Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। डिजिटल सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में सेवा सेतु पोर्टल आम नागरिकों के लिए उपयोगी साबित हो रहा है। जिले के निवासी भूपेंद्र कुमार उमरे और उनकी पत्नी ललिता उमरे को सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र मिल गया, जिससे उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ लेने में आसानी हो गई। भूपेंद्र कुमार उमरे ने बताया कि उन्होंने 26 मई 2026 को सेवा सेतु पोर्टल के जरिए ऑनलाइन विवाह पंजीकरण के लिए आवेदन किया था। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन का परीक्षण किया गया और 15 जून को उनका…

Read More

राजनांदगांव। सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को बदनाम और प्रताड़ित करने वाले तत्वों के खिलाफ राजनांदगांव पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक विवाहिता की न्यूड (अश्लील) फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने और उसके पति को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कीमती आईफोन (एप्पल मोबाइल) भी जब्त किया गया है। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। इंस्टाग्राम पर पति और रिश्तेदारों को भेजी तस्वीरें पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता…

Read More

राजनांदगांव। अवैध कारोबार और सटोरियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बसंतपुर थाना पुलिस ने बंगाली चाल क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा खिलाते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नगदी रकम सहित सट्टा-पट्टी और मोबाइल जब्त किया है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, एएसपी कीर्तन राठौर एवं सीएसपी श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन…

Read More

राजनांदगांव। रिश्तों को कलंकित करने वाला एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी जीजा ने अपनी ही नाबालिग साली को बहला-फुसलाकर न सिर्फ अपनी हवस का शिकार बनाया, बल्कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी जीजा को महज चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। जान से मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 1 जुलाई 2026 को थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। परिजनों ने बताया…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम की आय बढ़ाने और शहर के विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से महापौर मधुसूदन यादव ने गुरुवार को निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और अधिकारियों के साथ गुड़ाखू लाइन स्थित आयुर्वेदिक औषधालय परिसर एवं हाट बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की तकनीकी प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने तथा हाट बाजार में अनुबंध नहीं कराने वाले दुकानदारों और चबूतरा धारकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। महापौर ने आयुर्वेदिक औषधालय परिसर में प्रस्तावित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की ड्राइंग-डिजाइन का अवलोकन कर निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू करने को कहा। उन्होंने सामान्य सभा के निर्णय…

Read More

राजनांदगांव। शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। नगर निगम ने चौपाटी-पुष्पवाटिका परिसर का संधारण एवं मरम्मत कार्य पूरा कर लिया है। इसके साथ ही लंबे समय से बंद पड़ा लक्ष्मण झूला भी मरम्मत के बाद पुनः आम लोगों के लिए शुरू कर दिया गया है। अब नागरिक पहले की तरह चैपाटी से पुष्पवाटिका तक आसानी से आवागमन कर सकेंगे। नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर शहर के पुराने और जर्जर हो चुके उद्यानों का चरणबद्ध तरीके से संधारण किया जा रहा है। इसी क्रम में नेहरू उद्यान, आरके नगर उद्यान, चैपाटी…

Read More

राजनांदगांव। विकसित भारत – रोजगार गारंटी एवं आजीवका मिशन ग्रामीण के शुभारंभ अवसर पर आज वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह अपने विधानसभा निवास कार्यालय से तथा जिला पंचायत सभाकक्ष से सांसद संतोष पाण्डेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, कलेक्टर जितेन्द्र यादव सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े। सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास तथा गरीब परिवारों के सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसरों का विस्तार किया गया है तथा जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण, कृषि विकास, भूमि…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तुमड़ीबोड़ में दिनांक 30.06.2026 को नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का शाला प्रवेश उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले मांसरस्वती की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया गया, फिर नवमी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का टीका लगाकर, माला पहनाकर और मुंह मीठा करते हुए ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती भुनेश्वरी साहू, प्राचार्य डा. मोन्सी वर्गीस एवं विधायक प्रतिनिधि खेलू राम साहू, पीताम्बर साहू, सदस्य एसएमडीसी ने स्वागत किया। इस अवसर पर नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों की निःशुल्क पाठ्य पुस्तक का वितरण किया गया और नवमीं के छात्राओं को सरस्वती योजना के तहत निःशुल्क साइकिल वितरण किया गया। इस…

Read More

राजनांदगांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन अभियान को आगे बढ़ाते हुए छत्तीसगढ़ के अभनपुर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में वे स्वयं भी शामिल हुए। पहले ही दिन उन्होंने जिला अध्यक्षों से एक-एक कर बातचीत की और मार्गदर्शन दिया। मुदलियार ने बताया कि संक्षिप्त भेंट में राहुल गांधी ने राजनांदगांव के क्षेत्रीय संगठन से जुड़ी जानकारी में रूचि दिखाई। उन्होंने स्थानीय मुद्दों और राजनीतिक घटनाक्रम पर भी चर्चा की। मुदलियार ने बताया कि राहुल गांधी ने प्रशिक्षण में मुद्दों पर…

Read More

राजनांदगांव। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत अभनपुर में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के प्रथम दिवस प्रदेश के सभी जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों से व्यक्तिगत संवाद कर संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, जनता से सतत संवाद बनाए रखने तथा संविधान और सामाजिक न्याय की रक्षा के संकल्प को कांग्रेस संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं, जिन्हें हर परिस्थिति में जनता के बीच खड़े होकर उनके अधिकारों और सरोकारों की लड़ाई लड़नी होगी। इसी कम में जिला कांग्रेस…

Read More