Close Menu
    What's Hot

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू
    • संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन
    • गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’
    • मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
    • टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
    • जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
    • हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
    • यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » अपने लाडले विधायक का जन्मदिन मनाएगी संस्कारधानी, स्पीकर हाउस एवं शिवनाथ वाटिका में होगा आयोजन
    छत्तीसगढ़

    अपने लाडले विधायक का जन्मदिन मनाएगी संस्कारधानी, स्पीकर हाउस एवं शिवनाथ वाटिका में होगा आयोजन

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 14, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। संस्कारधानी के लोग आज अपने लाडले विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष डा. रमन सिंह का जन्मदिवस धूमधाम से मनाएंगे। इस अवसर को जिला भाजपा के द्वारा उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर शहर सहित जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
    जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह स्थानीय स्पीकर हाउस में दोपहर तीन बजे पहुंचेंगे। जहां डा. सिंह को जन्मदिन की बधाई देने के लिए प्रदेश भर के आये प्रबुद्ध नागरिकों एवं वरिष्ठ भाजपा नेता पहुंच रहे हैं। इसके अलावा मठपारा स्थित शिवनाथ वाटिका में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने जनप्रिय नेता डॉ. रमन सिंह के सम्मान हेतु समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें राजनांदगांव के अलावा अन्य जिलों के कार्यकर्ता भी सम्मिलित होंगे। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की कड़ी में स्पीकर हाउस में आयोजित रात्रि भोज में प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय सहित मंत्रिमंडल के अन्य मंत्री भी उपस्थिति रहेंगे। यहां से रात्रि 9 बजे डॉ. रमन सिंह स्टेट स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने रवाना होंगे।
    श्री राजपूत ने बताया कि जन्मदिन के अवसर पर डॉ. रमन सिंह दो दिन नगर प्रवास पर रहेंगे और विविध कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे।
    जिला भाजपा के महामंत्री सौरभ कोठारी ने बताया कि डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन समारोह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की शुरुआत 51 वार्डों में स्वच्छता अभियान और 71 गांवों में वृक्षारोपण का वृहद कार्यक्रम से होगी। श्री कोठारी ने बताया कि अपने नगर प्रवास के दौरान 16 अक्टूबर को डॉ. रमन सिंह दिव्यांग बच्चों और स्वच्छता दीदियों के साथ भी जन्मदिन मनाएंगे। इस मौके पर अंतराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में निर्मित जीम का उद्घाटन और गौरव पथ में नवनिर्मित प्रयास विद्यालय का शुभारंभ भी डॉ रमन सिंह करेंगे।
    डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित संगीत सरिता में सुरों का रस प्रवाहित करने प्रसिद्ध गायक कैलाश खेर आज राजनांदगांव पहुंचेंगे। आयोजन समिति के अध्यक्ष भावेश बैद ने बताया कि राजनांदगांव के लाडले विधायक डॉ. रमन सिंह के जन्मदिवस के अवसर को भव्य स्वरूप देने के लिए युवा वेलफेयर फाउंडेशन तीन वर्षों से कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी कड़ी में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के 73वें जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए इस बार राजा बलरामदास स्टेट स्कूल में कैलाशा नाईट का आयोजन किया जा रहा है। श्री बैद ने बताया कि पद्मश्री सम्मान से सम्मानित देश के प्रसिद्ध पाप राक गायक कैलाश खेर आज प्रस्तुति देंगे। श्री बैद ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई है। दर्शकों की सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंध व्यवस्था की गई है। वहीं पार्किंग को लेकर व्यापक इंतजाम किये गए हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    हॉकी के विकास के लिए राजगामी संपदा न्यास देगा हरसंभव सहयोग : पूर्णिमा साहू

    June 17, 2026

    संस्कार सिटी के 3 एनसीसी कैडेट्स का ऑल इंडिया ट्रैकिंग कैंप के लिए चयन

    June 17, 2026

    गौ सेवा और रक्तदान में योगदान पर सन्मय श्रीवास्तव बने ‘यातायात पुलिस मित्र’

    June 17, 2026

    मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन

    June 16, 2026

    टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण

    June 16, 2026

    जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान

    June 16, 2026
    Top Posts

    अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान

    June 14, 202689 Views

    पनेका के एमजीएम स्कूल में अवैध चर्च बनाकर धर्मांतरण का आरोप, कलेक्टर-एसपी को ज्ञापन

    June 13, 202622 Views

    जरूरतमंदों के लिए फरिश्ता बने यूनुस अजनबी, रक्त अलंकरण सम्मान से नवाजे गए

    June 15, 20266 Views

    डिलापहरी स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव, तिलक लगाकर हुआ नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत

    June 16, 20264 Views

    कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन, महंगाई भत्ता सहित कई मुद्दों पर की कार्रवाई की मांग

    June 12, 20263 Views

    गायत्री मंत्र की अनिवार्यता पर ईसाई समाज मुखर, सचिव को पत्र सौंप जताई कड़ी आपत्ति

    June 16, 20262 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.