Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले से महज 12 किलोमीटर दूर ग्राम कसारी (सुकुलदैहान के पास) इन दिनों आस्था का सागर उमड़ पड़ा है। यहां चल रहे चाय वाले बाबा के श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ में रोजाना हजारों श्रद्धालु उमड़ रहे हैं। कहा जा रहा है कि इतनी भीड़ तो बड़े-बड़े पंडालों में भी कम ही दिखती है। चाय वाले बाबा कहे जाने वाले पं. नरेंद्र नयन शास्त्री ने अपने जीवन के लगभग बीस वर्ष केवल चाय पीकर व्यतीत किए हैं। सिलयारी (रायपुर) निवासी शास्त्री जी के श्रीमुख से प्रवाहित हो रहे कथा-अमृत को सुनने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। कथा…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में अव्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने प्राचार्या को ज्ञापन सौंपा। एबीवीपी ने कॉलेज प्रशासन से दो प्रमुख मांगें कीं जिसमें परिसर में लगाए गए अवैध स्थायी बैनर को तुरंत हटाया जाए और बाहरी छात्रों के कैंपस में प्रवेश, वाहन पार्किंग व अभद्रता पर तत्काल रोक लगाई जाए। नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि कॉलेज परिसर शिक्षा का केंद्र है, न कि प्रचार या अराजकता का स्थल। बाहरी तत्वों की वजह से परिसर की शालीनता भंग हो रही है और छात्र-छात्राओं में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। उन्होंने चेताया कि अगर…

Read More

छुरिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी भू स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत तेंलिनबाधा में 174 परिवारों को उनके भूमि का वैधानिक मिलिकाना हक प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव मुख्य अतिथि रहीं, जबकि अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति श्रीमती अनीता मंडावी ने की। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना से हुई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र वितरित किए और प्रधानमंत्री मोदी की योजना को ग्रामीण सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ने कहा, “भू स्वामित्व योजना ने गांव-गांव में नई उम्मीद…

Read More

राजनांदगांव। म्युनिसिपल स्कूल ग्राउंड में तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव चल रहा है। आयोजन में उपराष्ट्रपति की उपस्थिति के बावजूद छत्तीसगढ़ महतारी और राज्य की प्रथम महिला सांसद स्व. मिनी माता के चित्र गायब रहने पर कांग्रेस/युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव निखिल द्विवेदी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। कई स्टाल खाली थे और जहाँ तस्वीरें लगी थीं, वहाँ केवल प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री और डॉ. रमन की तस्वीरें प्रदर्शित थीं। नाराज कांग्रेसियों ने मंच के बीच छत्तीसगढ़ महतारी और स्व. मिनी माता के तैलचित्र रखकर पूजा…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय हॉकी के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 7 नवंबर 2025 को पूरे देश में एक साथ 1000 से अधिक हॉकी मैच खेले जाएंगे। इसी क्रम में छत्तीसगढ़ के हॉकी नर्सरी राजनांदगांव में भी यह पर्व उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस संबंध में जिला हॉकी संघ की बैठक दिग्विजय स्टेडियम में संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता फिरोज अंसारी (छत्तीसगढ़ हॉकी एवं जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष) ने की। बैठक में जिला हॉकी संघ के सचिव शिवनारायण धकेता, नीलम जैन, रमेश डाकलीया, कुतुबुद्दीन सोलंकी, अजय झा, आशा थॉमस, अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी मृणाल चौबे, रामावतार जोशी और तीरथ गोस्वामी सहित कई…

Read More

मोहला। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ और रजत जयंती वर्ष के अवसर पर मिनी स्टेडियम मोहला में आयोजित द्वितीय दिवस जिला स्तरीय राज्योत्सव में सांस्कृतिक रंगारंग प्रस्तुतियों ने माहौल उत्सवमय कर दिया। लाल श्याम शाह अंग्रेजी माध्यम स्कूल के विद्यार्थियों ने थीम आधारित प्रस्तुति के जरिए राज्य के गौरवशाली इतिहास और विकास को प्रदर्शित किया। मिडिल स्कूल गोटाटोला के छात्रों ने उत्साहपूर्ण नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि लाल चक्रधर शाह महाविद्यालय अंबागढ़ चौकी ने पारंपरिक लोक नृत्यों से छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक पेश की। एकलव्य विद्यालय मोहला के छात्रों ने आधुनिकता और परंपरा का अद्भुत संगम प्रस्तुत…

Read More

राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने एक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए सरबजीत सिंह उर्फ बॉबी (25) पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी वार्ड नं. 12, जामुल रोड लेबर कैम्प भिलाई को गिरफ्तार किया। आरोपी पर दो मोबाइल फोन की चोरी करने का आरोप है। चोरी की गई मोबाइल फोन की कीमत लगभग 23,500 रुपए बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी 02 नवम्बर को थाना लालबाग पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह और उसके साथी पंचतारा होटल में काम करते हैं और एक ही कमरे में किराये के मकान में रहते हैं। दिनांक 27 अक्टूबर को काम…

Read More

राजनांदगांव। राजीव नगर वार्ड में नलों में गंदा पानी आने और संक्रामक बीमारियों के फैलने की शिकायत मिलने पर महापौर मधुसूदन यादव आज सुबह निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और तकनीकी व स्वास्थ्य अमले के साथ वार्ड का निरीक्षण करने पहुंचे। महापौर ने गली-मोहल्लों में पैदल भ्रमण करते हुए वार्डवासियों से समस्या की जानकारी ली। उन्होंने जल विभाग के उपअभियंता अनुप पांडे को पाइपलाइन की लीक जॉच करने और पानी में नियमित रूप से क्लोरिन की मात्रा जांचने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कहा कि पाइपलाइन लीक और गंदे पानी की शिकायतों का प्राथमिकता से समाधान किया जाए ताकि संक्रामक…

Read More

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति श्री सीण्पीण् राधाकृष्णन के 5 नवम्बर को राजनांदगांव जिले के प्रवास से पहले संभागायुक्त सत्यनारायण राठौर और पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने स्टेट हाई स्कूल मैदान जाकर लखपति दीदी सम्मेलन कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस मौके पर कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा और एएसएलआर रूपेश कुमार भी मौजूद थे। कलेक्टर ने मंच और बैठक व्यवस्था, विभिन्न स्टॉल, यातायात और पार्किंग, पेयजल व अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा ने कार्यक्रम स्थल…

Read More

राजनांदगांव। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के आगामी 5 नवम्बर 2025 को प्रस्तावित राजनांदगांव प्रवास को लेकर सुरक्षा एवं प्रोटोकॉल व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य की अध्यक्षता में एएसएल की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सुरक्षाए यातायात, हेलीपेडए पार्किंग तथा अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। बैठक में महापौर मधुसूदन यादव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव, पुलिस अधीक्षक श्रीमती अंकिता शर्मा एवं एएसएलआर रूपेश कुमार सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। पुलिस महानिरीक्षक अभिषेक शांडिल्य ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि उपराष्ट्रपति के प्रवास के दौरान…

Read More