
- 7 माह की गर्भावस्था से खुला दुष्कर्म का मामला, दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
- 570 से ज्यादा सरकारी सेवाएं अब एक ही ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर, सेवा सेतु व्यवस्था को बनाएगा ज्यादा जवाबदेह : कलेक्टर
- गंज चौक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया निरीक्षण
- नगर निगम कर्मचारियों को छतों पर सोलर पैनल लगाने का आह्वान, मिलेगा सब्सिडी का लाभ
- साहू सदन में भव्य शपथ ग्रहण, प्रतिभाओं का सम्मान और रक्तदान शिविर आयोजित
- प्रधान का प्रस्थान करना युवाओं की आधी जीत : तोमर
- केंद्रीय विद्यालय रायपुर रीजनल तीरंदाजी प्रतियोगिता में संस्कारधानी तीरंदाजी संघ के 5 खिलाड़ी ने जीता पदक
- योगशाला के आठ खिलाड़ियों का जिला स्तरीय योगासन स्पर्धा मे हुआ चयन
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक लेकर स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में बाल एवं मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए समर्पित एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए सक्रियता एवं ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जिले में किसी भी गर्भवती महिला एवं नवजात शिशु की मृत्यु न हो, इसके…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने जनहितैषी कार्य प्रणाली का परिचय देते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने विभिन्न स्थानों से गुम हुए करीब 3.75 लाख रुपये मूल्य के 25 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटा दिए हैं। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में चला अभियान पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के मार्गदर्शन में गुम मोबाइलों…
राजनांदगांव। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों में यातायात के भारी दबाव को कम करने और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में नगर निगम आयुक्त जी.आर. मरकाम ने यातायात और निगम अमले के साथ शहर के व्यस्ततम मार्ग गुड़ाखू लाइन का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से मुलाकात कर दुकानों के सामने से अतिक्रमण हटाने और सामान दुकान के भीतर रखकर व्यवसाय करने की समझाइश दी। सड़क पर सामान रखने से बाधित हो रहा यातायात उल्लेखनीय है कि शहर के सिनेमा लाइन, हलवाई लाइन, सदर लाइन, गुड़ाखू लाइन, कामठी…
राजनांदगांव। नगर निगम के राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में आयुक्त जी.आर. मरकाम ने वित्तीय स्थिति को मजबूत करने और टैक्स वसूली में तेजी लाने के लिए कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी वार्ड प्रभारियों को प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित कर शत-प्रतिशत वसूली सुनिश्चित करने को कहा है। वहीं, पिछले एक सप्ताह में नए डिमांड के तहत बेहतर काम करने और वसूली बढ़ाने पर आयुक्त ने वार्ड प्रभारियों की जमकर पीठ थपथपाई। बड़े बकायेदारों को समझाइश, नहीं मानने पर होगी सख्ती बैठक में वार्डवार वसूली की प्रगति की समीक्षा करते हुए आयुक्त मरकाम ने कहा कि पिछली बैठक में बनाए…
राजनांदगांव। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड अंतर्गत बोरतलाव के गांधीनगर क्षेत्र में रेलवे की नई रेल लाइन निर्माण कार्य के लिए किए गए मुरूम उत्खनन के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे में डूबने से तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक मृत्यु अत्यंत हृदय विदारक एवं दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि घोर लापरवाही और प्रशासनिक उदासीनता का परिणाम है। जिला कांग्रेस कमेटी इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतक बच्चों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करती है तथा दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की मांग करती है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा…
राजनांदगांव। फर्जी चरित्र प्रमाण पत्र (कैरेक्टर सर्टिफिकेट) के सहारे आबकारी विभाग की शराब दुकान में कोऑर्डिनेटर की नौकरी हासिल करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। इस फर्जीवाड़े को लेकर जनता युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमसुल आलम के नेतृत्व में रायपुर के पंडरी मोवा थाने का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी (टीआई) शिव नारायण सिंह को ज्ञापन सौंपकर आरोपी कोऑर्डिनेटर के खिलाफ तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी की जांच में खुला राज, सर्टिफिकेट निकला फर्जी युवा कांग्रेस के नेता शमसुल आलम ने बताया कि इनोवसोर्स सर्विसेज…
रायपुर. सनातनियों के महान पर्व रथदूज के शुभ अवसर पर क्षत्रिय करणी सेना परिवार में एक नए सदस्य का आगमन हुआ है. इसका नाम टोयोटा लैंड क्रूजर है जोकि भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर के बेडे़ यानिकि काफिले में शामिल की गई है. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के मुख्य निवास पर इस वाहन को पूजापाठ कर ट्रेलर से उतारा गया. मुख्य महराज आचार्य पँडित धीरज शास्त्री इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित थे. उनकी मौजुदगी में आचार्य अखिलेश शुक्ला, पँडित सँदीप महराज, जयप्रकाश पाँडेय, शाश्वत ओझा, धर्मेंद्र मिश्रा व पँडित कृष्णा पयासी की…
रायपुर. क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भाई वीरेन्द्र सिंह तोमर ने सिंधी भाई – बहनों को चालीहा महोत्सव की बधाई दी है. उन्होंने अपने बधाई सँदेश में कहा है कि चालीसा दिनों तक तप – तपस्या – भक्तिभाव सँग की जाने वाली आराधना शाँति और सुकून प्रदान करेगी. ज्ञात हो कि चालीहा महोत्सव का शुभारँभ 16 जुलाई, दिन गुरुवार को हुआ है. महोत्सव के प्रारँभ होते ही रायपुर सहित देश विदेश में सिंधी समाज से जुडे़ सभी भाई बहन विशेष पूजापाठ में जुट गए हैं. क्षत्रिय करणी सेना के राज्य के मुखिया तोमर ने चालीहा…
राजनांदगांव। शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए राजनांदगांव पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में है। सड़कों और सर्विस रोड पर बेतरतीब खड़े होने वाले वाहनों के कारण लग रहे जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। पिछले दो दिनों के भीतर पुलिस ने नो-पार्किंग और सर्विस रोड पर खड़े 87 वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 27 हजार 300 रुपये का समन शुल्क वसूला है। यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन एवं यातायात…
राजनांदगांव। डोंगरगांव पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश और गाली-गलौज के विवाद पर एक युवक पर हंसिया व डंडे से प्राणघातक हमला किया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। कंट्रोल रूम की सूचना पर हरकत में आई पुलिस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 जुलाई 2026 को जिला कंट्रोल रूम राजनांदगांव से सूचना मिली कि मारपीट में गंभीर रूप से…