
- पुलिस चौकी सुरगी की प्रभावी कार्रवाई : परिवार पर अत्याचार करने वाले शिक्षक गिरफ्तार
- मोडिफाई साइलेंसर वाहन चलाने वाले उपद्रवियों पर कार्रवाई
- चैत्र नवरात्रि में मां बम्लेश्वरी के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 5 दिन में 2.35 लाख भक्तों ने माथा टेका
- पंचमी पर अमित जोगी ने मां बम्लेश्वरी दरबार में टेका मत्था, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना
- शक्तिधाम महाकाली मंदिर में पंचमी पर मां महाकाली का भव्य श्रृंगार, भक्तों की उमड़ी भीड़
- ठेका प्रथा खत्म नहीं तो उग्र आंदोलन, सफाई कर्मचारियों ने नगर निगम को दी चेतावनी
- बलिदान दिवस पर क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि, युवाओं से आदर्श अपनाने का आह्वान
- अपर कलेक्टर ने चैत्र नवरात्रि पर पदयात्री मार्ग और सेवा पंडालों का किया निरीक्षण
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना अनगिनत आकांक्षाओं के पूरा होने की दास्तां है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला रही है। पक्के घर बनने से आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग को सम्मान और सुरक्षा मिल रही है। अपना आशियाना बन जाने से जनमानस को राहत मिली है। एक ओर जहां उनको कच्चे मकान के कारण होने वाली दिक्कत से मुक्ति मिली है, वहीं उनके जीवन स्तर का उन्नयन हुआ है। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) अंतर्गत जिले में वर्ष 2016-17 से 2022-23 तक 27442 आवास स्वीकृत था, जिसके विरूद्ध…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन बुधवार को उत्साह और उमंग के साथ उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर स्पीकर हाउस में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। वहीं शिवनाथ वाटिका में जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाया। शिवनाथ वाटिका में आयोजित एक गरिमा पूर्ण कार्यक्रम में डॉ रमन सिंह ने कहा कि एक पार्षद से लेकर विधायक एवं लोकसभा के सांसद केंद्रीय मंत्री और तीन बार मुख्यमंत्री तथा वर्तमान में विधानसभा अध्यक्ष की…
मोहला। कृषि क्षेत्र में नवाचार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को ग्राम हालमकोडो में ‘एक्सटेंशन रिफॉर्म – आत्मा योजना’ के तहत जिला स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों को रबी फसल की तैयारी, जैविक खेती, फसल चक्र परिवर्तन, कीट एवं रोग प्रबंधन सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय सरपंच कन्हैया लाल नेताम के स्वागत उद्बोधन से हुई। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी टी.आर. सलामे ने किसानों को खेती में उन्नत तकनीकों के उपयोग पर बल देते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनने की…
मोहला। विकासखंड अंबागढ़ चौकी के ग्राम अरजकुंड में बुधवार को कृषि एवं सहकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सहकारी बीज उत्पादन एवं प्रक्रिया केंद्र की स्थापना हेतु कार्ययोजना तैयार करना और किसानों को इसकी विस्तृत जानकारी देना था। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता सोरी ने प्रस्तावित योजना की विस्तार से जानकारी लेते हुए अधिकारियों से इस कार्य के क्रियान्वयन की प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ करने का आग्रह किया। गुणवत्तायुक्त बीजों से बढ़ेगी आत्मनिर्भरता बैठक में…
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ प्रवास को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। 01 नवंबर को प्रधानमंत्री श्री मोदी नया रायपुर अटल नगर में राज्योत्सव स्थल में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा वे शहीद वीर नारायण सिंह संग्रहालय, छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्मित भवन और प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग सेंटर एकेडमी फार ए पीसफुल वर्ल्ड “शांति शिखर” का शुभारंभ और सत्य सांई हॉस्पिटल में हृदय का ऑपरेशन कराने वाले बच्चों से चर्चा करेंगे। अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ ने आज नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में प्रधानमंत्री के प्रवास को लेकर तैयारियों…
रायपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों और शून्य लंबितता (Zero Pendency) सुनिश्चित करने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ को “सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य” घोषित किया गया है। यह सम्मान आज भोपाल में आयोजित एनएचए कॉन्क्लेव के दौरान राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) के CEO श्री सुनील कुमार बर्नवाल द्वारा राज्य नोडल एजेंसी (SNA) की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. प्रियंका शुक्ला एवं प्रोजेक्ट डायरेक्टर (ऑपरेशन) श्री धर्मेंद्र गहवाई को प्रदान किया गया। यह उपलब्धि राज्य नोडल एजेंसी द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को सुदृढ़ करने के लिए की गई…
दुर्ग। महिला एवं बाल विकास विभाग में दुर्ग शहरी परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) रही रचिता नायडू के खिलाफ ठगी का एक और मामला सामने आया है। पहले मामले में युवती से 10 लाख रुपए ठगने का आरोप झेल रहीं रचिता पर अब 7.50 लाख रुपए से अधिक की दूसरी ठगी का आरोप लगा है। इस बार आरोपी ने युवक को आदिम जाति कल्याण विभाग में नौकरी और दो महिलाओं को आंगनबाड़ी में पद दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठ लिए। चपरासी की नौकरी का झांसा देकर ठगी ग्राम रतनाबांधा, धमतरी निवासी राकेश साहू (35 वर्ष) ने दुर्ग कोतवाली में रिपोर्ट…
मोहला। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की अतिरिक्त सचिव एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. मनिन्दर कौर ने कहा कि जिले में स्थानीय संसाधनों के आधार पर प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना कर रोजगार के नए द्वार खोले जा सकते हैं। उन्होंने वनोपज, अनाज और शहद उत्पादन पर फोकस करने की आवश्यकता बताई। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति, जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। मधुमक्खी पालन और…
जगदलपुर। बस्तर के शिक्षकों में बस्तर जिला शिक्षा अधिकारी (जेडी) राकेश पांडे के कथित दुर्व्यवहार को लेकर जबरदस्त आक्रोश है। सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रहे आरोपों के बीच अब मामला सड़कों तक पहुंचने की कगार पर है। छत्तीसगढ़ जागरूक शिक्षक संघ ने राज्य सरकार को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए स्पष्ट कहा है कि यदि तय समय सीमा में जेडी राकेश पांडे को हटाया नहीं गया, तो पूरे बस्तर संभाग में अनिश्चितकालीन चक्काजाम किया जाएगा। साथ ही संभाग के सभी स्कूलों में तालाबंदी कर दी जाएगी। गौरतलब है कि हाल ही में एक शिक्षक को उसके पहनावे…
राजनांदगांव। संस्कारधानी के लोग आज अपने लाडले विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाएंगे। इस अवसर को जिला भाजपा के द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर सहित जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्थानीय स्पीकर हाउस में दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे। जहां डा. सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रदेश भर के आये प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मठपारा स्थित शिवनाथ…