
- खड़गांव पुलिस की बड़ी कार्यवाही : चोरी की मोटरसाइकिल अलग-अलग कलपुर्जों में बरामद, 4 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव में उर्वरक कालाबाजारी रोकने जिले व विकासखंड में उड़नदस्ता दल का गठन
- राजनांदगांव पुलिस की मानवीय पहल : गुमशुदा बालक को सुरक्षित ढूंढकर परिजनों के सुपुर्द किया
- लालबाग पुलिस ने ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया
- सोमनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब सहित 3 आरोपी गिरफ्तार
- राजनांदगांव पुलिस का बड़ा खुलासा : हैदराबाद से 3 आदतन अपराधी गिरफ्तार, 5 लाख के जेवरात बरामद
- केवाईसी के बहाने राशन से वंचित किए जा रहे लोग : इकरामुद्दीन सोलंकी
- बुन्देलीकला कबड्डी प्रतियोगिता : भिलाई रही विजेता, डोंगरगढ़ की टीम बनी उपविजेता
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने जिला कार्यालय के कलेक्टर कक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले भर से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलतापूर्वक सुना और उनके समाधान के लिए त्वरित कदम उठाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समाधान करते समय उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करने का प्रयास किया जाए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि जनदर्शन में आने वाले नागरिकों को उम्मीद रहती है कि…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक की। इस बैठक में कलेक्टर ने अधिकारियों को आगामी कार्यों और योजनाओं के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपीं। कलेक्टर ने विशेष रूप से झांकी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को महती योजना बताते हुए इसके लाभों के बारे में जनमानस को जागरूक करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत आवासीय कालोनी में सोलर पैनल लगाने और लोगों…
राजनांदगांव। जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत धान खरीदी अभियान तेज़ी से चल रहा है। अब तक जिले के 1,09,810 पंजीकृत किसानों से 5,452,815.20 क्विंटल धान की खरीदी हुई है, जिसकी कुल कीमत 1,294 करोड़ 51 लाख 17 हजार रूपए है। इस अभियान से किसानों में उत्साह और संतोष की लहर देखने को मिल रही है। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। धान खरीदी केन्द्रों पर इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, पेयजल, छांव, बायोमैट्रिक डिवाइस, श्रमिकों की पर्याप्त संख्या और आर्द्रता मापी…
राजनांदगांव। जिले में अवैध शराब के खिलाफ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने पिछले तीन महीनों में बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान विभाग ने कुल 214 प्रकरणों में 16 लाख 3 हजार 192 रुपये की अवैध शराब और 3 वाहन जब्त किए हैं। प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इन प्रकरणों में महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश राज्य निर्मित शराब के साथ-साथ अवैध हाथ भट्ठी मदिरा भी शामिल है। विभाग ने कुल 1615.48 बल्क लीटर शराब, जिसकी कीमत करीब 11 लाख 43 हजार…
राजनांदगांव। मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को राजनांदगांव ब्लॉक के ग्राम ढोढ़िया और लिटिया में मनरेगा मजदूरों के बीच पहुंचकर कार्यस्थल पर संवाद किया। इस दौरान जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार और कांग्रेसजनों ने मजदूरों के साथ खुद फावड़ा चलाया, मिट्टी ढोकर फेंकी और श्रम कर मजदूरों का हाथ बंटाया। कार्यस्थल पर मौजूद मनरेगा मजदूरों से सीधा संवाद करते हुए कांग्रेस नेताओं ने उनकी समस्याएं सुनीं और जमीनी हकीकत को करीब से समझा। जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार ने मजदूरों से चर्चा करते हुए मनरेगा अधिनियम के तहत मिलने वाले अधिकारों,…
राजनांदगांव। भारतीय संस्कृति में गौ एवं मानव जीवन में उसके महत्व को ध्यान में रखते हुए गौ पालन और गौ संवर्धन के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा प्रदेशभर में गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजनांदगांव जिले में भी बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परीक्षा में सहभागिता की। जिले में कुल 262 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित इस परीक्षा में करीब 6200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें राजनांदगांव विकासखंड से 2191, डोंगरगढ़ से 1216, डोंगरगांव से 1309 तथा छुरिया से 1484 विद्यार्थियों ने पंजीयन कर परीक्षा दी। परीक्षा में विद्यालय एवं महाविद्यालय…
राजनांदगांव। जिले में संचालित निजी अस्पतालों द्वारा नियमों के विपरीत अपने नाम के साथ मल्टीस्पेशलिटी और सुपर स्पेशलिटी शब्द जोड़ने के मामले को लेकर अजीत जोगी युवा मोर्चा ने आपत्ति जताई है। मंगलवार को मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष शमशुल आलम की उपस्थिति में युवा जिला महासचिव ऋषभ रामटेके ने कार्यकर्ताओं के साथ जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के नाम ज्ञापन सौंपकर जांच व कार्रवाई की मांग की। शमशुल आलम ने कहा कि जिले और शहर में कई ऐसे निजी अस्पताल संचालित हो रहे हैं, जिन्होंने अपने नाम में मल्टीस्पेशलिटी या सुपर स्पेशलिटी शब्द जोड़ रखा है, जबकि उनके…
राजनांदगांव। धर्मांतरण और मतांतरण को लेकर बीते एक सप्ताह से जिले में मचे बवाल के बीच अब नाबालिग बच्चों की पढ़ाई का मामला सामने आया है। धर्मापुर में विदेशी फंड से बनाए गए चर्च और आश्रम से रेस्क्यू किए गए बच्चों की शिक्षा बाधित होने पर छत्तीसगढ़ पैरेंट्स एसोसिएशन ने चिंता जताई है। नेहरू नगर निवासी डेविड चाको द्वारा धर्मापुर में बनाए गए चर्च व आश्रम में कांकेर जिले से लाए गए करीब एक दर्जन नाबालिग आदिवासी बच्चों को पिछले तीन वर्षों से गैरकानूनी रूप से रखे जाने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते…
राजनांदगांव। 19 जनवरी 2026 की रात को चिखली पुलिस ने एक आदतन बदमाश को गिरफ्तार कर उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया। यह बदमाश चिखली के हनुमान मंदिर के पास राहगीरों को चाकू लहरा कर डराने धमकाने का काम कर रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी तुलसी उर्फ छोटू शर्मा (28 वर्ष), निवासी चिखली दीनदयाल नगर को मौके पर रंगे हाथ पकड़ लिया और उसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त किया। आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही आरोपी के खिलाफ धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में…
राजनांदगांव। जिले के गैंदाटोला थाना क्षेत्र में 14 जनवरी 2026 को हुई ट्रैक्टर चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। प्रार्थी जीवनलाल पटेल ने अपने घर के सामने खड़ा स्वराज 735 ट्रैक्टर (क्रमांक CG 08 AL 8685) चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। ट्रैक्टर की कीमत लगभग 3,50,000 रुपये बताई गई। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डोंगरगांव श्रीमती मंजूलता बाज के पर्यवेक्षण में थाना गैंदाटोला प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन और सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार के नेतृत्व में संयुक्त टीम गठित की…