
- खनिजों के अवैध उत्खनन और परिवहन पर कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
- जनदर्शन में त्वरित निराकरण : दिव्यांग महिला को स्वरोजगार के लिए मिला ऋण
- पोट्ठ लईका पहल में उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कलेक्टर ने किया सम्मानित
- कुपोषण उन्मूलन में जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल, कलेक्टर ने ली व्यक्तिगत जिम्मेदारी
- सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, प्रतिबंधित नशीली टैबलेट तस्करों पर शिकंजा
- यातायात नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं, पुलिस ने सख्त कार्रवाई की
- गंज मंडी परिसर में ट्रक से चना चोरी का खुलासा, पुलिस ने 6 घंटे में आरोपी पकड़े
- अपराध पर निर्णायक प्रहार : SP ने लंबित प्रकरणों के त्वरित निपटान के दिए सख्त निर्देश
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय, संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला, राजनांदगांव में बीएड प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी का आयोजन दिनांक-07.04.2026, दिन-मंगलवार को किया गया। उक्त कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा द्वारा मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर किया गया और प्राचार्य द्वारा सभी नए छात्रों को अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिक मूल्यों के साथ अध्ययन करने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं की। इस अवसर पर प्रथम वर्ष के प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, संगीत ने सभी का मनमोह लिया। प्रशिक्षणार्थियों ने सांस्कृतिक…
राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में योग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी और कराटे का प्रशिक्षण स्कूली छात्राओं और महाविद्यालय की छात्राओं को दिया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने छात्राओं को खेलों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया और कहा कि खेल हार का सामना करना सिखाते हैं और आत्मविश्वास बढ़ाते हैं। कार्यक्रम का संचालन क्रीड़ाधिकारी डॉ. नीता एस. नायर ने किया। उन्होंने छात्राओं को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ…
राजनांदगांव। महाविद्यालयीन छात्रों के हित में उठाई गई पहल सफल साबित हुई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा दिग्विजय महाविद्यालय की प्राचार्य को सौंपे गए ज्ञापन के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 27 अप्रैल 2026 को प्रस्तावित सेमेस्टर परीक्षा की तिथि बढ़ा दी। जानकारी के अनुसार, 26 अप्रैल को व्यापम की महत्वपूर्ण परीक्षा आयोजित होने वाली थी, जिसमें महाविद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल होने वाले थे। परंतु अगले ही दिन सेमेस्टर परीक्षा निर्धारित होने के कारण छात्रों को पर्याप्त तैयारी और मानसिक आराम का समय नहीं मिल पा रहा था। इस समस्या को गंभीरता से…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले की सभी 498 शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आज चावल उत्सव का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य पारदर्शिता सुनिश्चित करना और प्रत्येक पात्र हितग्राही तक खाद्यान्न सुगमता से पहुंचाना था। चावल उत्सव के दौरान स्थानीय निगरानी समितियों के सदस्यों की उपस्थिति में राशन दुकानों से पात्रतानुसार खाद्यान्न वितरण किया गया। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक माह की 7 तारीख को यह उत्सव अनिवार्य रूप से आयोजित किया जाता है। इस पहल से वितरण प्रणाली में सुधार हुआ है और ग्रामीणों को निश्चित तिथि पर राशन मिलने…
राजनांदगांव। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सीईओ ने निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने और आगामी शुक्रवार एवं शनिवार को संपर्क अभियान चलाकर अपूर्ण कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण हो चुके आवासों पर सीसी लगाने का भी आदेश दिया। मिशन जल रक्षा के तहत वर्षा जल संचयन और भू-जल पुनर्भरण सुनिश्चित करने के लिए जिले में निर्मित जल संरक्षण संरचनाओं की डिसिल्टिंग, सफाई और मरम्मत कार्य प्राथमिकता से…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत संचालित टीबी मुक्त पंचायत अभियान में शामिल ग्राम पंचायतों के सरपंचों को प्रमाण-पत्र और महात्मा गांधी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया। कलेक्टर ने छुरिया विकासखंड की ग्राम पंचायत साल्हे, मेटेपार और अरजकुण्ड, डोंगरगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत खम्हेरा, आरगांव और कोटरा, डोंगरगढ़ विकासखंड की ग्राम पंचायत पलांदूर, चौथना और ठाकुरटोला, तथा राजनांदगांव विकासखंड की ग्राम पंचायत अंजोरा, खैरा और मोंहदी के सरपंचों को सम्मानित किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने बताया कि जिले में वर्ष 2023 से टीबी मुक्त पंचायत…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में विभागवार प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी विभागों को ई-ऑफिस प्रणाली के माध्यम से कार्य करने और कार्यालयीन पत्राचार में पारदर्शिता बनाए रखने को कहा। उन्होंने छत्तीसगढ़ मिशन कर्मयोगी के तहत आयोजित साधना सप्ताह में हर विभाग से नोडल अधिकारी नियुक्त करने और अधिकारियों-कर्मचारियों से निर्धारित लर्निंग कोर्स समय पर पूरा कराने का निर्देश दिया। बैठक में कलेक्टर ने खाद्य दुकानों एवं प्रतिष्ठानों की नियमित जांच कराने और मिलावटी या एक्सपायरी खाद्य सामग्री पाए जाने पर सख्त कार्रवाई…
राजनांदगांव। उत्तर प्रदेश के बरेली में आयोजित 54वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में राजनांदगांव की प्रतिभाशाली खिलाड़ी कनक जोगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। उनके इस प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है। प्रतियोगिता में देशभर की टीमों ने हिस्सा लिया। कनक जोगी ने अपनी टीम के लिए खेल कौशल, अनुशासन और टीम भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उनकी टीम पदक जीतने में सफल रही। इस उपलब्धि से खेल जगत में हर्ष का माहौल है। कनक जोगी की इस सफलता पर दैनिक दावा के संपादक सूरज बुद्धदेव, राजनांदगांव जिला हैंडबॉल संघ के…
राजनांदगांव। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति, रायपुर के सहयोग से जन कल्याण सामाजिक संस्थान द्वारा संचालित लिंक वर्कर स्कीम परियोजना के अंतर्गत जिले के 10 से अधिक ग्रामों में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। संस्थान के अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि हर वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस एक विशेष थीम के साथ मनाया जाता है। इस बार सबके लिए स्वास्थ्य विषय के तहत मानसिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य तथा स्वच्छता जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। जिला स्रोत समन्वयक…
राजनांदगांव। महर्षि वाग्भट्ट गौ संवर्धन एवं अनुसंधान संस्थान ने आजाद चौक मोतीपुर स्थित हनुमान मंदिर और ढाबा रोड स्थित भोलेनाथ मंदिर में प्याऊ घर सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता और समाजसेवी शिव वर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और मटकों पर राम नाम अंकित किया। राधेश्याम गुप्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में जल दान को सर्वोत्तम दान माना गया है। भीषण गर्मी में राहगीरों, जरूरतमंदों और आमजन को शीतल जल उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य है। उन्होंने मटके के पानी के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह प्राकृतिक रूप से…