Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) से किशोरियों की सुरक्षा के लिए जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को परिजनों की सहमति से एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। अभियान के तहत अब तक जिले में 4281 बालिकाओं का टीकाकरण किया जा चुका है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ-साथ शासकीय और निजी विद्यालयों में चिकित्सा अधिकारियों एवं स्वास्थ्य अमले द्वारा अभिभावकों की सहमति प्राप्त…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए सभी नगरीय निकायों में जलभराव वाले स्थानों का चिन्हांकन कर प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन 1076, मुख्यमंत्री जनदर्शन, जन शिकायतों, सुशासन तिहार के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, साप्ताहिक समय-सीमा, पीजीएन, पीजी पोर्टल एवं जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।…

Read More

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को जीई रोड की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में ठाकुरटोला टोल प्लाजा में एक लेन बंद करने से उपजी अव्यवस्थाएं, राजनांदगांव पासिंग (सीजी 08 सीरीज) के वाहनों से कथित नियमविरुद्ध टोल वसूली, राष्ट्रीय राजमार्ग के खराब रख-रखाव, बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट एवं हाईमास्ट तथा सीआईटी कालेज के पास बाईपास पर बने गोल चौराहे की तकनीकी खामियों को प्रमुखता से उठाया गया। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने कहा…

Read More

राजनांदगांव। समाज कल्याण और गौसेवा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाली स्वास्तिक जनसमर्पण सेवा समिति की महत्वपूर्ण कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। बैठक में सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देनेए पर्यावरण संरक्षण और विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान राष्ट्रीय राजमार्गों पर होने वाली गौवंश दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ठोस रणनीति तैयार की गई। सेवा कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए आगामी वर्ष हेतु राजनांदगांव जिला और शहर की नवीन कार्यकारिणी के गठन का भी निर्णय लिया गया है, जिसमें स्थानीय सक्रिय समाजसेवियों और युवाओं को नेतृत्व सौंपा जाएगा। समिति के प्रदेश संयोजक अंशुल कसार ने बताया कि…

Read More

राजनांदगांव। बरगा के समीप लगभग 22 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित रेलवे ओवरब्रिज के लोकार्पण से पूर्व ही मुख्य पुल मार्ग के बीचों-बीच दरारें, धंसाव तथा गड्ढे दिखाई देने का मामला सामने आया है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस पुल पर अभी नियमित यातायात भी प्रारंभ नहीं हुआ, उसमें समय से पहले इस प्रकार की क्षति आखिर क्यों उत्पन्न हुई? इस गंभीर मामले की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव एवं विधायक हर्षिता स्वामी बघेल कांग्रेसजनों के साथ मौके पर पहुंचे और स्थल का निरीक्षण किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान ने…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा नगर पालिक निगम राजनांदगांव के लिए मनोनीत आठ नामांकित पार्षदों (ऐल्डरमेन) का मंगलवार को निगम सभागृह में भव्य स्वागत किया गया। महापौर श्री मधुसूदन यादव की अध्यक्षता में आयोजित इस गरिमामयी समारोह में नवनियुक्त पार्षदों को निगम परिवार का हिस्सा बनाते हुए उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री मधुसूदन यादव ने मनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए कहा, “निगम एक ऐसा परिवार है जहां पार्षद, अधिकारी और कर्मचारी मिलकर सुबह से रात तक शहर की जनता के लिए काम करते हैं। नगरीय निकाय का मुख्य काम आमजन को मूलभूत…

Read More

राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने बरगा रेलवे ओवरब्रिज का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जून में लोकार्पित करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से बने इस ओवरब्रिज ने पहली ही बारिश में दम तोड़ दिया। पुल के बड़े हिस्से में चौड़ी दरारें उभर आई हैं और सड़क दो भागों में बंटती दिखाई दे रही है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। निरीक्षण के दौरान मौके पर पहुंचे डीआरएम दीपक गुप्ता के समक्ष जितेंद्र मुदलियार ने घटिया निर्माण, निर्माण एजेंसी और प्रभारी इंजीनियर की भूमिका…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत प्रेस क्लब, राजनांदगांव में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार सामने आ रहे पेपर लीक, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितता, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी तथा बढ़ती बेरोजगारी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। प्रेस वार्ता में युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर प्रश्न उठाते हुए केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करने, परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित एवं पारदर्शी बनाने तथा रिक्त पदों पर नियमित भर्ती सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विपिन…

Read More

खैरागढ़। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत विचारपुर में आयोजित सिलाई मशीन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया। राशि वेलफेयर सोसाइटी राजनांदगांव द्वारा आयोजित इस शिविर में गांव की महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनने के संकल्प के साथ बड़े उत्साह और लगन से सिलाई के गुर सीखे। कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित अतिथियों द्वारा सभी सफल प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। समारोह को संबोधित करते हुए राशि वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष सुश्री संतोषी साहू एवं सचिव तरुण साहू ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली…

Read More

राजनांदगांव। श्रीमद्जगद्गुरु शंकराचार्य पुरीपीठाधीश्वर स्वामी श्री निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज द्वारा संचालित राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत शहर के श्री गणेश मंदिर (मिथिला धाम) में हिंदू राष्ट्र संगोष्ठी, भगवान नाम कीर्तन एवं श्री हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया। आदित्यवाहिनी इकाई राजनांदगांव एवं स्थानीय क्षेत्रवासियों के सहयोग से आयोजित इस दिव्य प्रकल्प में सनातन धर्म की रक्षा और हिंदू राष्ट्र निर्माण पर गहन मंथन हुआ। संगोष्ठी के मुख्य वक्ता आदित्यवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष आशीष कुमार दुबे ने उपस्थित जनमानस को संबोधित करते हुए गौरक्षा, हिंदू राष्ट्र की संकल्पना और सनातन संस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज…

Read More