Close Menu
    What's Hot

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 2026

    स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण

    June 30, 2026

    मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

    June 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई
    • स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण
    • मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर
    • निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार
    • ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी
    • अवैध गिट्टी परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, तीन वाहन जब्त
    • मोहड़ व सुंदरा में आयोजित कबीर प्राकट्य समारोह में शामिल कुलबीर छाबड़ा
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » फील्ड में निरीक्षण कर कार्यों में गति लाएं अधिकारी : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    फील्ड में निरीक्षण कर कार्यों में गति लाएं अधिकारी : कलेक्टर

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailNovember 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता को अभिव्यक्त करते हुए 12 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ में एक भारत, आत्मनिर्भर भारत-जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया है। यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं नगरवासी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम पौधरोपण भी किया जाना है। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि आगे भी शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए उत्कृष्ट कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य एवं धान खरीदी का कार्य भी जारी रहेगा। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य के लिए निर्धारित समय में सभी मतदाताओं तक बीएलओ पहुंचे। सभी एसडीएम एवं तहसीलदार धान खरीदी का कार्य जिम्मेदारी से पूर्ण करें। धान खरीदी का कार्य 15 नवम्बर से प्रारंभ हो रहा है। जिले में 5 अति संवेदनशील तथा 46 संवेदनशील धान उपार्जन केन्द्र है। इन धान उपार्जन केन्द्रों का सतत निरीक्षण जारी रखें। सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ सभी अधिकारी कार्य करें। उन्होंने कहा कि राजस्व एवं जिला स्तरीय अधिकारी फिल्ड में निरीक्षण करें, इससे कार्यों को गति मिलेगी। फसल कटाई, गिरदावरी, फसल क्षति मुआवजा एवं राजस्व के प्रकरणों को शीघ्र पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए अभियान चलाकर शिविर लगाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि भू-बंटन की स्थिति में प्रगति दिखाई देना चाहिए। उन्होंने निर्माण कार्य से जुड़े सभी विभागों को कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने हाई रिस्कवाली गर्भवती महिलाओं से बात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के लिए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं दवाईयां आवश्यक रूप से दिया जाना सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत सुशासन तिहार अंतर्गत प्राप्त आवेदनों के साथ ही गैस कनेक्शन प्रदाय करने हेतु विशेष तौर पर कार्य करें। उन्होंने आदिकर्म योगी योजना अंतर्गत आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आय, जाति, निवास तथा शासन के अन्य योजनाओं से अधिक से अधिक जनमानस को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने जेम पोर्टल के माध्यम से खरीदी करने के लिए प्रशिक्षण, उच्च न्यायालय के प्रकरण, भू-अर्जन प्रकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, फूड सेफ्टी, निक्षय मित्र, कौशल विकास, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, पोषण पुर्नवास केन्द्र अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत विद्युत विभाग से चर्चा की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि इस योजना के क्रियान्वयन के लिए अधिक से अधिक जनसामान्य को जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के संबंध में जानकारी प्रदान की। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, अपर कलेक्टर प्रेम प्रकाश शर्मा, नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ एम भार्गव, एसडीएम राजनांदगांव गौतम चंद पाटिल, एसडीएम डोंगरगांव श्रीकांत कोराम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्र सिंह ठाकुर को दी भावभीनी विदाई

    June 30, 2026

    स्कूल वाहन चालकों को यातायात नियमों का कराया गया प्रशिक्षण

    June 30, 2026

    मोहड़ में निषाद समाज के सामाजिक भवन का लोकार्पण

    June 30, 2026

    सीएम हेल्पलाइन 1076 में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें गुणवत्तापूर्ण निराकरण : कलेक्टर

    June 30, 2026

    निःशुल्क सरस्वती सायकल योजना से छात्राओं की शिक्षा को मिली नई रफ्तार

    June 30, 2026

    ग्राम सभा और कृषक चौपाल में किसानों को योजनाओं की दी जा रही जानकारी

    June 30, 2026
    Top Posts

    आवास सूची पर ग्राम सभा में हंगामा, महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

    June 26, 202658 Views

    नगर साहू संघ की बैठक में सामाजिक सुदृढ़ीकरण पर मंथन, 19 जुलाई को होगा प्रतिभा सम्मान समारोह

    June 30, 202611 Views

    ओबीसी महासभा की रणनीतिक बैठक, दुर्ग संभाग से होगी कैडर कैंप की शुरुआत

    June 30, 20264 Views

    सोशल मीडिया कंपनियों की पहली प्राथमिकता उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा हो : विवेक मोनू भंडारी

    June 28, 20264 Views

    अवैध पशु तस्करी रोकने हिंदू जागरण मंच ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

    June 25, 20264 Views

    आपातकाल भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय : चिंटू सोनकर

    June 26, 20263 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.