
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर 2025 अंतर्गत 19 दिसम्बर से 25 दिसम्बर 2025 तक आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्राप्त होने वाले आवेदनों का निराकरण संबंधित विभागों द्वारा किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी और सहयोग से सुशासन को बढ़ावा देना एवं शासकीय योजनाओं का लाभ जिले के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जनदर्शन, पीजीएन के प्रकरणों की गहन समीक्षा की। उन्होंने पेंशन, अवैध अतिक्रमण,…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी अभियान से किसानों में हर्ष व्याप्त है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत धान खरीदी महाभियान के तहत शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक के मान से धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी सुचारू संचालन के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। धान खरीदी कार्य के के लिए इलेक्ट्रानिक तौल मशीन, पेयजल, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाईस मशीन, श्रमिक एवं अन्य व्यवस्था की गई है। आर्द्रता मापी यंत्र से किसानों के…
खैरागढ़। खैरागढ़ वनमंडल में अवैध तेंदुआ शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तेंदुए के सभी गायब अंग और शिकार में प्रयुक्त सामग्री बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 को अपराह्न करीब 3.30 बजे, बीट फॉरेस्ट ऑफिसर दैहान सुनील पटले को एक स्थानीय ग्रामीण द्वारा तेंदुए की मृतावस्था की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पटले तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और वन परिक्षेत्र अधिकारी खैरागढ़ को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ दीपेश…
खैरागढ़। महान तबला वादक पं. ईश्वरलाल मिश्र की स्मृति में इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ में रविवार 14 दिसंबर को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. (डॉ.) लवली शर्मा ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीसीआर नई दिल्ली के क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) के. अय्यनार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा एवं राजकुमारी इंदिरा के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। इसके पश्चात विश्वविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ. मंगलानंद झा द्वारा लिखित पुस्तक…
खैरागढ़। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। बैठक में अभियान की रूपरेखा कार्ययोजना और अंतरविभागीय समन्वय से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस दिन 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। वहीं 22 एवं 23…
राजनांदगांव। रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित बहुप्रतिष्ठित छत्तीसगढ़ हॉकी लीग 2025 का आयोजन इस वर्ष 21 से 28 दिसंबर तक राजनांदगांव के चीखली स्कूल मैदान में किया जाएगा। 8 दिवसीय इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में देश की चुनिंदा 12 सर्वश्रेष्ठ टीमों को आमंत्रित किया गया है। इसके साथ ही राज्य के स्थानीय खिलाड़ियों को भी प्रतियोगिता का अवसर प्रदान करने के लीये 28 टीमों के बिच मुकाबला कराया जायेगा। अमरावती एकादश (महाराष्ट्र), आरके रॉय हॉकी अकादमी पटना (बिहार), भोपाल एकादश, सेल हॉकी अकादमी राउरकेला (ओड़िशा), तमिलनाडु एकादश चेन्नई (टीएन), मेंघबरन सिंह हॉकी अकादमी करमपुर-गाजीपुर (यूपी), स्टेट खेलो इंडिया सेंटर ऑफ…
मोहला-मानपुर। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने और उन्हें समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मोहला-मानपुर जिला पुलिस ने सुरक्षा मितानों को सेफ्टी किट वितरित की। इसके साथ ही व्यावहारिक प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें सड़क हादसों के दौरान तात्कालिक सहायता, प्राथमिक उपचार और घायलों की सुरक्षा के जरूरी तरीके भी सिखाए गए। कार्यक्रम सोमवार को मोहला स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित किया गया। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल और उप पुलिस अधीक्षक ताजेश्वर दीवान ने जिले के चयनित सुरक्षा मितानों को सेफ्टी किट सौंपी। ये वे युवा हैं, जो पूर्व में सड़क दुर्घटनाओं…
खैरागढ़। खैरागढ़ वनमंडल अंतर्गत कोपेनवागांव–मुढ़ीपार क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक तेंदुआ रहस्यमय परिस्थितियों में मृत अवस्था में मिला। जंगल से कुछ दूरी पर राजस्व भूमि में पड़े तेंदुए के शव से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। घटना ने वन्यजीव सुरक्षा व्यवस्था और अवैध शिकार की आशंका को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने सोमवार सुबह तेंदुए का शव देख वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही विभागीय अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में मिले संकेतों ने मामले को और संदिग्ध बना दिया है। बताया जा रहा है कि तेंदुए…
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रेक्टर की बैटरी, अल्टरनेटर और डीजल चोरी करने वाले आरोपी किसन कुमार कंवर (21) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। आरोपी के निशानदेही पर चोरी की गई संपत्ति एक बैटरी (5,500 रुपये), एक अल्टरनेटर (5,000 रुपये) और 10 लीटर डीजल (2,950 रुपये) बरामद की गई। जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर को प्रार्थी ने अपने ट्रेक्टर (क्रमांक सीजी 08-एआर 1423) को घर के पीछे खड़ा किया था। अगले दिन सुबह देखा गया कि ट्रेक्टर का बोनट खोलकर बैटरी, अल्टरनेटर और 30 लीटर डीजल चोरी हो गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर…
राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दो शांति भंग करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसारए चौकी चिखली में दर्ज शिकायतों और पूर्व अपराधों के आधार पर गणपत जाधव (35) और टुमन लाल सिन्हा (31) को हिरासत में लिया गया। आरोपियों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस…