छुईखदान। थाना छुईखदान पुलिस ने ग्राम सुरदबरी में अवैध देशी शराब रखने वाले आरोपी बालाराम जंघेल को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 41 पौवा शोले देशी प्लेन शराब, कुल 7.380 बल्क लीटर की मात्रा जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 3,280 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी बालाराम जंघेल (31 वर्ष) अपनी मुर्गा दुकान में अवैध शराब बेचने के लिए रखता था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना छुईखदान प्रभारी निरीक्षक शक्ति सिंह के नेतृत्व में टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 401/2025, धारा 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर उपजेल जेल सलोनी भेजा गया।
थाना छुईखदान की टीम में प्रधान आरक्षक कीर्तिलाल वर्मा, आरक्षक विनोद पोर्ते और आरक्षक उदयशंकर बरेठ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस ने जनता से अपील की है कि शराब या किसी भी अवैध गतिविधि से दूर रहें और संदिग्ध मामले की सूचना तुरंत थाना छुईखदान को दें।

ताज़ा ख़बर :
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
- बिजली पोलों से 310 अवैध पोस्टर हटाए, निगम की कार्रवाई
- हिंदू जागरण मंच ने किया भगवान बुद्ध का नमन, शांति और सद्भावना का दिया संदेश
