Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, राजनांदगांव नगर की ओर से भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस पर रविवार को विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता, संगोष्ठी और जनजातीय समाज के इतिहास-संबंधित चर्चाओं से सजे इस कार्यक्रम ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक जितेंद्र शर्मा उपस्थित थे, जबकि शहीद पूर्णानंद साहू के पिता लक्ष्मण साहू ने विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। पेंटिंग प्रतियोगिता…

Read More

राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी राजनांदगांव के निर्देशानुसार निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्य 4 नवम्बर 2025 से 4 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इस दौरान सभी वार्डों में मतदाताओं को गणना पत्रक वितरण, उन्हें भरवाकर वापस प्राप्त करना और बीएलओ एप में डिजीटाइज करने का कार्य किया जा रहा है। 2003 की विधानसभा मतदाता सूची के आधार पर गणना पुनरीक्षण किया जाएगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए विभिन्न वार्डों में विशेष शिविर लगाए गए हैं। 2003 की सूची में जिन मतदाताओं के…

Read More

मोहला। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आज जिले में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन मिनी स्टेडियम मोहला में हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा से वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से देशभर के जनजातीय समाज को संबोधित किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज की संस्कृति बहुमूल्य और समृद्ध है। उन्होंने भारतीय समाज में जनजातीय समुदाय के योगदान और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जनजातियों ने देश को…

Read More

मोहला। जिले में आज से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक अहिवारा डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष नम्रता सिंह, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने मोहला धान उपार्जन केंद्र में छत्तीसगढ़ महतारी, तौल मशीन और बांट की विधिवत पूजा-अर्चना कर धान खरीदी का काम शुरू किया। कलेक्टर तुलिका प्रजापति और एसडीएम मोहला हेमेन्द्र भुआर्य सहित आम नागरिक भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिले की 19 समितियों के 27 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से आज से धान खरीदी की जाएगी। राज्य सरकार ने किसानों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए धान का…

Read More

राजनांदगांव। कड़ाके की ठंड से शहरवासियों, विशेषकर निर्धनों और श्रमिक वर्ग को राहत देने के लिए नगर निगम ने शीत ऋतु में अलाव जलाने की व्यवस्था शुरू कर दी है। इस वर्ष भी पुराना बस स्टैण्ड, पोस्ट आफिस चौक और रेल्वे स्टेशन के पास अलाव जलाए जा रहे हैं। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि महापौर मधुसूदन यादव के निर्देश पर ठंड को देखते हुए शहर के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी अलाव की सुविधा दी जाएगी। इसमें नया बस स्टैण्ड, आम्बेडकर चौक, ठा. प्यारेलाल चौक, गुरूद्वारा के पास, महावीर चौक, चिखली देशमुख होटल के पास और नंदई चौक…

Read More

राजनांदगांव। अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में विशेष कांबिंग गश्त अभियान चलाया गया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ब्रीफिंग के साथ हुई, जिसमें पुलिस बल को तीन टीमों में विभाजित कर क्षेत्र में भेजा गया। कांबिंग गश्त रात 10 बजे से 1 बजे तक चला। अभियान के दौरान शंकरपुरए गौरीनगर और बजरंगपुर-नवागांव क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, गुंडा-बदमाशों और निगरानी में रखे गए तत्वों की सघन जांच की गई। अभियान…

Read More

खैरागढ़। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद खैरागढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। जिला मुख्यालय राजीव चौक में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बिसेसर साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटी और आतिशबाजी कर खुशी व्यक्त की। पूरा क्षेत्र भारत माता की जय और मोदी है तो मुमकिन है के नारों से गूंज उठा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, जो बिहार चुनाव प्रचार में सक्रिय रहे, ने कहा कि यह जीत बिहार की जनता के विश्वास और मोदी सरकार के सुशासन की जीत है। उन्होंने बताया कि बिहार ने लालू राज के…

Read More

राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत किसानों से समर्थन मूल्य और कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी प्रारंभ की गई है। शासन द्वारा किसानों से 3100 रूपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल के मान से धान खरीदी की शुरूआत की गई है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम भोड़िया के किसान नंदकिशोर धान उपार्जन केन्द्र सिंघोला धान बिक्री करने पहुंचे थे। किसान नंदकिशोर ने राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत की जा रही धान खरीदी की सराहना की। किसान नंदकिशोर ने बताया कि वे धान विक्रय…

Read More

राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कृषि उपज मंडी समिति ने मंडी अधिनियम, 1972 के तहत कुल 5 प्रकरणों में 626.8 क्विंटल धान जप्त किया। मंडलवार जानकारी के अनुसार: राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र महराजपुर में भुनेश्वर साहू द्वारा 50 बोरा में लाए 20 क्विंटल धान जप्त। धान उपार्जन केन्द्र सुरगी में सुखरित दास साहू द्वारा 80 बोरा में लाए 32 क्विंटल धान जप्त। धान उपार्जन केन्द्र पटेवा में ढालसिंग साहू द्वारा 58 बोरा में लाए 23.20 क्विंटल धान जप्त।…

Read More

राजनांदगांव। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव की अध्यक्षता में जिला पंचायत राजनांदगांव की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति एवं वित्तीय मदों की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक में 15वें वित्त आयोग अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की जानकारी प्रस्तुत की गई। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव ने कार्यों को प्राथमिकता एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मत्स्य एवं पशुपालन विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने समाज कल्याण विभाग तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित…

Read More