
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
- हमर क्लीनिक में मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। राष्ट्रीय आजीविका मिशन अंतर्गत डोंगरगढ़ विकासखंड के बोरतलाब, डोंगरगांव विकासखंड के डोंगरगांव एवं राजनांदगांव विकासखंड के सुरगी संकुल से 30 प्रतिभागियों को भर्रीटोला, मानपुर में इंटीग्रेटेड फार्मिंग क्लस्टर में क्षेत्र का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बकरीपालन एवं मुर्गीपालन के इनक्यूबेशन सेंटर, ब्रीडिंग सेंटर, टीकाकरण, डिवर्मिंग प्रक्रिया, हितग्राही शेड निर्माण का भ्रमण कराया गया और प्रबंधन के संबंध में जानकारी दी गई। भ्रमण के बाद संकुल प्रतिभागियों द्वारा बकरीपालन ब्रीडिंग सेंटर, मुर्गी अंडा इनक्यूबेशन सेंटर का संचालन किया जाएगा। पशु सखियों को उद्यमी के रूप में विकसित करते हुए हितग्राहियों को बकरीपालन, मुर्गीपालन, टीकाकरण, डिवर्मिंग का लाभ दिलाया…
राजनांदगांव। जिले के डोंगरगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मरेठानवागाँव के आश्रित ग्राम भोथली में कभी पेयजल की समस्या ग्रामीण जीवन की सबसे बड़ी चुनौती थी। गर्मियों के दिनों में भूजल स्तर नीचे गिर जाने से हैंडपंप से भी पानी प्राप्त नहीं हो पाता था। पानी के लिए लंबी कतारें लगती थीं और ग्रामीणों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। अस्वच्छ जल के कारण बीमारियों का खतरा भी हमेशा बना रहता था। जल जीवन मिशन योजना के प्रभावी क्रियान्वयन ने ग्राम भोथली की स्थिति को पूरी तरह बदल दिया। गांव में सौर ऊर्जा संचालित पम्प की स्थापना कर नियमित…
राजनांदगांव। जल संरक्षण को जन आंदोलन बनाने तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम बाघमार में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत डोंगरगांव मनीष कुमार साहू ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन का आधार है और इसकी प्रत्येक बूंद अमूल्य है। उन्होंने जल संरक्षण के महत्व के संबंध में जानकारी दी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला…
राजनांदगांव। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा की अध्यक्षता में मंगलवार को रायपुर स्थित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के राज्य मुख्यालय में जिला संगठन आयुक्तों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। राज्य मुख्य आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इंद्रजीत सिंह खालसा ने विद्यालयों से प्राप्त अर्जित अंशदान के संबंध में जानकारी ली और अंशदान को जमा करवाने कहा। उन्होंने अधिक से अधिक विद्यालयों को संस्थान से जोड़ने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम पर प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देशित किया। सर्किय लीडर्स की जानकारी लेते हुए ओवाईएमएस के लिए कम्प्यूटर ऑपरेटर…
राजनांदगांव। शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुशासित मार्गदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव के खाते में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है। विद्यालय के मेधावी छात्र प्रीतम विश्वास ने प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन्स में 98.9 परसेंटाइल अंक अर्जित कर न केवल अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, बल्कि समूचे जिले को गौरवान्वित किया है। प्रीतम की यह सफलता उनकी वर्षों की कड़ी मेहनत, एकाग्रता और स्कूल के सशक्त शैक्षणिक ढांचे का परिणाम है। इस कठिन परीक्षा में प्राप्त यह अंक उनकी विषयगत पकड़ और समर्पण को दर्शाते हैं। प्रीतम की इस गौरवशाली उपलब्धि पर…
राजनांदगांव। आचार्य विद्यासागर महाराज के द्वितीय समाधि स्मृति दिवस पर बुधवार को शहर के जैन मंदिर में विविध धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्ति भाव से संपन्न हुए। इस अवसर पर दिगंबर जैन समाज द्वारा आचार्य छत्तीसी विधान का आयोजन किया गया तथा वृद्धाश्रम में फल वितरण कर सेवा कार्य किया गया। दिगंबर जैन पंचायत के सचिव सूर्यकांत जैन ने बताया कि प्रातः 7 बजे मूलनायक भगवान 1008 नेमिनाथ का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न हुई। यह अनुष्ठान आर्यिका श्रेष्ठ 105 सिद्धांत मति माताजी, विनीत पति माताजी एवं विनय मति माताजी के सानिध्य में संपन्न कराया गया। इसके पश्चात आचार्य श्री की…
राजनांदगांव। जामा मस्जिद मुस्लिम समाज के अध्यक्ष हाजी रईस अहमद शकील ने कहा रहमतों और बरकतों का महीना रमजान आप सब को मुबारक हो, इस महीने कसरत से इबादत करिये, सुकून से रोजे रखिये, एहतमाम से तरावीह पढ़िये, खुदा से दुआ है कि आपका ये माहे रमज़ान कल्ब में अलग सी रुहानियत पैदा करें। माह-ए-रमजान की यह पाक शुरुआत अल्लाह की रहमत, मगफिरत और बरकतों का पैगाम लेकर आई है। यह वो मुबारक महीना है, जिसमें कुरआन नाजिल हुआ, जिसमें लैलतुल-कद्र छुपी है, और जिसमें रोजे रखकर, तरावीह पढ़कर, दुआ-ए-इस्तिगफार मांगकर हम अपने रब के करीब हो सकते हैं। अल्लाह…
सुकमा। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पेंटा सुकमा 1 द्वारा विकासखंड कोंटा के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में पेस सेटिंग एवं सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम 2025-26 के तहत प्रेरणादायक और सेवा आधारित गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने किया। कार्यक्रम प्रभारी संजय कवाड़े (टीजीटी एसएसटी) और मलय कुमार (टीजीटी ऑर्ट) भी टीम के साथ मौजूद रहे। टीम ने सबसे पहले शासकीय प्राथमिक माध्यमिक शाला पेंटा, संकुल केंद्र पेंटा का दौरा किया। यहां प्रधान शिक्षिका साधना बंजारे, प्रधान पाठक कट्टम रामकृष्ण, शिक्षक कट्टम राजा और सितम एरा ने टीम का स्वागत किया। विद्यार्थियों से सीधे संवाद…
राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को दवा नहीं, दिनचर्या चाहिए : वात, पित्त, कफ और औषधीय रसोई विषय पर एक दिवसीय व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में अंतरराष्ट्रीय प्रसिद्ध नाड़ी वैद्य विशेषज्ञ डॉ. गणेश पांडेय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती पूजन से हुआ। इसके बाद, प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पौधा भेंट किया। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव द्वारा महान संत और आध्यात्मिक गुरु स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी की जयंती श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम केसर नगर स्थित कालीबाड़ी प्रांगण में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर हुआ शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी रामकृष्ण परमहंस जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। उपस्थित वक्ताओं ने उनके जीवन, आध्यात्मिक विचारों और समाज सुधार में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वामी जी ने मानवता को प्रेम, सहिष्णुता और…