खैरागढ़। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) के अंतर्गत पल्स पोलियो अभियान के सफल आयोजन को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कलेक्टर एवं जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल ने की। बैठक में अभियान की रूपरेखा कार्ययोजना और अंतरविभागीय समन्वय से जुड़े बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में बताया गया कि जिले में पल्स पोलियो अभियान का आयोजन 21 दिसंबर 2025 को किया जाएगा। इस दिन 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को पोलियो बूथों पर दवा पिलाई जाएगी। वहीं 22 एवं 23 दिसंबर को मॉप-अप दिवस के रूप में घर-घर जाकर शेष बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी।
जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में कुल 53 हजार 344 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें खैरागढ़ विकासखंड के 27 हजार 325 एवं छुईखदान विकासखंड के 26 हजार 19 बच्चे शामिल हैं।
बैठक में विकासखंडवार अभियान के क्रियान्वयन, कार्यप्रणाली एवं तकनीकी पहलुओं पर चर्चा करते हुए संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि पोलियो बूथ आंगनबाड़ी केंद्रों, स्कूलों एवं पंचायत भवनों में स्थापित किए जाएंगे।
कलेक्टर ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि अभियान के दौरान आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ कार्य करें, ताकि जिले में पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफलता मिल सके।

ताज़ा ख़बर :
- मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों को देख रहे लोग, बृजमोहन अग्रवाल ने किया फोटो प्रदर्शनी का अवलोकन
- टीएल बैठक में कलेक्टर के कड़े निर्देश : सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण
- जनदर्शन में कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर हुआ समाधान
- हाईरिस्क 1884 गर्भवती महिलाओं की हुई नि:शुल्क सोनोग्राफी, मातृ-शिशु मृत्यु दर कम करने पर फोकस
- यूपीएससी चयनित अभ्यर्थी देंगे सफलता के मंत्र, 20 जून को होगा मार्गदर्शन कार्यक्रम
- जनदर्शन में पहुंची फरियाद तो मिली राहत, कृषक की पैतृक जमीन अवैध कब्जे से मुक्त
- खरीफ सीजन के लिए समितियों में पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध, किसानों को नहीं होगी परेशानी
- विश्व रक्तदान दिवस पर जिले में 155 यूनिट रक्त संग्रह, समाजसेवियों और जवानों ने दिखाई सहभागिता
