Close Menu
    What's Hot

    अवैध कार पार्किंग और बंद रास्तों से बढ़ी मुसीबत, कलेक्टर से गुहार

    July 11, 2026

    राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण

    July 11, 2026

    संस्कार सिटी स्कूल की नई छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, मुकुल हेड बॉय और साक्षी बनीं हेड गर्ल

    July 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अवैध कार पार्किंग और बंद रास्तों से बढ़ी मुसीबत, कलेक्टर से गुहार
    • राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर एबीवीपी ने किया स्वामी विवेकानंद प्रतिमा का स्वच्छता अभियान एवं माल्यार्पण
    • संस्कार सिटी स्कूल की नई छात्र परिषद का शपथ ग्रहण, मुकुल हेड बॉय और साक्षी बनीं हेड गर्ल
    • वीबी-जीरामजी योजना से बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, बढ़ी आय और मिला आर्थिक संबल
    • जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी के बीच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन
    • जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, राहुल गांधी के जनसंवाद का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन
    • डोंगरगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल
    • डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव लगातार गढ़ रहा विकास की गाथा : ऋषिदेव चौधरी
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » चारभाटा में सिलाई मशीन प्रशिक्षण का समापन, 30 महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र
    खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

    चारभाटा में सिलाई मशीन प्रशिक्षण का समापन, 30 महिलाओं को मिले प्रमाण-पत्र

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailJuly 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत चारभाटा में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। राशि वेलफेयर सोसाइटी, राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस विशेष शिविर में गांव की लगभग 25 से 30 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सिलाई-कढ़ाई के हुनर सीखे।
    समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य (क्षेत्र क्रमांक-10) श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में उप सरपंच गुलाब साहू उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रशिक्षण पूरा करने वाली सभी महिलाओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्रीमती भुनेश्वरी देवांगन ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में कौशल विकास आधारित प्रशिक्षण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। सिलाई सीखने से महिलाएं घर बैठे ही आर्थिक उपार्जन कर अपने परिवार को संबल प्रदान कर सकती हैं।
    राशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष संतोषी साहू ने बताया कि उनकी संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण अंचल की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाना है। वहीं, संस्था के सचिव तरुण पटेल ने आश्वस्त किया कि भविष्य में भी महिलाओं के हित और उनके कौशल उन्नयन के लिए इस तरह के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम लगातार आयोजित किए जाते रहेंगे।
    प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाओं ने राशि वेलफेयर सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस शिविर से उन्हें न सिर्फ सिलाई का हुनर सीखने को मिला, बल्कि अब वे खुद का काम शुरू कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित हुई हैं।
    इस गरिमामयी समापन समारोह में संस्था की सदस्य श्रीमती गायत्री साहू, श्रीमती क्षमा साहू सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण जन और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े महिलाओं के कदम : विचारपुर में सिलाई प्रशिक्षण शिविर का समापन

    July 6, 2026

    जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ, 63 हजार से अधिक लोगों की होगी घर-घर जांच

    June 15, 2026

    तंबाकू नियंत्रण, पल्स पोलियो एवं मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

    June 12, 2026

    राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर जिलाभर में महाअभियान : रैली और दीवार लेखन से किया जागरूक

    May 17, 2026

    विश्व मलेरिया दिवस पर जिलेभर में विशेष जागरूकता अभियान, “शून्य मलेरिया – लक्ष्य” की ओर प्रशासन की पहल

    April 26, 2026

    जनपद पंचायत छुईखदान में वित्तीय अनियमितताओं का बड़ा मामला : नियमों की अनदेखी पर सभापति का तीखा प्रहार, उच्च स्तरीय जांच और निलंबन की मांग तेज

    April 18, 2026
    Top Posts

    राजनांदगांव में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी संपन्न, आदित्यवाहिनी की जिला व नगर कार्यकारिणी घोषित

    July 6, 20263 Views

    महापौर की मौजूदगी में नवनियुक्त नामांकित पार्षदों का निगम में भव्य स्वागत

    July 6, 20262 Views

    जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से झूमाझटकी के बीच प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला दहन

    July 10, 20261 Views

    जनता के मुद्दों पर संघर्ष तेज करेगी कांग्रेस : जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न, राहुल गांधी के जनसंवाद का प्रोजेक्टर पर प्रदर्शन

    July 10, 20261 Views

    डोंगरगढ़ के खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मिला प्रतिनिधिमंडल

    July 10, 20261 Views

    डॉ. रमन सिंह के प्रयासों से राजनांदगांव लगातार गढ़ रहा विकास की गाथा : ऋषिदेव चौधरी

    July 10, 20261 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.