
- राजनांदगांव में शिक्षा का नया कीर्तिमान, कलेक्टर ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित
- उर्स ड्यूटी में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 200 पुलिसकर्मी सम्मानित, एसपी ने थपथपाई पीठ
- डीजे पर डांस के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने नाबालिग समेत दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ वाहन चालक का सपना, दिग्विजय साहू ने पाया अपना घर
- लू से बचाव के लिए महापौर की अपील, सावधानी बरतने की सलाह
- निगम आयुक्त ने वार्डों का किया आकस्मिक निरीक्षण, पानी-सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
- “सही दवा-शुद्ध आहार” थीम पर 15 दिवसीय सघन जांच अभियान शुरू
- सड़क दुर्घटना के घायलों के लिए संजीवनी बनी ‘पीएम-राहत’ योजना, मिल रहा 1.50 लाख तक का मुफ्त इलाज
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनक जोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। कनक जोगी ने अपनी टीम के लिए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीम पदक जीतने में सफल रही। इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है। कनक जोगी की इस सफलता पर दैनिक दावा के संपादक सूरज बुद्धदेव, राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ के…
राजनांदगांव। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रायपुर के सहयोग से जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा संचालित लिंक वर्कर स्कीम परियोजना के अंतर्गत जिले के 10 से अधिक ग्रामों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार सबके लिए स्वास्थ्य विषय के तहत मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जिला स्रोत समन्वयक…
राजनांदगांव। महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान ने आजाद चौक मोतीपुर स्थित हनुमान मंदिर और ढाबा रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता और समाजसेवी शिव वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मटकों पर राम नाम अंकित किया। राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। भीषण गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों और आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने मटके के पानी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह प्राकृतिक रूप से…
राजनांदगांव। गुरू निर्वाण अनंतानंद उदासीन जी महराज इन दिनों एक कठिन साधना कर रहे हैं। बैसाख (अप्रैल) की तपती दोपहरी में खुले में वह पँचधुना साधना करने आसन लगा रहे हैं। गुरूजी बताते हैं कि यह साधना वह जनकल्याण की भावना को लेकर कर रहे हैं। कुल 41 दिनों की यह साधना डोंगरगाँव मार्ग पर स्थित श्री कल्याणिका देवस्थानम नामक मंदिर आश्रम में की जा रही है। बाबाजी कल्याण आश्रम राजनांदगांव में यह साधना 2 अप्रैल से की जा रही है, यह धार्मिक कार्य 12 मई तक अनवरत चलेगा। प्रतिदिन दोपहर 11 बजे वह साधना में बैठते हैं। इसका समापन…
सुकमा। पीएमश्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सुकमा-1 में सत्र 2026-27 के अंतर्गत वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा एवं पुरस्कार वितरण समारोह अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं सांस्कृतिक वातावरण के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकगण की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएएस मुकुंद ठाकुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला पंचायत कोंटा, सुकमा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के कोयर समूह द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की मधुर प्रस्तुति दी गई, जिसमें ट्विंकल, वैजयंती, नंदिनी, किंजल, स्वर्णलता, स्नेहा, देवी एवं अन्य छात्राओं ने सहभागिता की, जबकि आयुष, बिक्र, कृष,…
राजनांदगांव। जिला स्वर्णकार संघ की एक आवश्यक बैठक 6 अप्रैल 2026 को आयोजित हुआ, जिसमें भानु सोनी द्वारा सामांनातर राजनांदगांव जिला सोनार समाज का संगठन बनाये जाने की कड़ी निंदा की गयी। उनका यह कृत्य समाज की एकता खंडित करने वाला है। जिले के सोनार समाज के हितों पर कुठाराघात है। उनके द्वारा सोनार समाज का गठन सिर्फ व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्धी व अपनी महत्वाकांक्षा की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। इससे जिले के सभी सोनार बंधुओं को सतर्क रहने की आवश्यकता है। अंत में जिले के सभी सोनार बंधुओं से अपील की है कि भानु सोनी की बात…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधीश के मार्फत मुख्यमंत्री को आभार पत्र भेजा छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 पारित होने पर हिंदू जागरण मंच ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण को लेकर बनाए गए धर्म स्वतंत्र विधेयक 2026 के पारित होने पर हिंदू जागरण मंच, राजनांदगांव द्वारा हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया गया। हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि यह विधेयक प्रदेश में अवैध धर्मांतरण पर रोक लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सराहनीय कदम है। संगठन के अनुसार, इस कानून से…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर की नवगठित कार्यकारिणी को मंजूरी प्रदान कर दी है। यह कार्यकारिणी जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव शहर के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार द्वारा प्रस्तावित की गई थी, जिसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज द्वारा अनुमोदित किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी महामंत्री (संगठन एवं प्रशासन) मलकीत सिंह गैंदू ने स्वीकृति पत्र जारी करते हुए सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं। नवगठित कार्यकारिणी में आशीष रामटेके जैसे अनुभवी और ऊर्जावान युवा नेता…
राजनांदगांव। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के बचाव के लिए जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में प्रतिदिन एचपीवी वैक्सीनेशन किया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी सामुदायिक केन्द्रों में भी एचपीवी टीकाकरण प्रारम्भ कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 64 हितग्राहियों को एचपीवी वैक्सीन लगाया गया है। यह टीका एचपीवी संक्रमण के कारण होने वाले सर्वाइकल कैंसर को रोकने के लिए काफी प्रभावशील है। देश में 14 वर्ष की लड़कियों, जिन्होंने अपना 15वां जन्मदिन नहीं मनाया है, ऐसे सभी बालिकाओं को एचपीवी टीका लगाया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान अंतर्गत जिले में गर्भवती महिलाओं को प्रसव पूर्व देखभाल एवं आवश्यक स्वास्थ्य सलाह के लिए प्रत्येक माह की 9 एवं 24 तारीख को विशेष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के माध्यम से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को निःशुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्रदान किया जा रहा है। अभियान अंतर्गत पहला प्रसव ऑपरेशन से हुआ हो, पहले गर्भपात या मृत शिशु का जन्म हुआ हो, जिनका वजन या ऊंचाई कम हो, कम उम्र में गर्भधारण किया हो, गंभीर एनीमिया, उच्च रक्तचाप, मधुमेह या अन्य बीमारियों से ग्रसित गर्भवती महिलाओं की जांच…