राजनांदगांव। नव पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा ने पदभार ग्रहण के तुरंत बाद सक्रियता दिखाते हुए थाना कोतवाली राजनांदगांव का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, रिकॉर्ड संधारण और शस्त्रागार का बारीकी से अवलोकन किया।
एसपी अंकिता शर्मा ने थाना प्रभारी को निर्देशित किया कि थाना परिसर को हमेशा स्वच्छ, व्यवस्थित और अनुशासित बनाए रखें ताकि थाने का वातावरण घर जैसा सुंदर और सकारात्मक महसूस हो। उन्होंने कहा कि पुलिस थाने आम जनता के विश्वास का केंद्र हैं, इसलिए इनकी साफ-सफाई और कार्यप्रणाली में अनुशासन झलकना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में रखे बेकार और अनुपयोगी सामानों को हटाने तथा पुराने वाहनों के शीघ्र निराकरण के भी निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी जानीं और बेहतर कार्य वातावरण बनाए रखने पर बल दिया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन, सीएसपी पुष्पेंद्र नायक, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर, थाना प्रभारी नंदकिशोर गौतम सहित थाना स्टाफ उपस्थित रहा।
एसपी अंकिता शर्मा के इस औचक निरीक्षण से पुलिस महकमे में नए अनुशासन और कार्यसंस्कृति की शुरुआत के संकेत मिले हैं।

ताज़ा ख़बर :
- छत्तीसगढ़ की राजनीति में भूचाल : बुद्ध पूर्णिमा और श्रमिक दिवस पर FDLP का शक्ति प्रदर्शन
- बोरे-बासी के बहाने बैज का भाजपा पर प्रहार : बोले-यह केवल भोजन नहीं, हमारी माटी का गौरव, साय सरकार में बढ़ा भ्रष्टाचार
- डोंगरगांव के आरी में दबिश, दूसरे राज्यों की अवैध शराब के साथ एक आरोपी दबोचा
- प्रशासनिक कसावट : अब कलेक्टर करेंगे रीडर्स के कामकाज की समीक्षा, कम समय की पेशी देने के निर्देश
- सुशासन तिहार : 4 मई से 62 स्थानों पर लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, कलेक्टर ने ली बैठक
- डायल 112 सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने बैठक, सुरक्षा सामग्री भी वितरित
- मासूम की मौत के बाद 3 किमी दूर फेंक दी लाश, ट्रैक्टर चालक और मालिक गिरफ्तार
- जय स्तम्भ चौक में सिंगल यूज प्लास्टिक पर निगम का अभियान, 11 दुकानों पर कार्रवाई
