
- डोंगरगढ़ पुलिस ने नाबालिग बहलाकर भगाने और दुष्कर्म करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
- नाबालिग को बहला-फुसलाकर हैदराबाद ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
- मॉडिफाइड सायलेंसर और काले शीशे वाले वाहनों पर यातायात पुलिस की कार्यवाही
- ग्राम कुमरदा में महिला स्वसहायता समूहों के लिए खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न
- दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना : राजनांदगांव में 15 करोड़ 56 लाख रुपए हितग्राहियों के बैंक खाते में हस्तांतरित
- संभागायुक्त ने डोंगरगांव एसडीएम कार्यालय का किया आकस्मिक निरीक्षण
- कलेक्टर ने अवर्धा और बोटेपार जलाशय की नहर लाइनिंग का किया निरीक्षण
- कलेक्टर जनदर्शन में मिली शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, अवैध दीवार तोड़कर दिलाया न्याय
Author: chhattisgarhmail
मानव वन्य प्राणी द्वंद रोकने एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन
राजनांदगांव। उपवन मंडल डोंगरगढ़ एवं वन मंडल राजनंदगांव द्वारा मानव वन्य प्राणी द्वंद रोकने एवं वन्य प्राणियों के प्रति जागरूकता अभियान व प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जागरूकता अभियान की शुरूआत स्थानीय बर्ड वाचर प्रतीक ठाकुर द्वारा बधियाटोला वेटलैंड में बर्ड वाचिंग से शुरूआत की गई। इसके बाद परिक्रमा पथ में डेढ़ किलोमीटर की ट्रैकिंग किया गया। वनस्पति एवं वन्यजीवों को पहचान की जानकारी के साथ कैमरा ट्रैप की जानकारी भी दी गई। इसके बाद मां बम्लेश्वरी इको हाल में विद्यार्थियों के लिए क्विज व ड्राइंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतीक वर्मा एवं डब्ल्यूटीआई से…
राजनांदगांव। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के मार्गदर्शन में कृषि विज्ञान केन्द्र राजनांदगांव में अन्न उत्पादन में देश को आत्मनिर्भर बनाने वाले किसानों को समर्पित किसान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में विकसित भारत जी-राम-जी योजना के संबंध में किसानों को जानकारी प्रदान की गई। कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों द्वारा तिलहन फसल उत्पादन, मशरूम उत्पादन, चना एवं गेहूं की खेती एवं प्राकृतिक खेती के संबंध में व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम में किसानों के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। विजेता किसानों को फलदार आम, आंवला,…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में बीमा सखी योजना की समीक्षा बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने कहा कि बीमा सखियों को विभिन्न बीमा योजनाओं की पहुंच प्रत्येक हितग्राही तक बढ़ाने एवं मृत्यु दावा की कार्रवाई को त्वरित बनाने पर जोर दिया एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली बीमा सखियों को सम्मानित भी किया। उन्होंने बताया कि जिले में बीमा सखी योजना चल रही है। बीमा सखी योजना से महिलाओं को कमिशन के अतिरिक्त 3 वर्षों तक 7 हजार रूपए, 6 हजार रूपए…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के धान का…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह आज 25 दिसम्बर 2025 को राजनांदगांव प्रवास पर रहेंगे। सुबह फूंडहर खेल मैदान, रायपुर से दोपहर 1.15 बजे कार द्वारा प्रस्थान करने के बाद वे दोपहर 2.45 बजे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां मेडिकल कैम्प एवं सुशासन दिवस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे वे स्पीकर हाऊस, राजनांदगांव पहुंचेंगे, जहां निर्धारित समय तक कार्यक्रम रहेगा। शाम 4.45 बजे स्पीकर हाऊस से कार द्वारा प्रस्थान कर वे कुंजबिहार कालोनी, वार्ड 22, सी-मार्ट के पास आयोजित हिंदू सम्मेलन में शामिल होंगे। शाम 5.45 बजे कुंजबिहार कालोनी से कार द्वारा वे जीई रोड,…
राजनांदगांव। आयुक्त कृषि उत्पादन श्रीमती शहला निगार ने केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन करने जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर, बरगा के प्रवास पर रही। इस दौरान कलेक्टर जितेन्द्र यादव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, संभागीय संयुक्त संचालक कृषि श्रीमती गोपिका गभेल उपस्थित रहे। आयुक्त कृषि उत्पादन श्रीमती शहला निगार ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनान्तर्गत खरीफ सोयाबीन, मूंग, उड़द एवं अरहर तथा रबी में दलहन-तिलहन फसलों का समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारी…
राजनांदगांव। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में अनुसूचित जाति-जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 के क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय सतर्कता एवं मानिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार से पीड़ित व्यक्तियों को दी गई राहत राशि की समीक्षा की गई। कैलेन्डर वर्ष 2025 से अद्यतन स्थिति में प्राप्त प्रकरण, प्रक्रियाधीन प्रकरण, लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई। बैठक में सदस्य जिला पंचायत श्रीमती बिरम बाई मंडावी, सदस्य जनपद पंचायत राजेन्द्र सिंह ठाकुर, समाज सेवक ग्राम फरहद चंदन कश्यप, समाज सेवी लखन सूर्यवंशी, सहायक जिला अभियोजन अधिकारी गिरधारी साहू, उप पुलिस अधीक्षक अजाक…
राजनांदगांव। अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में मैनुअल स्क्वैंजर अधिनियम के तहत जिला स्तरीय सर्तकता समिति एवं जिला स्तरीय सर्वेक्षण समिति के क्रियान्वयन हेतु बैठक आयोजित की गई। बैठक में सफाई कर्मचारियों के समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई एवं समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। बैठक में सदस्य प्रदेश उपाध्यक्ष राज्य सफाई कर्मचारी आंदोलन श्रीमती बबीता कुलदीप, सफाई मित्र नगरीय निकाय सुधीर पांडिया, सफाई मित्र श्रीमती श्याम बाई डोंगरे, स्वास्थ्य निरीक्षक स्टेशन डोंगरगढ़ श्रीमती सुशीला साहू, स्वास्थ्य निरीक्षक श्रीमती सुकेशिनी पाटील, सहायक संचालक आदिवासी विकास सुश्री दीक्षा गुप्ता उपस्थित थे।
राजनांदगांव। संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल, राजनांदगांव के प्रांगण में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं पुरस्कार वितरण समारोह उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने खेलों में दमखम दिखाया तो सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन भी किया। पहले दिन कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत से हुई। प्रबंधन व छात्र प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का अभिनंदन किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी अनिल गौतम, विशिष्ट अतिथि अंतर्राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी व विक्रम अवार्डी रेखा पदम तथा खेल नोडल अधिकारी देवेंद्र ठाकुर ने मशाल प्रज्वलन…
राजनांदगांव। चिखली से खैरागढ़ तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में ग्रामों के भीतर नाली निर्माण नहीं किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। जनपद क्षेत्र तिलई, पदुमतरा, खपरी, चवेली एवं बोरी सहित अन्य ग्रामों के जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिलाधीश जितेन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क के साथ नाली निर्माण की स्वीकृति की मांग की है। ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जिन गांवों से सड़क गुजर रही है, वहां नाली निर्माण का प्रावधान नहीं किया गया है। इससे भविष्य में बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी…