Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार रूझान बढ़ रहा है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से राजनांदगांव विकासखंड के आदर्श ग्राम पंचायत भोथीपार खुर्द के सरपंच जितेंद्र साहू का घर जगमग हो रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रभावित होकर सरपंच जितेंद्र साहू ने अपने घर में 3 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर पेनल लगवाया है। जिससे उनका बिजली का बिल शून्य हो गया है। प्रतिमाह बिजली बिल से मुक्ति मिली है। सरपंच जितेंद्र साहू ने बताया कि घर में बिजली के उपयोग के आधार पर पहले प्रतिमाह 1200 रूपए…

Read More

राजनांदगांव। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत राजनांदगांव जिले में कार्यरत 43 मास्टर ट्रेनरों को बस्तर जिले में खान-पान, पोषण, स्वास्थ एवं स्वछता विषय पर क्षेत्र भ्रमण हेतु रवाना किया गया। बस्तर में समृद्ध बिहान एवं स्वाभिमान परियोजना अंतर्गत मोचो मानगुन एवं आमचो बासुल जैसे पद्धतियों को सीखकर मास्टर ट्रेनर राजनांदगांव जिले में एफएनएचडब्ल्यू, जेंडर, सामाजिक समावेशन एवं पोट्ठ लईका अभियान में बेहतर कार्य कर सकेंगे।

Read More

राजनांदगांव। आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण (हाउस लिस्टिंग) के सफल संचालन के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिला पंचायत सीईओ सुश्री सुरूचि सिंह की उपस्थिति में प्रशिक्षण में जनगणना की प्रक्रिया, दायित्वों तथा समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि जनगणना दो चरणों में संपन्न होगी। प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग के तहत प्रत्येक मकान का सूचीकरण किया जाएगा। द्वितीय चरण में जनसंख्या गणना के अंतर्गत प्रत्येक व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी संकलित की जाएगी। जनगणना का संपूर्ण कार्य मोबाइल ऐप के माध्यम से सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने…

Read More

राजनांदगांव। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले तीन बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधक कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। चौकी चिखली क्षेत्र में आदतन बदमाशों द्वारा वाद-विवाद कर कानून-व्यवस्था में हस्तक्षेप करने पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में नागेश खंदाड़े (22), अरमान डोंगरे (22) और अमित यादव (29) शामिल हैं। इन पर धारा 170, 126 और 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई और उन्हें…

Read More

राजनांदगांव। जिले में बढ़ते साइबर अपराधों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने मिशन साइबर सुरक्षा अभियान के तहत 8 म्यूल बैंक खाताधारकों को गिरफ्तार किया है। इन खातों के जरिए साइबर ठगी की रकम ट्रांसफर की जा रही थी। आरोपियों के खातों में 20 लाख रुपए से अधिक के संदिग्ध लेनदेन की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बंधन बैंक, केनरा बैंक, यूको बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा में खाते खुलवाकर उन्हें म्यूल अकाउंट के रूप में इस्तेमाल किया। चंद पैसों के लालच में आकर ये…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के 25 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद के रूप में 6,50,000 रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इस राशि का चेक वितरण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में आयोजित एक समारोह में किया। इस अवसर पर विभिन्न जरूरतमंदों को मदद दी गई, जिसमें प्रभा बाई साहू (ग्राम टेड़ेसरा) को 1 लाख रुपये, लक्ष्मी मंडावी और पुनीता चंद्रवंशी (ग्राम भण्डारपुर) को 50-50 हजार रुपये, कांति बाई मेश्राम (वार्ड नं. 10, विकासखंड राजनांदगांव) को 40 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके…

Read More

राजनांदगांव। जिला पंचायत सभापति श्रीमती शीला टाकेश सिन्हा ने राज्य मंत्रिपरिषद के ऐतिहासिक निर्णय का जोरदार स्वागत करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश के लाखों किसानों के जीवन में खुशहाली और आर्थिक मजबूती लेकर आएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय सरकार की किसान हितैषी सोच और अन्नदाताओं के प्रति सम्मान का सशक्त प्रमाण है। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी 2026 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि समर्थन मूल्य पर धान बेचने वाले किसानों को 3,100 रुपये प्रति मि्ंटल की दर से अंतर की राशि होली पर्व से पहले एकमुश्त उनके बैंक खातों में…

Read More

राजनांदगांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोमनी में वर्षभर की शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर उनके उत्साहवर्धन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि रमन सिंह राजपूत, महामंत्री भाजपा ग्रामीण मंडल सोमनी (पूर्व) और वरिष्ठ पत्रकार रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेपाल साहू, अध्यक्ष, वृताकार सेवा सहकारी समिति, सोमनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में टीएल चंद्राकर (सेवानिवृत्त व्याख्याता) और उमेश कुमार साहू (वरिष्ठ भाजपा नेता) भी शामिल थे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के…

Read More

राजनांदगांव। अजीत जोगी युवा मोर्चा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष और युवा मोर्चा नेता शमसूल आलम ने आबकारी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर के कई बार और रेस्टोरेंट, जैसे अवाना बार और संगवारी बार, आबकारी विभाग की गाइडलाइनों का पालन नहीं कर रहे हैं, लेकिन फिर भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। शमसूल आलम ने कहा कि इन बारों में गाइडलाइनों का उल्लंघन होने के बावजूद कुछ आबकारी कर्मचारी और इंस्पेक्टर की मिलीभगत से बारों को लाइसेंस मिल जाते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर कार्रवाई की मांग…

Read More

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में थाना बसंतपुर पुलिस ने मोहारा वार्ड में 4 वर्षों से सामाजिक बहिष्कार झेल रहे परिवार को समाज की मुख्यधारा में पुनः शामिल कराने में सफलता हासिल की। मोहारा वार्ड नंबर 47 की आवेदिका ने वरिष्ठ कार्यालय में आवेदन देते हुए बताया कि उसने 11 अक्टूबर 2021 को अन्य जाति के युवक से विवाह किया था। विवाह के बाद वह अपने पति एवं संयुक्त परिवार के साथ निवासरत थी। लेकिन मोहारा क्षेत्र के कुम्हार समाज ने विवाह के कारण आवेदिका एवं उसके ससुराल पक्ष को पिछले लगभग 4 वर्षों से सामाजिक कार्यक्रमों और…

Read More