Author: chhattisgarhmail

मोहला। ‘‘छत्तीसगढ़ की महतारी – हम सबकी जिम्मेदारी’’ थीम पर आधारित स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत जिलेभर के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों (PHC) एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों (CHC) में गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। मोहला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद वालकर द्वारा गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शिविर में कुल 48 हितग्राहियों ने भाग लिया। जांच के दौरान महिलाओं को समुचित चिकित्सकीय सलाह एवं आवश्यक दवाएं भी प्रदान की गईं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागड़े ने जानकारी देते हुए…

Read More

मोहला। शिवनाथ नदी के तटवर्ती अंबागढ़ चौकी में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास का सफल आयोजन किया गया। इस दौरान अपर कलेक्टर जी आर मरकाम, एसडीएम हेमेंद्र भूआर्य, डिप्टी कलेक्टर डी आर ध्रुव समेत विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। अभ्यास में बाढ़ की संभावना और ग्रामीणों के फंसे होने की सूचना मिलने पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एनडीआरएफ टीम के माध्यम से प्रभावितों का सफल रेस्क्यू किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक उपचार दिया और गंभीर रूप से घायल ग्रामीण को अंबागढ़ चौकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रेफर किया गया। जिला प्रशासन…

Read More

छुईखदान। पल्सर बाइक दिलाने और मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को 7 वर्षों बाद पुलिस ने महासमुंद से गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश में केसीजी पुलिस की विशेष टीम लगातार प्रयास कर रही थी। थाना छुईखदान के अपराध क्रमांक 89/2018, धारा 420, 34 भादंवि के तहत दर्ज इस मामले में आरोपी हरिसिकेश साहू पिता सहदेव आनंद राम साहू, निवासी सुखीपाली, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़) के खिलाफ मामला दर्ज था। आरोपी ने आईडिया का मोबाइल टावर लगवाने और पल्सर बाइक दिलवाने के नाम…

Read More

राजनांदगांव। मंर नवरात्रि पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ की ओर पदयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस द्वारा विशेष पहल की जा रही है। सड़क दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस द्वारा पदयात्रियों के बैग पर रेडियम पट्टी लगाई जा रही हैए जिससे रात के समय वाहनों की रोशनी पड़ते ही बैग चमकने लगते हैं और पदयात्रियों को दूर से ही देखा जा सकता है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया जा रहा है। पदयात्रा मार्ग में तैनात पुलिसकर्मी…

Read More

राजनांदगांव। विजयादशमी पर्व पर छत्तीसगढ़ जनमहोत्सव समिति की ओर से इस बार भी म्युनिसिपल स्कूल मैदान में भव्य सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। समिति की बैठक में इस बार के कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाने पर चर्चा हुई। मुंबई की मशहूर गायिका असीस कौर अपनी शानदार प्रस्तुति के लिए राजनांदगांव पहुंच रही हैं। समिति अध्यक्ष सौरभ कोठारी ने बताया कि यह आयोजन 18वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। उन्होंने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी पर्व धूमधाम से मनाने के लिए इस बार व्यापक तैयारियां की गई हैं। असीस कौर पहली बार यहां लाइव प्रदर्शन करेंगी।…

Read More

राजनांदगांव। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में चिखली चौकी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एक शांतिभंग करने वाले बदमाश और एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर दोनों को जेल दाखिल किया गया। झगड़ा कर रहा था, पुलिस ने तुरंत पकड़ा चिखली चौकी में शिकायत और विवाद की सूचना मिलने पर पुलिस ने कमलेश मारकण्डे (38), निवासी धर्मापुर, हाल रामनगर मोतीपुर काई तालाब के पास को गिरफ्तार किया। वह आवेदक और गवाहों के साथ झगड़ा कर रहा था और शांति भंग करने…

Read More

राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व के दौरान माता के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की गुम हुई दो मोटरसाइकिलों को थाना बसंतपुर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बरामद कर rightful मालिकों को सुपुर्द कर दिया। मोटरसाइकिलों की सुरक्षित वापसी के बाद श्रद्धालुओं ने पुलिस की सक्रियता और ईमानदारी की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। भीड़ में खो गई थीं गाड़ियाँ दिनांक 23 सितंबर 2025 को अमर यादव पिता स्व. प्रकाश यादव, निवासी शिव मंदिर के पास, राजनांदगांव, अपनी एक्टिवा (CG/08/AH/0825) से परिवार सहित देवी दर्शन के लिए निकले थे। दर्शन के दौरान भीड़ में वे अपनी गाड़ी को भूल गए और काफी…

Read More

राजनांदगांव। नवरात्रि पर्व के दौरान गंज मंडी परिसर में झांकी देखने आई आम जनता को चाकू दिखाकर भयभीत करने वाले दो युवकों को बसंतपुर पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से धारदार चाकू जब्त कर उन्हें आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेजा गया है। वहीं, शांति भंग करने वाले एक अन्य युवक के खिलाफ भी कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में यह…

Read More

मोहला। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री चंद्रशेखर मिश्रा के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 एवं बाल विवाह मुक्त जिला पर कलेक्टरेट सभाकक्ष में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चन्द्राकर, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने आयोजित कार्यशाला में कहा कि महिलाओं को उनके कार्यस्थल पर सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें। ताकि महिलाएं पूरी आत्मविश्वास एवं ऊर्जा के साथ कार्य करते हुए…

Read More

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी का पदभार ग्रहण करने के पश्चात राजनांदगांव में प्रथम आगमन हुआ। मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी जन्म जयंती 17 सितंबर से 2 अक्टूबर सेवा पखवाड़ा के रूप में बूथ स्तर पर मना रहे हैं,जिस हेतु सेवा पखवाड़ा महिला मोर्चा को दायित्व मिल रहा है, और मिला है उसको पूरे निष्ठा के साथ करने को कहा सर्वप्रथम प्रदेश के अध्यक्ष विभा अवस्थी मां पाताल भैरवी का दर्शन की उसके बाद भाजपा कार्यालय में महिला मोर्चा ने भव्य…

Read More