
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
- छुरिया में 200 बच्चों को मिली स्वास्थ्य किट, हमर स्वस्थ लइका शिविर में हुआ विशेष जांच.परीक्षण
- 4 लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, तीन पुरुष और एक महिला आरोपी गिरफ्तार
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मेजबान छत्तीसगढ़ तथा मध्यप्रदेश की बालिकाओं ने आसान मैचो में अपनी विरोधी टीमों को हरा कर हॉकी इंडिया द्वारा संचालित व छत्तीसगढ१ हॉकी द्वारा आयोजित अस्मिता वेस्ट जोन सब जूनियर बालिका हॉकी प्रतियोगिता में जीत दर्ज की। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव के मुख्य आतिथ्य, वार्ड पार्षद श्रीमति अमृता मोहन सेन की अध्यक्षता एवं फिरोज अंसारी अध्यक्ष छत्तीसगढ़ हॉकी, केसी त्रिपाठी साईं प्रबंधक, ए. एक्का सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग, अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी परमजीत सिंह तथा मृणाल चौबे, जिला हाकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम चंद जैन, भूषण साव, छोटेलाल रामटेके पार्षद,…
राजनांदगांव। चैत्र नवरात्र की शुरुआत के साथ ही शक्तिधाम महाकाली मंदिर (बाबूटोला, वार्ड क्रमांक 1) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर परिसर 91 मनोकामना ज्योत कलशों की रोशनी से जगमगा उठा है। हर साल की तुलना में इस बार भक्तों की संख्या और उत्साह दोनों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। मंदिर में इस बार सात दिवसीय वैदिक महालक्ष्मी महायज्ञ का आयोजन भी किया जा रहा है, जो जिले में पहली बार हो रहा है। इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है और दूर-दूर से लोग दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। मंदिर प्रमुख…
राजनांदगांव। जामा मस्जिद के सदर व मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि देशभर में शुक्रवार को चांद की पुष्टि.तस्दीक आधिकारिक घोषणा होने के बाद राजनांदगांव छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश भर में आज ईद मनाई जायेगी। 30 मुक्कमल रोज़े के साथ माह रमजान के मुकद्दस महीने का सफर खत्म हो चला है। ईद का दिन अल्लाह की नेमतों का शुक्र अदा करने और भाईचारे को मजबूत करने का होता है। रईस अहमद ने कहा रमजान सिर्फ रोजा रखने का ही नाम नहीं है, बल्कि रूह की पाकीजगी, सब्र का इम्तेहान…
राजनांदगांव। जल जीवन मिशन के अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के कोटरापानी में जहां की जनसंख्या महज 515 है। वहां के 145 घरों में 66.06 लाख रुपए की लागत से जलापूर्ति के लिए नल कनेक्शन का कार्य पूरा हुआ। जल जीवन मिशन ने ग्राम कोटरापानी की तस्वीर बदल दी है। अब गांव के हर घर में नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल पहुंच रहा है, जिससे ग्रामीणों का जीवन स्तर उल्लेखनीय रूप से सुधरा है। ग्राम कोटरापानी, जिसकी जनसंख्या लगभग 595 है, में पहले ग्रीष्म ऋतु के दौरान पेयजल की समस्या अत्यंत गंभीर हो जाती थी। विशेष रूप से महिलाओं को दूर-दूर…
राजनांदगांव। जिला प्रशासन द्वारा संचालित पोट्ठ लईका पहल के माध्यम से कुपोषण मुक्ति की दिशा में लगातार सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस पहल अंतर्गत गंभीर कुपोषित बच्चों पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें सुपोषित श्रेणी में लाने के लिए प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में ग्राम करेठी निवासी श्रीमती यामनी साहू की मातृत्व यात्रा एक प्रेरणादायक सफलता की कहानी बन गई है। श्रीमती यामनी साहू ने बताया कि यह उनकी पहली गर्भावस्था थी। इस दौरान उन्होंने मितानीन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा दिए गए सुझावों का पालन करते हुए पोषणयुक्त आहार को अपने दैनिक भोजन में…
राजनांदगांव। विकासखंड राजनांदगांव के ग्राम पंचायत मगरलोटा में जल प्रबंधन एवं शुद्ध पेयजल आपूर्ति के क्षेत्र में उल्लेखनीय परिवर्तन देखने को मिला है। शासन की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से अब ग्राम के प्रत्येक घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित हो गई है। योजना के लागू होने से पहले ग्राम की महिलाएं पेयजल के लिए हैंडपंपों एवं दूर-दराज के जल स्रोतों पर निर्भर थीं। विशेषकर गर्मी के दिनों में पानी की समस्या और अधिक बढ़ जाती थी। जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन विस्तार एवं घरेलू नल कनेक्शन प्रदान किए जाने…
राजनांदगांव। मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरिया में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर में अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जांच, स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। शिविर में 200 बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की गई। मेडिसिन किट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, जिंक, एलबेंडाजोल, अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य आवश्यक…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर में हुई सुनियोजित चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया। प्रार्थी प्रवीण कुमार सिंह के घर से चोरी किए गए सोने के सभी आभूषण 100 प्रतिशत बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामला तब सामने आया जब 3 जनवरी 2026 को अज्ञात चोरों ने प्रवीण कुमार सिंह के घर के लॉकर और आलमारी का ताला तोड़कर दो सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र और एक ईयरिंग चुरा लिए। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मंजूलता बाज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव क्षेत्रांतर्गत ग्राम रूदगांव साकरीपार में हुई चोरी का पुलिस ने सफलता पूर्वक खुलासा किया। प्रार्थी मौसमी निषाद की दुकान से नगदी और गांव के ट्रैक्टर से एक्साइज कंपनी का बैटरी एवं हाइड्रोलिक पट्टी चोरी होने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की समान बरामद की गई। प्रार्थी मौसमी निषाद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29 जनवरी 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने उसकी दुकान से 25,000 रुपये की नगदी चोरी की और उसी रात जीतेश्वर साहू के ट्रैक्टर से बैटरी और हाइड्रोलिक पट्टी चोरी कर ली। कुल चोरी की कीमत 31,500 रुपये थी। रिपोर्ट के…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर क्षेत्र के चौखडियापारा में सूनसान मकान में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। साइबर थाना राजनांदगांव और थाना बसंतपुर की संयुक्त कार्रवाई में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 5.72 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में प्रार्थी वतन सिंग राजपूत ने थाना बसंतपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 4 मार्च को परिवार के साथ मोहला जाने के दौरान उनके घर में रखे सोने के आभूषण, मोबाइल और अन्य समान चोरी हो गए। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 110/26 के तहत विवेचना शुरू की गई। पुलिस…