
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
खैरागढ़। ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकापारकला में आयोजित दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। समापन अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सभापति दिनेश वर्मा ने की। समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के ग्रामीण खेल आयोजनों से पारंपरिक खेलों को बढ़ावा मिलता है और युवाओं में खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क का विकास होता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले…
रायपुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों को वेतन भुगतान में लगातार हो रही देरी से प्रदेशभर में असंतोष बढ़ता जा रहा है। राज्य स्तर से जिलों को बजट जारी हुए 15 दिन से अधिक समय बीत चुका है, इसके बावजूद अधिकांश जिलों में कर्मचारियों को न तो बीते माह का वेतन मिला है और न ही 1 जुलाई 2023 से स्वीकृत 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि का एरियर्स। वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। मकान किराया, दवाइयों का खर्च, बच्चों की स्कूल फीस, ठंड के मौसम के कपड़े,…
डोंगरगढ़। संत शिरोमणि श्री परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी की जयंती के पावन अवसर पर डोंगरगढ़ खंड के ग्राम बधियाटोला में हिंदू जागरण मंच द्वारा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान मनखे-मनखे एक समान जय सतनाम जैसे गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर संत गुरु घासीदास बाबा जी को नमन किया गया तथा माल्यार्पण कर श्रद्धा अर्पित की गई। समानता और सद्भाव का दिया संदेश हिंदू जागरण मंच…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय पेंशनर्स दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला इकाई ने न्यू सिविल लाइन स्थित संघ कार्यालय (एच/51) में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पेंशन को सेवानिवृत्त कर्मचारियों का कानूनी अधिकार बताते हुए वर्तमान पेंशन व्यवस्था और भविष्य की चुनौतियों पर गंभीर मंथन किया गया। एसोसिएशन के संरक्षक, विभागीय उप समिति के जिला संयोजक, जिला शाखा सचिव एवं दुर्ग संभाग के संभागीय अध्यक्ष आनंदकुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 दिसंबर 1982 को सुप्रीम कोर्ट ने डीएस नकारा बनाम भारत सरकार प्रकरण में ऐतिहासिक फैसला देते हुए स्पष्ट किया था कि पेंशन कोई दया या कृपा नहीं,…
राजनांदगांव। खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई स्थिति चूनापत्थर खदान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि ग्राम जोरातराई स्थित खसरा नंबर 320/5 रकबा 0.810 हेक्टेयर क्षेत्र पर 30 जनवरी 2006 से 29 जनवरी 2036 तक खनिज चूनापत्थर उत्खनि पट्टा सुनील गोदवानी के नाम पर स्वीकृत है। स्वीकृत खदान क्षेत्र पर वर्तमान में पानी भरा हुआ है तथा क्रेशर मशीन बंद है। ग्रामीणों ने बताया गया कि खदान से खनिज के प्रेषण उत्पादन विगत तीन से चार वर्षों से बंद है तथा क्रेशर मशीन भी विगत दो वर्षों से बंद है। निरीक्षण के…
राजनांदगांव। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत माथलडबरी अंतर्गत आने वाले ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन के तहत घर-घर तक नल के माध्यम से स्वच्छ जल पहुंचने से गांव की तस्वीर बदल गयी है। ग्राम रेंगाकठेरा में लगभग 260 परिवार रहते हैं, जिन्हें पीने के लिए घर में ही स्वच्छ जल मिलने लगा है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में जल की उपलब्धता को सुनिश्चित की जा रही है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ और सुरक्षित पानी पहुंचाना है। जिससे ग्रामीण जीवन में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। सरपंच श्रीमती…
राजनांदगांव। जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत सिंघोला में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर शिविर का आयोजन किया गया। जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम सिंघोला में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभान्वित करने के उद्देश्य से स्टॉल लगाया गया। जिसमें कुल 177 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 79 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया। शिविर में जनपद…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का…
राजनांदगांव। राज्य सरकार की धान खरीदी नीति और जिले में चल रही धान खरीदी व्यवस्था से धान का विक्रय करना आसान हो गया है। शासन द्वारा 3100 रूपए प्रति कि्ंवटल की दर से प्रति एकड़ 21 कि्ंवटल धान की खरीदी की जा रही है। किसानों की वास्तविक उपज को समर्थन मूल्य में खरीदी कर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बना रही है। शासन-प्रशासन द्वारा धान खरीदी केन्द्रों में मिल रही सुविधाओं और पारदर्शी खरीदी पर जिले के किसान बहुत खुश है। ग्राम परेवाडीह के किसान श्रीमती लक्ष्मी बंजारे ने बताया कि वे 30 क्विंटल धान विक्रय करने के लिए राजनांदगांव…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मिनीमाता बाजार चौक सोमनी में आयोजित गुरू घासीदास बाबा जयंती कार्यक्रम में शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष ने गुरू घासीदास बाबा के तैल चित्र पर पुष्प अर्पण कर आशीर्वाद लिया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने गुरू घासीदास बाबा जयंती के अवसर पर ग्राम सोमनी में अटल सद्भावना भवन निर्माण के लिए 30 लाख रूपए और मॉडल जैतखाम निर्माण के लिए 5 लाख रूपए की घोषणा की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सभी को गुरू घासीदास जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बाबा गुरू घासीदास जी का सफेद ध्वज शांति, सद्भावना,…