
- भारत की हाइड्रोजन संचालित ट्रेन हरित भविष्य की ओर एक ऐतिहासिक कदम : ऋषिदेव चौधरी
- पीसीसी चीफ की दौड़ में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद का नाम उभरा, सादगी और संगठनात्मक अनुभव बन सकता है प्लस पॉइंट
- आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए तीसरे व अंतिम चरण का शेड्यूल जारी
- सीएम हेल्पलाइन से ग्राम सलोनी के केवल साहू को तत्काल मिली मदद, मिला गैस सिलेंडर
- जिले में मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने समर्पित भाव से करें कार्य : कलेक्टर
- बसंतपुर पुलिस ने बरामद किए 25 गुम मोबाइल, मालिकों के चेहरे पर लौटी मुस्कान
- गुड़ाखू लाइन में निगम आयुक्त ने अमले के साथ किया पैदल भ्रमण, दुकानदारों से कहा- बाहर सामान न रखें
- राजस्व विभाग की समीक्षा : आयुक्त ने हर दिन का लक्ष्य तय कर टैक्स वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव/छुरिया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान के अनुसार जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव की मासिक जिला कार्यकारिणी बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष विपिन यादव की अध्यक्षता में छुरिया में संपन्न हुई। बैठक में खुज्जी विधायक भोलाराम साहू एवं पूर्व विधायक छन्नी साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय राजेंद्र व्यास के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके पश्चात पूर्व निर्धारित एजेंडे के अनुसार संगठनात्मक विषयों, पार्टी की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा जिले की प्रमुख समस्याओं, किसानों की खाद एवं बिजली संबंधी समस्याओं,…
डोंगरगढ़। मां बम्लेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ अब खेल प्रतिभाओं की उभरती हुई भूमि के रूप में अपनी विशेष पहचान बना रही है। यहां के युवा खिलाड़ियों ने सीमित संसाधनों के बावजूद जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। हालांकि, आधुनिक खेल अधोसंरचना, रनिंग ट्रैक, इंडोर-आउटडोर परिसर और खेल उपकरणों का अभाव आज भी उनके सामने बड़ी चुनौती है। इन्हीं महत्वपूर्ण मांगों को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष रमन डोंगरे के नेतृत्व में डोंगरगढ़ का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से सौजन्य मुलाकात करने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल…
राजनांदगांव। राजनांदगांव विधानसभा के लाडले विधायक व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के अथक प्रयासों से एक बार फिर राजनांदगांव जिले में विकास की बयार बहाई गई है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को एक और बड़ी सौगात मिली है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए एवं डा. रमन सिंह का आभार जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री ऋषिदेव चौधरी ने एक प्रेस विग्यप्ति जारी करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले के लिए 72.29 लाख रुपये की लागत के 17 विभिन्न अधोसंरचना निर्माण कार्यों को प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई…
खैरागढ़। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत चारभाटा में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। राशि वेलफेयर सोसाइटी, राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में गांव की लगभग 25 से 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सिलाई-कढ़ाई के हुनर सीखे। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक-10) श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच गुलाब साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।…
राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नगर इकाई, राजनांदगांव ने दिग्विजय स्वशासी महाविद्यालय में हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में 200 से अधिक विद्यार्थियों को बैकलॉग प्राप्त होने के मामले को गंभीर बताते हुए प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। एबीवीपी नगर मंत्री अक्षत कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को बैकलॉग मिलना सामान्य घटना नहीं है। इससे परीक्षा परिणाम की पारदर्शिता एवं मूल्यांकन प्रक्रिया की निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न खड़े होते हैं। बड़ी संख्या में विद्यार्थी मानसिक तनाव एवं असमंजस की स्थिति में हैं तथा उनका…
राजनांदगांव। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से किशोरियों की सुरक्षा के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को परिजनों की सहमति से एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। अभियान के तहत अब तक जिले में 4281 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ शासकीय और निजी विद्यालयों में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा अभिभावकों की सहमति प्राप्त…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों में जलभराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायतों, सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जीई रोड की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा में एक लेन बंद करने से उपजी अव्यवस्थाएं, राजनांदगांव पासिंग (सीजी 08 सीरीज) के वाहनों से कथित नियमविरुद्ध टोल वसूली, राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब रख-रखाव, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट तथा सीआईटी कालेज के पास बाईपास पर बने गोल चौराहे की तकनीकी खामियों को प्रमुखता से उठाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा…
राजनांदगांव। समाज कल्याण और गौसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली स्वास्तिक जनसमर्पण सेवा समिति की महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देनेए पर्यावरण संरक्षण और विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली गौवंश दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आगामी वर्ष हेतु राजनांदगांव जिला और शहर की नवीन कार्यकारिणी के गठन का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें स्थानीय सक्रिय समाजसेवियों और युवाओं को नेतृत्व सौंपा जाएगा। समिति के प्रदेश संयोजक अंशुल कसार ने बताया कि…
राजनांदगांव। बरगा के समीप लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण से पूर्व ही मुख्य पुल मार्ग के बीचों-बीच दरारें, धंसाव तथा गड्ढे दिखाई देने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पुल पर अभी नियमित यातायात भी प्रारंभ नहीं हुआ, उसमें समय से पहले इस प्रकार की क्षति आखिर क्यों उत्पन्न हुई? इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव एवं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल कांग्रेसजनों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने…