Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज राजनांदगांव प्रवास के दौरान शासकीय उद्यान रोपणी पेण्ड्री में ऑटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट का अवलोकन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने ऑटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट के प्रोसेसिंग तकनीक के बारे में जानकारी ली। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को बताया गया कि राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के माध्यम से शासकीय उद्यान रोपणी, पेण्ड्री जिला राजनांदगांव में राज्य की दूसरी सबसे बड़ी आटोमेटिक वेजीटेबल सीडलिंग यूनिट का निर्माण सब्जी की खेती करने वाले किसानों को रियायती दरों में रोपा (थरहा) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित की गई है। आटोमेटिक प्लग टाईप वेजीटेबल…

Read More

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज बल्देवबाग राजनांदगांव में 60 लाख रूपए की लागत से सखी वन स्टॉप सेंटर भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने पोषण माह के अंतर्गत सुपोषण 2025 रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज भगवान विश्वकर्मा जयंती और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर 60 लाख रूपए की लागत के सखी वन स्टॉप सेंटर भवन के लिए भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि सखी वन स्टॉप सेंटर केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे की उपस्थिति में पोषण अभियान अंतर्गत पोषण माह 2025 के जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने कहा कि पोषण अभियान के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ ही पोषण माह का शुभारंभ किया जाएगा। पोषण माह 2025 का आयोजन 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक होगा। इसका उद्देश्य पोषण पंचायतों को सक्रिय करना है। पोषण माह के दौरान ग्राम स्तर पर मोटापे का समाधान-चीनी और तेल की खपत कम करना, स्थानीयता को बढ़ावा देना, प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (ईसीसीई) व पोषण भी पढ़ाई भी, कनवरजेंट एक्सन एण्ड…

Read More

राजनांदगांव। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा के तहत जिला पंचायत की सदस्य व सभापति महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण श्रीमती शिला सिन्हा ने समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन सेवा रथ को जिला कार्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पंचायत की सदस्य श्रीमती शिला सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री देश की जनता की सेवा के लिए प्रतिपल तत्पर रहते हैं। उन्होंने दिव्यांगजन सेवा रथ के उद्देश्य की सफलता के लिए शुभकामनाएं…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा 26 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर तथा 27 एवं 28 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विश्व रैबिज दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क मेगा कैम्प का आयोजन जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में किया गया है। पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर में उन्नत नस्ल के बछड़ा-बछिया, गाय, बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी का पशु प्रदर्शनी किया जाएगा। साथ ही पशुओं का सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, फीकल एवं यूरिन टेस्ट निःशुल्क किया जाएगा। निःशुल्क मेगा कैम्प में…

Read More

राजनांदगांव। सचिव ऊर्जा विभाग एवं अध्यक्ष छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज डॉ. रोहित यादव ने राजनांदगांव जिले के एक दिवसीय प्रवास के दौरान कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई एवं मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के मैदानी अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों, जनकल्याणकारी संचालित योजनाओं की विस्तृत एवं गहन समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, प्रबंध निदेशक (वितरण) भीम सिंह कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, ईडी ओएण्डएम जेएस नेताम, ईडी राजनांदगांव शिरीष सेलट, सीई (प्रोजेक्ट) एम जामुलकर, एडिशनल सीई मंगल तिर्की, अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत शंकेश्वर कंवर सहित तीनों जिलों के समस्त कार्यपालन एवं सहायक अभियंता…

Read More

राजनांदगांव। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिन पायलट राजनंदगांव में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान का आगाज करते हुए हस्ताक्षर अभियान, वोट अधिकार पदयात्रा के बाद वोट अधिकार जनसभा को संबोधित किया विशाल जनसभा को संबोधित करने बाइक रैली के काफिला के साथ मिनीमाता एवं छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गुरुद्वारा में माथा टेक कर गुरुनानक चौक में हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ कर वोट अधिकार पदयात्रा की शुरुआत की। पदयात्रा की अगुवाई सचिन पायलट, दीपक बैज, भूपेश बघेल, टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस जन…

Read More

राजनांदगांव। महापौर मधुसूदन यादव ने कांग्रेसी नेता राहुल गांधी द्वारा लगाये गये वोट-चोरी के आरोपों को निराधार, मनगढ़ंत एव भ्रामक दुष्प्रचार करार देते हुए कांग्रेस पार्टी से मांग की है कि वो राहुल गांधी के स्वहस्ताक्षरित घोषणापत्र के साथ चुनाव आयोग के समक्ष वोट-चोरी के साक्ष्य प्रस्तुत करे वर्ना देश की जनता से झूठ बोलने के लिये माफी मांग लें, अन्यथा वो बच नहीं सकते हैं, उन्हें वोट-चोरी का सफेद झूठ बोलने के लिये माननीय न्यायालय से जमानत लेनी पड़ सकती है। महापौर मधुसूदन ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश मंे पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के जंगलराज मंे पॉच सालों…

Read More

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित रजत जयंती समारोह की श्रृंखला में शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में एल्युमिनी मीट (पूर्व छात्र मिलन) का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 60 पूर्व छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एल्युमिनी एसोसिएशन की प्रभारी प्राध्यापक डॉ. हरप्रीत कौर गरचा ने बताया कि इस अवसर पर एसोसिएशन की अध्यक्ष श्रीमती शारदा तिवारी, उपाध्यक्ष श्रीमती संध्या देशपांडे, कोषाध्यक्ष श्रीमती वर्षा अग्रवाल तथा संयुक्त सचिव डॉ. सोनल मिश्रा ने संगठन की गतिविधियों को विस्तार देने पर जोर दिया…

Read More

छुरिया। जहां डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है, वहीं छुरिया विकासखंड में झोलाछाप डॉक्टरों की बेतहाशा बढ़ती संख्या ने न केवल आम जनता की सेहत से खिलवाड़ किया है, बल्कि पूरे चिकित्सा तंत्र की साख पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरिया से प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में 152 झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय हैं, जो विभिन्न गांवों में निजी दवाखाने संचालित कर रहे हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। इन तथाकथित डॉक्टरों की न तो कोई प्रमाणित योग्यता सामने आई है, न ही चिकित्सा परिषद से मान्यता प्राप्त डिग्री उपलब्ध कराई गई है।…

Read More