Close Menu
    What's Hot

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 2026

    स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण

    June 30, 2026

    मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई
    • स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण
    • मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर
    • निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार
    • ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
    • अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
    • मोहड़ व सुंदरा में आयोजित कबीर प्राकट्य समारोह में शामिल कुलबीर छाबड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » हिंदू जागरण मंच ने सुरक्षा को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, संदिग्धों की सघन जांच की मांग
    छत्तीसगढ़

    हिंदू जागरण मंच ने सुरक्षा को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, संदिग्धों की सघन जांच की मांग

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। देश में बढ़ते आतंकी घटनाक्रमों और साजिशों को देखते हुए हिंदू जागरण मंच, जिला राजनांदगांव ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। मंच ने जिले में बाहरी लोगों, औद्योगिक इकाइयों में कार्यरत कर्मचारियों और फेरी लगाकर सामान बेचने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच की मांग की।
    मंच ने ज्ञापन में कहा कि देश के 12 राज्यों में सिर कानून लागू होने के बाद देशभर में सीरियल धमाकों की साजिश रची गई है। इस टेरर मॉड्यूल में कई डॉक्टरों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें डा. शाहीन शाहिद, डा. आदिल अहमद, डा. मोहम्मद नबी उमर, डा. मुजम्मिल शकील और डा. सज्जाद अहमद के नाम शामिल हैं। दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके में 12 लोगों की मौत और कई के घायल होने की घटना का भी उल्लेख किया गया।
    मंच ने बताया कि फतेहपुर में 2900 किलो विस्फोटक बरामद हुआ और गुजरात एटीएस ने तीन आतंकियों को पकड़ा, जिनके पास इतना जहरीला पदार्थ मिला था कि लाखों लोगों की जान जा सकती थी। गिरफ्तार आरोपियों में अहमद मोइनुद्दीन सैय्यद, आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सऊहेल शामिल हैं।
    संगठन ने कहा कि जिले की बड़ी औद्योगिक इकाइयों जैसे एबिस ग्रुप सहित अन्य कंपनियों में बाहर से आए श्रमिकों और कर्मचारियों की पहचान व रिकॉर्ड की जांच आवश्यक है। इसके साथ ही, शहर में सड़कों किनारे फेरी लगाकर सामान बेचने वालों की भी जांच की जाए, ताकि किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।
    मंच ने कहा कि वह हमेशा राष्ट्रधर्म के पालन और जिले की सुरक्षा के लिए तत्पर रहेगा।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान सुशील लड्ढा, प्रविन शर्मा, सविता बोस, संतोष टूरहाते, मनोज गोलछा, विष्णु सिन्हा, प्रभात गुप्ता, राजा रोहित तिवारी, गोविंद साहू, मुकेश सोनी, महेंद्र जंघेल, हरीश भानुशाली, कुबेर साहू, संतोष सिंह, सुनील कुमार तिवारी, रोहित यादव, जुगल गुप्ता, हेमलाल ढीमर, रामनारायण तंबोली, नीलू साहू, मुकेश सोनी, छनदा शाहा, राकेश कालू भाई, आनंद गुप्ता, राजू साव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 2026

    स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण

    June 30, 2026

    मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

    June 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर

    June 30, 2026

    निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार

    June 30, 2026

    ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी

    June 30, 2026
    Top Posts

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 202658 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202611 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20264 Views

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 25, 20264 Views

    आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर

    June 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.