
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। शहर में नशीली दवाओं की तस्करी और बिक्री पर रोक लगाने पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सायबर सेल और थाना कोतवाली की संयुक्त टीम ने महाराष्ट्र से नाइट्रोसम-10 टेबलेट ला रहे तीन तस्करों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से नशीली दवाएं, ट्रक और मोबाइल सहित कुल 12 लाख 44 हजार 82 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है। जानकारी के अनुसार, पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि ट्रक क्रमांक सीजी 08-एएस 8158 में सवार चालक महाराष्ट्र से नशीली दवाएं लेकर राजनांदगांव आ रहा है। सूचना पर न्यू चंद्रा कॉलोनी के पास जीई रोड…
राजनांदगांव। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण माह अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र ग्राम जंगलपुर में कन्या भोज का आयोजन किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा अभिभावकों को स्थानीय उपलब्ध पौष्टिक आहार के महत्व के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तरह सेक्टर शीतला माता के आंगनबाड़ी केंद्र बलदेव बाग क्रमांक 1 में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान अंतर्गत पोषण माह के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, अन्नप्राशन, स्वस्थ शिशु और माता का सम्मान किया गया। साथ ही हितग्राहीयों को विभागीय योजनाएं सुकन्या समृद्धि, सक्षम योजना, प्रधानमंत्री मातृव वंदन योजना, महिला सुरक्षा, साइबर…
राजनांदगांव। सेवा पर्व और छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर सेवा पखवाड़ा अंतर्गत जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम पंचायत कलकसा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के साथ स्वच्छता का संदेश दिया गया। ग्राम सभा में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत आदि सहयोगी एवं साथियों द्वारा तैयार की गई ग्राम विजन प्लान 2030 का अनुमोदन कर गांव को आगामी 2030 तक विकसित बनाने का निर्णय लिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण स्वीकृत हितग्राहियों को आवास निर्माण कार्य में आ रही समस्याओं का निराकरण किया गया। इस…
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के दृष्टिगत मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल द्वारा बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति के संबंध में जिला निर्वाचन कार्यालय राजनांदगांव में बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली से प्राप्त निर्देशानुसार विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के लिए जिले के प्रत्येक मतदान केन्द्रों हेतु नियुक्त बूथ लेवल एजेन्ट (बीएलए) का प्रशिक्षण विधानसभा स्तर पर संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के माध्यम से कराया जाएगा। आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संक्षिप्त जानकारी दी गई। जिले में मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण के तहत नवीन 69…
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना सिर्फ एक योजना नहीं ख्वाबों, विचारों और अरमानों को शिद्दत से हकीकत में तब्दील करने की जिजीविषा है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत पक्के घर की सुरक्षा से जीवन में आमूलचूल परिवर्तन आ रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को सिर्फ एक घर नहीं, खुशियों का जहान मिला है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई की श्रीमती दशोदा यादव ने बताया कि उनके लिए पक्का घर एक वरदान के समान है। पहले वे अपने कच्चे घर में निवास कर रहे थे, जहां पानी बरसात के दिनों में बहुत तकलीफ होती थी। बंदर के…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट स्थित कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों में पहुंचकर विभाग प्रमुख एवं अन्य स्टाफ से कार्यों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने कार्यालय में साफ-सफाई रखने तथा व्यवस्थित तरीके से फाईल एवं रिकार्ड संधारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में संधारित की जा रही पंजी एवं ई-ऑफिस के कार्यों का भी अवलोकन किया। कलेक्टर जितेन्द्र यादव आधार सेवा केन्द्र में आधार कार्ड बनवाने एवं आधार अपडेशन के लिए आए जनसामान्य से रूबरू हुए और उनसे दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को लोकहित में…
राजनांदगांव। “शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही मेरी पहली प्राथमिकता है। योजनाएं केवल कागज़ों में नहीं, जमीनी हकीकत में दिखनी चाहिए।” यह बात नवपदस्थ कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में पत्रकारों से चर्चा के दौरान कही। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं और आने वाले दिनों में जिले के विकास को लेकर रूपरेखा भी प्रस्तुत की। योजनाओं का होगा प्रभावी क्रियान्वयन कलेक्टर यादव ने कहा कि शासन-प्रशासन की मंशा के अनुरूप यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक योजना पारदर्शिता के साथ लागू हो और…
राजनांदगांव। लालबाग थाना क्षेत्र में पांच माह पूर्व मारपीट और लूट की वारदात को अंजाम देकर फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी और उसके साथियों को जबरन कार में बैठाकर बंधक बनाया, मारपीट की और नकद 4000 रुपए तथा ऑनलाइन 20,000 रुपए की लूट की थी। घटना को अंजाम देने वाले कुल पांच आरोपियों में से दो नितिन साहू और राहुल राजपूत को पहले ही 23 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब बचे हुए तीन फरार आरोपियों पुरुषोत्तम उर्फ…
राजनांदगांव। रजत जयंती वर्ष के अवसर पर राजनांदगांव पुलिस ने जन-जागरूकता अभियान की शुरुआत की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत जिले के गांवों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों में आम नागरिकों को साइबर अपराध, महिला संबंधी अपराधए ट्रैफिक नियमों और नशे के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। डोंगरगांव पुलिस ने एसडीओपी दिलीप सिसोदिया की उपस्थिति में ग्राम गोडलवाही स्कूल के बच्चों को जागरूक किया। वहीं डोंगरगढ़ और बोरतलाव पुलिस ने एसडीओपी आशीष कुंजाम की मौजूदगी में ग्राम अंडी…
राजनांदगांव। शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एक युवक को चाकू लहराकर राहगीरों को डराने-धमकाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पास से धारदार चाकू भी जब्त किया गया है। घटना 7 अक्टूबर की है। पुलिस को सूचना मिली कि शासकीय प्रेस के पीछे, मांगलिक भवन के पास एक युवक राहगीरों को चाकू दिखाकर डरा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी सुरज वाहने (27 वर्ष), निवासी वार्ड नं. 06, झोपड़पट्टी, चिखली को पकड़ लिया। उसके पास से लकड़ी के हैंडल…