Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। जिले के प्रभारी सचिव अविनाश चंपावत ने आज पीएम श्री स्कूल डोंगरगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, शिक्षण पद्धति, डिजिटल शिक्षण व्यवस्था तथा उपलब्ध संसाधनों का विस्तार से अवलोकन किया। प्रभारी सचिव ने बच्चों के साथ आत्मीय चर्चा की। उन्होंने छात्रों से आगामी समर कैम्प में शामिल किए जाने वाले गतिविधियों के संबंध में सुझाव लिए और उनकी रुचि के अनुरूप कार्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को नीट एवं जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सुदृढ़ तैयारी कराई जाए तथा इसके लिए विद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो। प्रभारी…

Read More

राजनांदगांव। सृष्टि कॉलोनी स्थित श्री धनवंतरी मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का खुलासा थाना बसंतपुर पुलिस ने महज 6 घंटे में कर दिया। आरोपी अजय उर्फ बोचकू यादव (21) और दो अन्य विधि के विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। प्रार्थी डालेश कुमार, जो मेडिकल स्टोर में काम करते हैं और पास के स्टाफ रूम में रहते हैं, ने बताया कि 29 मार्च की रात लगभग 9 बजे दुकान बंद कर सो गए। सुबह 3 बजे उठने पर पाया कि कमरे का दरवाजा खुला था। चोरी गई वस्तुओं में ओप्पो मोबाइल (7,000 रुपये), एक आईफोन-17 क्षतिग्रस्त,…

Read More

राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ ही जिलाध्यक्ष विपिन यादव के नेतृत्व में संगठन पूरी तरह एक्शन मोड़ में नजर आया। घोषणा के अगले ही दिन आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में ठोस शुरूआत की गई। प्रथम बैठक में ही कार्यकर्ताओं के उत्साह और सक्रियता ने यह स्पष्ट कर दिया कि कांग्रेस अब बूथ स्तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी…

Read More

राजनांदगांव।कायस्थ समाज जिला इकाई द्वारा आज युवा नेतृत्व को सशक्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अंकित श्रीवास्तव को युवा अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष लकी श्रीवास्तव, सचिव शरद श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव सहित जिला बॉडी के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से यह जिम्मेदारी सौंपी। समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि अंकित श्रीवास्तव लंबे समय से समाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहे हैं तथा उनकी ऊर्जा, समर्पण और कार्यशैली को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए चुना गया है। उनके चयन से युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही…

Read More

मोहला/मानपुर। जिला पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत माओवादियों के हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने राजनांदगांव रेंज के आईजी बालाजी राय के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में एक विशेष सर्चिंग अभियान चलाया। सूचना मिलने पर जिला पुलिस, डीआरजी एवं आईटीबीपी फोर्स थाना कोडेकुरसे और मदनवाड़ा के कलवर जंगल में छुपाए गए हथियारों की खोज में गई। करीब 4-5 घंटे की सघन तलाशी के बाद टेकरी पर नाले के किनारे कटे पेड़ के नीचे काले पालिथीन में लिपटा एक बड़ा बंडल बरामद हुआ। सावधानीपूर्वक जांचने पर उसमें दो ऑटोमेटिक हथियार मैगजीन…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं राजनांदगांव लोकसभा के प्रभारी शाहिद भाई ने पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने के भाजपाई नौटंकी को आम जनता के साथ छल करार देते हुए कहा कि एक्साइज ड्यूटी कम करने से आम जनता को किसी प्रकार का कोई राहत नहीं है सिर्फ अपने पूंजीपति मित्रों और ऑयल कंपनियों को लाभ देने के लिए यह निर्णय लिया गया है। शाहिद भाई ने बताया कि केंद्र में जब मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार थी तब डीजल पर 3.56 पैसे प्रति लीटर और पेट्रोल पर 9.48 पैसे प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी…

Read More

राजनांदगांव। चिखली से खैरागढ़ तक निर्माणाधीन सड़क परियोजना में ग्रामों के भीतर नाली निर्माण नहीं किए जाने को लेकर क्षेत्रीय जनपद सभापति ओमप्रकाश साहू ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने बताया कि इससे ग्रामीणों में भारी असंतोष देखा जा रहा है। ओमप्रकाश साहू ने कहा कि तिलई, पदुमतरा, खपरी, चवेली और बोरी समेत अन्य ग्रामों के जनप्रतिनिधियों ने दो महीने पहले ही जिलाधीश को ज्ञापन सौंपकर इस समस्या की ओर ध्यान दिलाया था। इसके बावजूद नाली निर्माण का कोई प्रावधान सड़क परियोजना में नहीं किया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि नाली न होने से वर्षा के मौसम में जलभराव,…

Read More

अम्बागढ़ चौकी। प्राचीन हनुमान मंदिर बजरंग चौक में गुरूवार, 2 अप्रैल 2026 को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर श्रद्धालु हनुमान जी की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त कर भक्ति एवं आत्मिक आनंद का अनुभव कर सकेंगे। मंदिर में दिनभर हनुमत रामकथा, कीर्तन और हनुमान चालिसा पाठ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है: प्रातः 7 बजे: मंगला आरती एवं हनुमत श्रृंगार, पं. श्री महेंद्र कृष्ण शास्त्री आचार्य द्वारा। दोपहर 2 बजे: महिला मंडली द्वारा सुंदर कांड पाठ एवं मानस गायन। संध्या 6 बजे: आरती एवं…

Read More

राजनांदगांव। केन्द्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में जल संरक्षण और सतत जल प्रबंधन से जुड़े कार्यों का अवलोकन किया। मंत्री ने जिले में भूमिगत जल स्तर सुधार और जल संरक्षण के क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयासों की सराहना की और इसे पूरे देश के लिए मॉडल बताया। राज्य मंत्री ने ग्रामीणों से कहा कि कम पानी में उगने वाली फसलों का अधिक उपयोग करें और धान की जगह दलहन-तिलहन फसल उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा पीएम-आशा योजना अंतर्गत दलहन-तिलहन की समर्थन मूल्य पर खरीदी…

Read More

राजनांदगांव। जिले में राजस्व सेवाओं को और अधिक सुलभ, पारदर्शी व त्वरित बनाने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक अभिनव पहल करते हुए ग्राम पंचायतों में राजस्व संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज ग्राम पंचायत सांकरा का आकस्मिक आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में राजस्व प्रकरणों के संबंधित आवेदन लिए जा रहे है। जिससे अविवादित नामांतरण, अविवादित खाता विभाजन जैसे राजस्व प्रकरणों को ग्राम पंचायत स्तर पर ही 15 दिनों के भीतर निराकृत किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। जिससे लोगों को तहसील कार्यालय जाने की जरूरत नहीं…

Read More