढ़ में डाइट खैरागढ़ 2000 बैच के शिक्षकों का मिलन एवं सम्मान समारोह उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। समारोह की संपूर्ण व्यवस्था डीएड 2000 बैच खैरागढ़ के शिक्षकों द्वारा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त प्राचार्य डॉ. सुनील महाकालकर रहे, जबकि अध्यक्षता हेमशंकर जेठमल, चेयरमैन-आल्वा फाउंडेशन ने की। विशेष अतिथि के रूप में वायके तिवारी, प्राचार्य एवं ज्ञानचंद साहू, ग्रुप एडमिनए डीएड खैरागढ़ उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर दीप प्रज्वलन व पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पहार…

Read More

राजनांदगांव। पितृपक्ष के पहले दिन सोमवार को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन, जिला इकाई राजनांदगांव की ओर से सेवा और श्रद्धा का भाव देखने को मिला। समता मंच द्वारा संचालित वृद्धाश्रम में संस्था के पदाधिकारियों ने पहुंचकर वृद्धजनों को भोजन, मिष्ठान और आवश्यक सामग्री का वितरण किया। फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्यों ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाया। सभी ने बुजुर्गों से आशीर्वाद लिया और पितरों को याद करते हुए उनके प्रति श्रद्धा प्रकट की। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने कहा, पितृपक्ष आत्मिक शुद्धि और पूर्वजों की स्मृति में सेवा करने का समय…

Read More

राजनांदगांव। शिक्षक दिवस के अवसर पर संस्कार सिटी कॉलेज आफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में शनिवार को भव्य आयोजन किया गया। बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से शिक्षक दिवस को यादगार बना दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना से हुई, जिसे महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा ने संपन्न किया। इसके पश्चात् छात्र-छात्राओं ने परंपरागत तरीके से सभी शिक्षकों का तिलक कर श्रीफल भेंट किया और उनका सम्मान किया। प्रशिक्षणार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी, जिसमें गीत, नृत्य और नाट्य रूपांतरण शामिल रहे। वहीं मनोरंजक खेलों का…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित एम्स रायपुर में भर्ती सुरजपुर जिले के श्री विशंभर यादव से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री श्री साय ने चिकित्सकों से श्री विशंभर यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। मुख्यमंत्री श्री साय ने एम्स रायपुर में श्री नीलू गुप्ता का भी हाल-चाल जाना। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री नीलू गुप्ता ने बताया कि वे और श्री विशंभर यादव एक साथ ही सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री विशंभर यादव और श्री नीलू गुप्ता को इलाज…

Read More

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा क्रांति का मार्ग प्रशस्त किया है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को प्रदेश सरकार के प्रत्यक्ष सहयोग से दोगुना लाभ मिल रहा है। डबल सब्सिडी और हाफ बिजली से मुफ्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ का संकल्प अब साकार होने लगा है। इस योजना से न केवल बिजली का खर्च कम होगा, बल्कि आम नागरिकों के लिए अतिरिक्त आय का साधन भी उपलब्ध होगा। आवासीय मकानों की छतों पर सौर पैनल स्थापित कर स्वच्छ, किफायती और स्थायी ऊर्जा उपलब्ध कराना इस योजना का उद्देश्य है। वर्ष 2024 में घोषणा…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय राजनांदगांव में सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण तथा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की आदमकद प्रतिमा एवं ट्रॉमा सेंटर स्थापना हेतु भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा विभाग मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महापौर मधुसूदन यादव एवं अन्य जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव के लिए आज का दिन…

Read More

राजनांदगांव। शहरवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सीटी स्कैन मशीन की सुविधा अब राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हो गई है। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नवीनतम तकनीक से सुसज्जित इस सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने डॉ. रमन सिंह एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए इसे आमजन, विशेषकर गरीब वर्ग के लिए उपयोगी बताया। चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख और अध्यक्ष कमलेश बैद ने कहा कि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन की सुविधा…

Read More