Close Menu
    What's Hot

    मनीष गौतम को शहर कांग्रेस में महामंत्री की जिम्मेदारी

    April 5, 2026

    हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि से बनेगा रोड और नाली, महापौर ने किया भूमिपूजन

    April 4, 2026

    नगर निगम ने वार्ड 11 में वितरित किए गीला-सूखा कचरा अलग रखने के डस्टबिन

    April 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मनीष गौतम को शहर कांग्रेस में महामंत्री की जिम्मेदारी
    • हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि से बनेगा रोड और नाली, महापौर ने किया भूमिपूजन
    • नगर निगम ने वार्ड 11 में वितरित किए गीला-सूखा कचरा अलग रखने के डस्टबिन
    • मनगटा रिसार्ट में पुलिस की औचक छापेमारी, संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई
    • 9 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार
    • हनुमान मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा, 55 गांवों के किसानों ने दिखाई ताकत
    • छत्तीसगढ़ हॉकी की दूसरी जीत, कर्नाटक को 4-1 से हराया
    • ललित मरकाम बने शहर कांग्रेस प्रवक्ता, कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » मोदी सरकार की नीतियों से बढ़ी महंगाई, आम जनता पर पड़ा सीधा असर : विपिन यादव
    राजनांदगांव

    मोदी सरकार की नीतियों से बढ़ी महंगाई, आम जनता पर पड़ा सीधा असर : विपिन यादव

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailApril 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रेस क्लब राजनांदगांव में आज आयोजित पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन यादव ने केंद्र की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से नरेंद्र मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की आर्थिक कुप्रबंधन और कूटनीतिक विफलताओं के कारण देश में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे आम जनता का जीवन मुश्किल हो गया है।
    प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में विपिन यादव ने कहा कि मोदी सरकार के गलत आर्थिक फैसलों के चलते आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी पर गहरा असर पड़ा है। उन्होंने बताया कि हाल ही में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 195 रुपये की वृद्धि की गई है, जबकि पिछले तीन महीनों में ही इसमें 525 रुपये की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। उन्होंने यह भी बताया कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में भी पिछले सप्ताह 62 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि पहले भाजपा 400 रुपये के गैस सिलेंडर को महंगा बताती थी, लेकिन आज वही कीमत 900 से 1000 रुपये तक पहुंच गई है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर भी उन्होंने सरकार को घेरा।
    श्री यादव ने कहा कि सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाकर राहत देने का दावा किया, लेकिन वास्तविकता में पेट्रोल के दाम फिर बढ़ गए हैं। कुछ स्थानों पर यह वृद्धि 4 रुपये तक दर्ज की गई है। वहीं, एविएशन फ्यूल महंगा होने से हवाई यात्रा भी आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है।
    खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि खाद्य तेल, दूध, मावा और राशन सामग्री के दाम बेतहाशा बढ़ गए हैं। उन्होंने दावा किया कि खाद्य तेल, जिसे 70 रुपये प्रति लीटर तक पहुंचने में वर्षों लगे, वह अब 200 रुपये के पार हो चुका है।
    विपिन यादव ने कहा कि महंगाई ने आम आदमी के किचन का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है और परिवार चलाना कठिन हो गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है और सरकार केवल अपने पूंजीपति मित्रों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने मनरेगा के माध्यम से रोजगार की कानूनी गारंटी दी थी, लेकिन वर्तमान सरकार ने इसे कमजोर कर गरीबों के रोजगार का अधिकार छीन लिया है।
    कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि देश के संसाधनों और सार्वजनिक उपक्रमों पर चुनिंदा पूंजीपतियों का एकाधिकार स्थापित किया जा रहा है, जिससे आर्थिक असमानता बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि रेलवे टिकट से लेकर स्कूल और कॉलेजों की फीस तक हर क्षेत्र में कीमतों में कई गुना वृद्धि हुई है। इसके साथ ही बैंकिंग सेवाओं में भी विभिन्न शुल्क लगाकर आम खाताधारकों पर अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है।
    अंत में श्री यादव ने कहा कि बढ़ती महंगाई अब आम जनता के लिए एक भाजपा निर्मित आपदा बन चुकी है और लोग अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
    पत्रकार वार्ता में जिला कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान, रमेश डाकलिया, हेमू सोनी, पंकज बांधव, धनेश पाटिला, थानेश्वर पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, राहुल तिवारी, कमलजीत पिंटू और अमित अग्रवाल प्रमुख रूप से शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मनीष गौतम को शहर कांग्रेस में महामंत्री की जिम्मेदारी

    April 5, 2026

    हाउसिंग बोर्ड कालोनी में विधायक निधि से बनेगा रोड और नाली, महापौर ने किया भूमिपूजन

    April 4, 2026

    नगर निगम ने वार्ड 11 में वितरित किए गीला-सूखा कचरा अलग रखने के डस्टबिन

    April 4, 2026

    मनगटा रिसार्ट में पुलिस की औचक छापेमारी, संचालकों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई

    April 4, 2026

    9 किलो गांजा जब्त, अंतर्राज्यीय तस्करी में तीन आरोपी गिरफ्तार

    April 4, 2026

    छत्तीसगढ़ हॉकी की दूसरी जीत, कर्नाटक को 4-1 से हराया

    April 4, 2026
    Top Posts

    आर्थिक मदद के नाम पर संगठित ठगी का पर्दाफाश, लाखों की धोखाधड़ी का मामला उजागर

    April 3, 202627 Views

    कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु नवोदय विद्यालय में आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ

    April 3, 202625 Views

    राजनांदगांव में रामनवमी शोभायात्रा का भव्य स्वागत, फूलों से हुई अभिनंदन

    March 29, 202625 Views

    कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान हेतु रेंगाकठेरा मंडल की अहम बैठक बुंदेलीकला में संपन्न

    April 3, 202619 Views

    सत्यम जयसवाल बने नगर सहसंयोजक, हिंदू जागरण मंच में खुशी की लहर

    March 29, 20268 Views

    अजीत जोगी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष शमसुल आलम ने मंत्रालय में स्वास्थ्य व प्रशासनिक समस्याओं पर रखी आपत्ति

    March 26, 20267 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.