Close Menu
    What's Hot

    माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला : आस्था और सुरक्षा का संगम, 850 पुलिसकर्मी तैनात

    March 18, 2026

    पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार

    March 18, 2026

    डोंगरगढ़ नवरात्रि : शहर में यातायात रहेगा विशेष प्रबंधित, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला : आस्था और सुरक्षा का संगम, 850 पुलिसकर्मी तैनात
    • पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार
    • डोंगरगढ़ नवरात्रि : शहर में यातायात रहेगा विशेष प्रबंधित, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
    • सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का शुभारंभ
    • कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक
    • गाजे-बाजे के साथ नगर में तिरंगा यात्रा, नागरिकों में भरा देशभक्ति का उत्साह
    • अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत अध्यक्ष का एक साल का कार्यकाल पूर्ण, विकास और सुविधाओं में की उपलब्धियां
    • खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » चिखली-खैरागढ़ सड़क निर्माण में नाली नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश
    छत्तीसगढ़

    चिखली-खैरागढ़ सड़क निर्माण में नाली नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। चिखली से खैरागढ़ तक हो रहे सड़क निर्माण कार्य में ग्रामों के भीतर नाली निर्माण नहीं किए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में भारी असंतोष देखने को मिल रहा है। जनपद क्षेत्र तिलई, पदुमतरा, खपरी, चवेली एवं बोरी सहित अन्य ग्रामों के जनप्रतिनिधियों ने इस गंभीर समस्या को लेकर जिलाधीश जितेन्द्र यादव को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क के साथ नाली निर्माण की स्वीकृति की मांग की है।
    ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जिन गांवों से सड़क गुजर रही है, वहां नाली निर्माण का प्रावधान नहीं किया गया है। इससे भविष्य में बरसात के मौसम में जलभराव, गंदगी और आवागमन में परेशानी की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी। ग्रामीणों का कहना है कि बिना नाली के सड़क निर्माण अधूरा और अव्यवहारिक है। जनप्रतिनिधियों ने मांग की है कि स्थल की वास्तविक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए स्टीमेंट (प्राक्कलन) में सुधार कर नाली निर्माण की स्वीकृति दी जाए तथा नाली निर्माण पूर्ण होने के पश्चात ही सड़क निर्माण कार्य कराया जाए। इस संबंध में कलेक्टर द्वारा आश्वासन भी दिए जाने की जानकारी दी गई है।
    इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्ञापन की प्रतिलिपि अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग दुर्ग एवं प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग नया रायपुर को भी भेजी गई है, ताकि शीघ्र आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    इस अवसर पर प्रमुख रूप से ललिता साहू जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 08, ओमप्रकाश साहू पूर्व जनपद सभापति, हिना साहू सरपंच, ग्राम पंचायत पदुमतरा, जीवन साहू सरपंच, ग्राम पंचायत बोरी, भूपेन्द्र निषाद सरपंच-ग्राम पंचायत खपरीखुर्द, मोहन साहू पूर्व सरपंच-ग्राम पंचायत पदुमतरा, विक्की साहू सरपंच प्रतिनिधि, ग्राम पंचायत तिलई, राकेश साहू, गुलाल साहू घनश्याम साहू, राकेश साहू उपसरपंच खपरीकला, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द नाली निर्माण को स्वीकृति प्रदान की जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो और सड़क निर्माण कार्य टिकाऊ एवं उपयोगी सिद्ध हो।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    माँ बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला : आस्था और सुरक्षा का संगम, 850 पुलिसकर्मी तैनात

    March 18, 2026

    पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार

    March 18, 2026

    डोंगरगढ़ नवरात्रि : शहर में यातायात रहेगा विशेष प्रबंधित, भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

    March 18, 2026

    सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बोड़ला में आधुनिक विजन सेंटर का शुभारंभ

    March 18, 2026

    कमला कॉलेज में हुआ हुनर हाट और आनंद मेला, छात्राओं ने दिखाई उद्यमिता की झलक

    March 18, 2026

    गाजे-बाजे के साथ नगर में तिरंगा यात्रा, नागरिकों में भरा देशभक्ति का उत्साह

    March 18, 2026
    Top Posts

    आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक : 135 साल पुरानी प्रतिमा की निकली शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन के बाद प्रसादी बांटी

    March 12, 202633 Views

    आबकारी विभाग में ‘खाने के दांत कुछ और, दिखने के दांत कुछ और’ की स्थिति, शमसुल आलम का आरोप

    March 12, 202627 Views

    विशु अजमानी के नेतृत्व में युवाओं ने किया भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव का भव्य स्वागत

    March 13, 202623 Views

    श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें : संभागायुक्त

    March 13, 20266 Views

    हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली

    March 17, 20264 Views

    राजनांदगाव के ग्राम रेंगाकठेरा में जल जीवन मिशन से हर घर तक पहुंचा स्वच्छ जल

    March 15, 20264 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.