राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष और क्षेत्रीय विधायक डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के 25 जरूरतमंद लोगों को आर्थिक मदद के रूप में 6,50,000 रुपये की स्वीकृति प्रदान की। इस राशि का चेक वितरण विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल ने स्पीकर हाउस, राजनांदगांव में आयोजित एक समारोह में किया।
इस अवसर पर विभिन्न जरूरतमंदों को मदद दी गई, जिसमें प्रभा बाई साहू (ग्राम टेड़ेसरा) को 1 लाख रुपये, लक्ष्मी मंडावी और पुनीता चंद्रवंशी (ग्राम भण्डारपुर) को 50-50 हजार रुपये, कांति बाई मेश्राम (वार्ड नं. 10, विकासखंड राजनांदगांव) को 40 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई। इसके अलावा, गीता संतोष यादव (मठपारा) और प्रेमा सोनकर (स्टेशन पारा) को 50-50 हजार रुपये की राशि दी गई।
इसके अलावा, लक्ष्मी सोनकर (वार्ड नंण् 48, नंदई), विद्या चंद्राकर (ग्राम भर्रेगांव) को 25-25 हजार रुपयेए गिरजा बाई देवांगन (ग्राम बोरी), प्रवीण गिरी गोस्वामी (स्टेशन पारा) और आशीर्वाद नवयुवक मंडल को 20-20 हजार रुपये की सहायता दी गई।
मां जगदम्बा स्व सहायता समूह, कचरा बाई गेड़ाम (वार्ड नं. 18, तुलसीपुर), अशोक कुमार सोनी (वार्ड नं. 19, ममता नगर) और धनेश्वरी चौबे (ग्राम इंदावानी) को 10-10 हजार रुपये दिए गए। इसी तरह, रामप्यारी साहू (वार्ड नं. 34, लखोली) को 15 हजार रुपयेए प्रतिमा वासनिक (वार्ड नं. 27, भरकापारा) को 10 हजार रुपये तथा अन्य लाभार्थियों को भी विभिन्न राशि का चेक प्रदान किया गया।
सभी लाभार्थियों ने डॉ. रमन सिंह का आभार व्यक्त किया और उनके द्वारा की गई सहायता को सराहा। डॉ. रमन सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में लगातार विकास कार्यों के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद वर्ग के लिए भी इस प्रकार की पहल जारी रहेगी, यह उम्मीद जताई गई है।

ताज़ा ख़बर :
- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव प्रवास पर, कृषक संगोष्ठी और ‘पहल’ कार्यक्रम में होंगे शामिल
- मचानपार में अवैध शराब बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, 18 पौवा शराब जब्त
- शांति व्यवस्था भंग करने पर युवक गिरफ्तार, न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल
- 7 सप्ताह बाद मस्ती की पाठशाला का समापन, पारंपरिक खेलों से लेकर जुम्बा तक में झूमे बच्चे-बुजुर्ग
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्ण पदक विजेता हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का किया सम्मान
- जलसंकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने सड़क पर फोड़ी मटकी
- घुमका की जीत 2028 की जीत का संकेत, अभी से जुट जाएं कांग्रेस कार्यकर्ता : भूपेश बघेल
- अघोर आश्रम की अनूठी पहल : मोहारा मुक्तिधाम में चला स्वच्छता अभियान
