
- फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़, थाना बसंतपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
- आयुक्त ने राजस्व विभाग की बैठक में वसूली का लक्ष्य तय, शत प्रतिशत वसूली के दिए निर्देश
- वर्षो से किराये में रहने वाले 21 परिवारों को मिला स्वयं का आवास
- वार्ड 1 व 2 में महापौर ने किया डस्टबिन का वितरण, नागरिकों से स्वच्छता अपनाने की अपील
- प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को मिला राजनांदगांव में जबरदस्त रिस्पॉन्स
- राजनांदगांव में खनिज अवैध उत्खनन और परिवहन पर कार्रवाई, वाहन और जेसीबी जब्त
- राजनांदगांव जिले सहित पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ और आगे बढ़ाने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा : डॉ. रमन सिंह
- बूथ गठन बैठक व बिसाहू दास महंत जयंती मनाई गई
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने “लव लाईफ रिश्ते मैरिज ब्यूरो” संचालित कर युवकों से ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने युवतियों के फोटो डाउनलोड कर फर्जी आईडी बनाकर युवकों को व्हाट्सएप पर भेजा और रजिस्ट्रेशन, पैकेज व फैमिली मीटिंग के नाम पर लाखों रुपये हड़पे। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा को मिली सूचना के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू की अगुवाई में टीम ने सृष्टि कॉलोनी स्थित कार्यालय से 7 एंड्रॉइड मोबाइल, 14 की-पैड मोबाइल और 9…
राजनांदगांव। आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने आज राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक लेकर इस वित्तीय वर्ष में शत प्रतिशत वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया। उन्होंने सभी राजस्व उप निरीक्षकों और सहायक निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर वसूली सुनिश्चित करें और करदाताओं को छुट का लाभ भी दें। आयुक्त ने कहा कि गत वित्तीय वर्ष में वसूली केवल 78 प्रतिशत रही, जो अपेक्षित नहीं है। इस वर्ष मई माह से ही डिमांड के अनुरूप वसूली शुरू की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि वसूली में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि नव निर्मित मकानों…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना की कड़ी में छत्तीसगढ़ शासन की पहल मोर मकान मोर आस के तहत आज नगर निगम सभागृह में 21 पात्र हितग्राहियों को लाटरी के माध्यम से आवास का आबंटन किया गया। इसके साथ ही योजना के तहत अब तक कुल 257 परिवारों को स्वयं का घर मिल चुका है। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा और महापौर श्री मधुसूदन यादव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम में अपर कलेक्टर श्री सी.एल. माकंडे, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री शैकी बग्गा व श्री आलोक श्रोती, प्र. सहायक अभियंता सुश्री सुषमा साहू, सहायक लेखा अधिकारी श्री राकेश नंदे, राजस्व अधिकारी श्री राजेश तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। लाटरी के जरिए मोहारा में निर्माणाधीन 870 आवास में…
राजनांदगांव। स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 में बेहतर स्थान हासिल करने के लिए नगर निगम ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने व्यापक प्रयास शुरू किए हैं। इसी कड़ी में वार्ड नं. 1 व 2 में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने घर-घर डस्टबिन वितरण किया। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सावन वर्मा, श्री डिलेश्वर साहू, कनिष्ठ सभापति श्री संदीप बघेल, पार्षद श्री कमलेश बंधे और प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा उपस्थित रहे। महापौर ने वार्डवासियों से अपील की कि वे गिला और सूखा कचरा अलग-अलग रखें, नालियों और खाली जगहों में कचरा…
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव और सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह के मार्गदर्शन में योजना ग्रामीण स्तर तक तेजी से पहुँच रही है और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में उदाहरण पेश कर रही है। जिले में अब तक 9078 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 2033 घरों में सौर प्रणाली की स्थापना पूरी हो चुकी है और 1443 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान भी किया गया। प्रतिदिन औसतन 25-30 आवेदन और 20 इंस्टॉलेशन हो रहे हैं। पिछले माह में 664 नए आवेदन और 449 इंस्टॉलेशन दर्ज किए…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देश पर खनिज विभाग ने जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने आज भर्रेगांव, खुटेरी, रवेली, कोटरासरार, अर्जुनी, भोथली और बाघमार सहित अन्य क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खुटेरी निवासी गोविंद साहू के वाहन हाईवा-सीजी 07 बीएम 2500 से मुरूम व मिट्टी का अवैध परिवहन और देवरी निवासी रूपेश साहू की जेसीबी-सीजी 24 यू 4031 से अवैध उत्खनन करने पर कार्रवाई करते हुए दोनों मामलों को थाना सोमनी को सौंपा गया। खनि अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई खान एवं…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव परिसर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 10 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसके साथ ही जिले को 3 और नई एम्बुलेंस की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल 13 अत्याधुनिक एम्बुलेंस जिले में सेवाएं देने के लिए उपलब्ध हो गई हैं, जिन्हें जीवीके ईएमआरआई संस्थान द्वारा संचालित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि जिले को नई संजीवनी एक्सप्रेस मिलने से स्वास्थ्य सुविधाओं को नई गति और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव…
राजनांदगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत राजनांदगांव जिला, डोंगरगांव विधानसभा क्षेत्र, एलबी नगर ब्लॉक अंतर्गत बाघनदी मंडल में बूथ, पंचायत एवं वार्ड कमेटियों के गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। मंडल अंतर्गत दोनों सेक्टर चारभाटा एवं बाघनदी क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बैठक में शामिल हुए। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, अधिक…
राजनांदगांव। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नगर में निकली भव्य शोभायात्रा का मानव मंदिर चौक में हिंदू जागरण मंच द्वारा श्रद्धा, उत्साह और भक्ति भाव के साथ जोरदार स्वागत किया गया। जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आया। शोभायात्रा के स्वागत के लिए मंच के कार्यकर्ताओं ने विशेष तैयारियां की थीं। जैसे ही यात्रा चौक पहुंची, श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर भगवान श्रीराम की झांकियों का भव्य अभिनंदन किया। कार्यक्रम में महिला इकाई की भागीदारी विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रही। बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर…
राजनांदगांव। कांग्रेस नेता ललित कुमरे को जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण में महामंत्री नियुक्त किए जाने पर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी में सफलता की शुभकामनाएं दी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि ललित कुमरे एक सुलझे हुए और मिलनसार नेता हैं। उन्हें सामाजिक कार्यों के साथ-साथ राजनीति की भी अच्छी समझ है। उनकी राजनीतिक यात्रा स्वर्गीय उदय मुदलियार के साथ शुरू हुई और तब से वे कांग्रेस के साथ सक्रिय हैं। ललित कुमरे पहले तीन बार युवक कांग्रेस के ग्रामीण अध्यक्ष रह चुके हैं और बाद में…