
- जिले की 498 सरकारी राशन दुकानों में उत्साहपूर्वक मनाया गया चावल उत्सव
- सीईओ जिला पंचायत ने विकास कार्यों की समीक्षा, समय-सीमा में पूर्ण करने के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने टीबी मुक्त पंचायतों के सरपंचों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए अहम निर्देश, अवैध रेत खनन व खाद्य सुरक्षा पर जोर
- बरेली में चमकी राजनांदगांव की कनक जोगी, राष्ट्रीय महिला हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक
- विश्व स्वास्थ्य दिवस पर गांवों में जागरूकता कार्यक्रम, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
- मोतीपुर में शुरू हुई प्याऊ घर सेवा, राहगीरों को मिलेगा शीतल जल
- कठिन साधना में बैठे गुरू निर्वाण अनंतानंद उदासीन
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा इन दिनों आईपीएल सीजन में ऑनलाईन सटोरियों के खिलाफ तेजी से अभियान शुरू किया है। अभी तक जिले में बड़ी कार्यवाही करके ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी कि नागपुर (महाराष्ट्र) से एक गिरोह जो राजनंादगांव में क्रिकेट सट्टा का पैर पसारने का शुरूआत कर रहा था, इस बात की भनक पुलिस को लगते ही पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर तेजी से अभियान चलाकर लाखों रूपये नगदी सहित ऑन लाईन सट्टा चलाने वालों को गिरफ्तार किया। वहीं इसकी तह में जाने के लिए पूछताछ शुरू…
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव की कार्यकारिणी की घोषणा बाद संगठन को सक्रियता की नई दिशा देते हुए जिला अध्यक्ष विपिन यादव ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को साथ लेकर कारों के काफिले के साथ राजनांदगांव से रायपुर पहुंचकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज से भेंट-मुलाकात की तथा उनका स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अनीस खान ने जारी बयान में बताया कि प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज बस्तर से रायपुर यात्रा कर विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता के बाद राजधानी पहुंचे थे, इसके बावजूद उन्होंने राजनांदगांव से पहुंचे…
राजनांदगांव। जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के स्टेट कोऑर्डिनेटर पंकज बांधव राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली रवाना हुए। वे 8 तारीख को आयोजित अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। उनके साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से लगभग 40 प्रतिनिधि भी इस महत्वपूर्ण बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचेगे। यह राष्ट्रीय अधिवेशन दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी भवन में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। अधिवेशन की अध्यक्षता अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय संयोजक राजेन्द्र पाल गौतम…
मोहला। खड़गांव पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। चोरी की गई मोटरसाइकिल को अलग-अलग कलपुर्जों के रूप में बरामद किया गया, जिससे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस अधीक्षक श्री वाय.पी. सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डी.सी. पटेल और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी विनोद कुमार मिंज के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी संजय कुमार यादव के नेतृत्व में खड़गांव पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने के तुरंत बाद त्वरित कार्रवाई शुरू की। मामला: दिनांक 04.04.2026 को आवेदक रमेश कुमार मांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके…
राजनांदगांव। आगामी खरीफ वर्ष 2026 में किसानों को गुणवत्तापूर्ण उर्वरक समय पर उपलब्ध कराने और कालाबाजारी, तस्करी, डायवर्सन, जमाखोरी तथा अधिक कीमत पर बिक्री जैसी अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए जिला व विकासखंड स्तरीय उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर यह दल किसानों को निर्धारित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ ही संबंधित व्यक्ति या फर्म के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी करेगा। इसके साथ ही जिले में उर्वरक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। किसान किसी भी शिकायत या सूचना के लिए टोल फ्री नंबर 07744-224109 पर संपर्क कर सकते…
राजनांदगांव। पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता के चलते ग्राम डोंगरगांव का 15 वर्षीय बालक देवेन्द्र कुमार अपने माता-पिता के सुपुर्द किया गया। बालक बिना बताए घर से बाहर गया था, जिससे परिजनों में चिंता की लहर दौड़ गई थी। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक एलेक्ज़ेंडर कीरो के पर्यवेक्षण में गुमशुदा व्यक्तियों की खोज और सामाजिक सरोकार के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस की प्रभावी कार्रवाई: थाना सिटी कोतवाली को सूचना मिलते ही टीम ने तुरंत बालक की खोज शुरू की। सीसीटीवी फुटेज,…
राजनांदगांव। न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री पार्थ दुबे (जे.एम.एफ.सी.) के साथ पुलिस थाना लालबाग द्वारा ग्राम बरगा में विधिक साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों को कानूनी प्रावधानों, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, लैंगिक अपराध, साइबर सुरक्षा और नशा मुक्ति के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को समझा और उनके समाधान के लिए कानूनी मार्गदर्शन प्रदान किया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नए कानूनों, पोक्सो एक्ट, साइबर अपराधों और करियर गाइडेंस के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही, नशा मुक्ति पर विशेष जोर दिया गया और अवैध…
राजनांदगांव। नशे के खिलाफ सतत अभियान के तहत थाना सोमनी पुलिस ने अवैध रूप से शराब परिवहन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से कुल 30.78 लीटर देशी शोले शराब और दो बिना नंबर की स्कूटी बरामद की गई। बरामद संपत्ति की कुल कीमत लगभग 1,73,680 रुपये है। गिरफ्तार आरोपी समीर कुमार पारधी, पिता चिन्नतु राम पारधी, उम्र 19 वर्ष, ग्राम बोईरडीह रामा पारधी, पिता अशोक पारधी, उम्र 21 वर्ष, ग्राम स्टेशन मुढीपारा प्रदीप पारधी, पिता स्व. प्रमोद पारधी, उम्र 27 वर्ष, कैलाष नगर बरामदगी का विवरण समीर और रामा पारधी के कब्जे से…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में हैदराबाद के शेट्टी गैंग के तीन आदतन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में उपयोग चाकू बरामद किए गए हैं। बरामद संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपियों में शशी कुमार पिता वासु कुमार, उम्र 23 वर्ष, सैलम तिलायम पट्टी, हैदराबाद, सेट्टी विजय पिता देवेंद्र कुमार, उम्र 45 वर्ष, बंजारा हिल्स, हैदराबाद, सेट्टी सूर्या पिता विजय कुमार, उम्र 31 वर्ष, उप्पल नगर, हैदराबाद शामिल है। 14 मार्च 2026 की रात लगभग 3 बजे जीवन-ए कॉलोनी में अज्ञात…
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री इकरामुद्दीन सोलंकी ने भारतीय जनता पार्टी सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि प्रदेश में पिछले पांच महीनों से राशन वितरण व्यवस्था चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार राशन दुकानों तक नियमित रूप से चावल पहुंचाने में असफल रही है, जिसके कारण हितग्राहियों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सोलंकी ने कहा कि पांच माह से राशन कार्ड धारकों को चावल नहीं मिला है, जबकि सरकार तीन महीने का चावल एकमुश्त देने का प्रचार कर “चावल उत्सव” मनाने की तैयारी कर रही है। उन्होंने दावा किया कि…