Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर शमसूल आलम ने सोमवार को पुलिस महानिरीक्षक श्री शांडिल्य को सिटी कोतवाली थाने में लंबित प्रकरण पर शीघ्र व निष्पक्ष कार्रवाई की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि दो माह पूर्व मुकेश साहू पर तीन नाबालिग युवकों ने आंख में मिर्ची डालकर जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत तत्काल सिटी कोतवाली में की गई थी। सीसीटीवी फुटेज में तीनों आरोपी पहचाने गए थे, जिनमें से दो को पुलिस ने पकड़कर समझाइश देकर छोड़ दिया था, जबकि एक आरोपी फरार बताया गया था। आरोप है कि एक माह बाद…

Read More

राजनांदगांव। प्रदेश में गौमाता के साथ दुष्कर्म और अनाचार का मामला बढ रहा है। आये दिन ऐसे मामले हो रहे है, जो पूरे छत्तीसगढ़ को झकझोर देने वाले है। इस पर छतीसगढ़ सरकार से अपनी मांगे रखते हुए बजरंग दल के संभाग सह-संयोजक सुनील सेन ने बताया कि छत्तीसगढ़ में गौ माताओं के साथ क्रूरता और जघन्य अपराध बढ़ते जा रहे है। कुछ दिनों पूर्व राजनांदगांव में भी एक शख्स असलम खान, उम्र 56 वर्ष द्वारा गौमाताओं से दुष्कर्म किया गया, जो शहर के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुआ, इस कृत्य का एफआईआर कोतवाली थाना राजनांदगांव में की गयी।…

Read More

राजनांदगांव। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने आज छुरिया मंडल की बैठक में मतदाता सूची के शुद्धिकरण का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि जिले के मतदाता जागरूक हैं और आगे संभावित समस्याओं से बचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कोमल सिंह राजपूत ने जिले के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे बीएलओ को सहयोग दें और अपने परिगणना फार्म को अवश्य भरें। इस अवसर पर महामंत्री डी केश साहू, हीरेंद्र साहू, विधानसभा प्रभारी लकी भाटिया और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने भी मतदाता जागरूकता और सूची सुधार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। बैठक में…

Read More

राजनांदगांव। 1 दिसंबर, सोमवार को शहर में सबसे बड़े धर्मग्रंथ भगवत गीता की जयंती पर संत कंवरराम सेवा समिति द्वारा हेमू कालानी नगर में भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन लगातार पांचवें वर्ष किया जा रहा है। समिति के सदस्य पृथ्वीराज परियानी ने बताया कि भगवत गीता मनुष्य को मोक्ष प्रदान करने वाला ग्रंथ है। इसमें भगवान कृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान का वर्णन है, जिसमें कर्म, भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी गई है। संत कंवरराम समिति के वासुदेव मोटलानी और विजय परियानी ने जानकारी दी कि शाम 4 से 5 बजे तक…

Read More

मोहला। जिले के ग्राम एकटकन्हर के बुजुर्ग किसान श्री मुन्ना सिंह ने इस साल अपनी मेहनत की फसल बेचकर घर निर्माण के लिए सहयोग प्राप्त करने की योजना बनाई है। 2 एकड़ जमीन पर खेती कर रहे श्री सिंह ने इस बार धान की अच्छी पैदावार हासिल की। धान विक्रय के लिए उपार्जन केंद्र पहुंचे श्री मुन्ना सिंह ने केंद्र की बेहतर व्यवस्था की सराहना की। उन्होंने बताया कि इस बार धान खरीदी प्रक्रिया बहुत सरल और व्यवस्थित थी। सबसे पहले उन्होंने टोकन कटवाया और फिर आसानी से 48 कट्टा धान विक्रय किया। श्री सिंह ने कहा कि शासन की…

Read More

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश पर आज प्रशासनिक टीम ने ग्राम जबरटोला (भर्रीटोला) में कार्रवाई करते हुए 58 क्विंटल संदिग्ध धान जप्त किया। कार्यवाही के दौरान तहसीलदार सुश्री शुभांगी गुप्ता सहित राजस्व और पुलिस अमला भी मौजूद रहे। जांच में दो पिकअप वाहनों में कुल 58 क्विंटल धान पाया गया, लेकिन केवल 48 क्विंटल धान का अनुज्ञा पत्र प्रस्तुत किया गया। वाहन चालक, वाहन प्रभारी और क्रयकर्ता से पूछताछ में अनुज्ञा पत्र की शर्तों तथा धान परिवहन के संबंध में संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिल सका। प्राथमिक पूछताछ में यह भी सामने आया कि वाहन पखांजुर से आ रहा…

Read More

मोहला। राज्य स्तरीय खेलो छत्तीसगढ़ यूथ कराटे 2025 प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले जिले के कराटे खिलाड़ियों को आज कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिला कार्यालय में सम्मानित किया। इस अवसर पर कलेक्टर ने प्रतिभागियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने खिलाड़ियों की मांग पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया। प्रतियोगिता दो दिवसीय थी और जिला मुंगेली स्थित श्यामप्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित की गई थी। जिले की ओर से सावित्री ध्रुवे, अरुना जाड़े, चांदनी सोरी, ममता नरेटी और गौरी हारमें ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में जिले की बेटियों…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में राजस्व, खाद्य, मंडी विभाग के संयुक्त दल द्वारा आज कुल 5 प्रकरणों में 6 लाख 68 हजार 360 रूपए मूल्य के 215.60 क्विंटल (539 बोरा) अवैध धान जप्त किया गया। इसी तरह खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 123 प्रकरणों में…

Read More

राजनांदगांव। भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने के लिए आज दिग्विजय स्टेडियम राजनांदगांव में सुबह मीडिया प्रतिनिधियों के लिए फिट इंडिया संडे सायकल रैली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी सह मुख्य वॉलीबॉल कोच केसी त्रिपाठी ने बताया कि भारत सरकार खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्राप्त निर्देशानुसार प्रति रविवार लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए पूरे भारत में फिट इंडिया सायकल रैली का आयोजन किया जाता है। जिसमें आज मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा फिट इंडिया संडे ऑन सायकल रैली का आयोजन किया गया। संयुक्त संचालक डॉ. उषा…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में धान खरीदी के मद्देनजर जिले के सभी समिति प्रबंधकों एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटरों की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि सभी समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर ईमानदारी एवं टीम भावना के साथ कार्य करें। कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले समिति प्रबंधक एवं डाटा एण्ट्री ऑपरेटर को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संवेदनशील एवं अति संवेदनशील समितियों में रकबा समर्पण की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिन समितियों में धान की आवक को देखते हुए बफर लिमिट बढ़ाई गई…

Read More