Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। राजनांदगांव में आयोजित मुस्लिम बॉक्स क्रिकेट लीग (एमबीसीएल) सीजन 2 का समापन बेहद शानदार और ऐतिहासिक अंदाज में हुआ। रोमांच, जोश और खेल भावना से भरपूर इस टूर्नामेंट में कुल 10 टीमों ने भाग लिया, जिसमें प्रत्येक टीम ने 4-4 मुकाबले खेले। सभी मैच 7-7 ओवर के खेले गए। राजनांदगांव के मुस्लिम खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए टूर्नामेंट को सफल बनाया। पॉइंट टेबल के आधार पर सेमी फाइनलिस्ट टीमों का चयन किया गया। कड़े मुकाबलों के बाद फाइनल में पहुंची टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबला मुस्लिम फाइटर (गुड़ाखु लाइन) और…

Read More

राजनांदगांव। शहर के भारत माता चौक में शनिवार को हिंदू जागरण मंच जिला इकाई द्वारा पुलवामा हमले में शहीद जवानों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता और नागरिक शामिल हुए। वर्ष 2019 में पुलवामा (जम्मू-कश्मीर) में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को उपस्थित जनसमूह ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभा के दौरान भारत माता चौक देशभक्ति के नारों से गूंजता रहा। कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम्श् और जब तक सूरज चांद रहेगा, भारत माता के सपूतों का नाम रहेगा जैसे नारों के…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड) हॉकी प्रतियोगिता का फाइनल मैच मेजबान बिलासपुर और जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मध्य खेला गया। फाइनल मुकाबले में राजनांदगांव ने बिलासपुर को उनके होम ग्राउंड में 1 के मुकाबले 4 गोलों से पराजित करते हुए स्व. हसन मिर्जा बेग स्मृति (यूथ कप 7 ए साइड) हॉकी प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। राजनांदगांव मैच के शुरुवात से विजय होने की मनसा जताते हुई मैदान में उतरी थी, उसी अनुरूप खिलाड़ियों ने खेल दिखाया, जिसके फलस्वरूप मैच के 7वें और 8वे ही मिनट में…

Read More

सुकमा। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत नवोदय विद्यालय समिति द्वारा संचालित जिला स्तरीय प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन नोडल विद्यालय पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-1 के मार्गदर्शन में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय सुकमा-2 में किया गया, जिसमें जिले के विद्यार्थियों की व्यापक एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। इस कार्यक्रम में 18 विद्यालयों के पंजीकृत विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। सुकमा जिले के समस्त सीबीएसई संबद्ध विद्यालयों, राज्य शासन के शासकीय विद्यालयों, निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों तथा केंद्रीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार, नवोदय विद्यालय समिति के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया।…

Read More

राजनांदगांव। आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण मंे उच्च स्थान प्राप्त करने निगम का अमला द्वारा व्यापक तैयारी कर साफ सफाई मे जोर दिया जा रहा है। महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा स्वयं शहर में साफ सफाई का जायजा लेकर स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार लाने, स्वास्थ्य अमला को निर्देशित कर रहे है। प्रतिदिन सफाई निरीक्षण की कडी में आयुक्त श्री विश्वकर्मा आज सुबह चिखली,शांतिनगर एवं शंकरपुर का भ्रमण कर नाला सफाई, सार्वजनिक शौचालय एवं एसएलआरएम सेन्टर का निरीक्षण कर सफाई के संबंध में दिशा निर्देश दिए। वही चिखली स्कूल मैदान में नन्हे खिलाडियो से रूबरू हो उनका…

Read More

राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत सभाकक्ष से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समस्त महत्वपूर्ण योजनाओं एवं विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। सीईओ जिला पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण एवं मनरेगा अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अभियान चलाकर समय-सीमा में आवास निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवास एवं मनरेगा विभाग के अधिकारियों को समन्वय स्थापित कर शत प्रतिशत उपलब्धि लाने निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में हो रहे विकास कार्यों में प्रगति लाने के लिए नोडल अधिकारियों को प्रति…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कार्यक्रमों की शत प्रतिशत आनलाइन रिपोर्टिंग करने के लिए निजी चिकित्सालयों की कार्यशाला सह बैठक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने बताया कि उन्मुखीकरण कार्यशाला सभी चिकित्सालायों को मरीजों के बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरत्न ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की रिपोर्टिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने समय-सीमा में रिपोर्ट ऑनलाइन करने एवं ऑफलाइन रिपोर्ट…

Read More

राजनांदगांव। स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति मितानिन कार्यक्रम के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन ग्राम सिंघोला के स्टेडियम में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सदस्य जिला पंचायत श्रीमती देव कुमार साहू ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप अध्यक्ष जनपद पंचायत श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर शामिल हुई। उत्कृष्ट कार्य करने वाली मितानिनों एवं हेल्प डेस्क सहायिका को सम्मानित किया गया। अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव ने कहा कि मितानिनों का कार्य समाज में सेवा, समर्पण अतुलनीय एवं सराहनीय है, जो स्वास्थ्य विभाग की…

Read More

राजनांदगांव। मंत्रिपरिषद ने राज्य में समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त भुगतान किए जाने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। किसानों ने यह खुशखबरी मिलने पर हर्ष व्यक्त किया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भंवरमरा के किसान श्री रामावतार सिन्हा ने कहा कि मंत्रिपरिषद की बैठक में होली के पहले किसानों को 3100 रूपए प्रति क्विंटल के मान से अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम मुसराकला के किसान श्री कंवल…

Read More

राजनांदगांव। जिले में उद्यानिकी फसलों की ओर किसानों का रूझान बढ़ा है। ग्रीष्मकालीन धान के बदले धनिया की फसल लेने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जंगलेसर के किसान श्री दौलतराम साहू ने 2.5 एकड़ में धनिया की फसल लगाई है। उन्होंने बताया कि उद्यानिकी विभाग से इसके लिए मदद मिली है तथा 20 किलो धनिया बीज प्राप्त हुआ है। फसल चक्र परिवर्तन को ध्यान में रखते हुए उन्होंने यह फसल लगाई है। विशेषकर फल धनिया से उन्हें मार्च-अप्रैल में इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण के बहुत से लाभ है। धान की…

Read More