
- खनिजों के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, वाहनों को थाना सौंपा
- एचपीवी टीकाकरण का शुभारंभ, 23 किशोरी बालिकाओं को लगा वैक्सीन
- पीएम-राहत योजना से सड़क दुर्घटना घायलों को मिलेगा 1.5 लाख रुपए तक कैशलेस ईलाज
- डोंगरगढ़ मेला : श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सेवा पंडालों में स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी
- चैत्र नवरात्रि मेले से पहले पदयात्रियों की सुविधा को लेकर युद्ध स्तर पर सफाई और व्यवस्थाएं
- कलेक्टर ने मातृ वंदना योजना में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पर्यवेक्षकों को किया सम्मानित
- कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी जनता की समस्याएं, आवेदनों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश
- कलेक्टर ने साप्ताहिक बैठक में दिए कड़े निर्देश, नवरात्रि तैयारियों को किया फोकस
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। पुलिस ने मोहल्ले में शांति भंग कर हंगामा करने वाले तीन असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय के समक्ष पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट प्राप्त होने के बाद आरोपियों को जिला जेल दाखिल किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम मनोज साहू पिता स्व. मूलचंद साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डबरीपारा थाना बसंतपुर, रिजवान खान पिता इजराईल खान उम्र 23 वर्ष निवासी कुआं चौक नंदई थाना बसंतपुर तथा दिलीप पटेल पिता बृजलाल पटेल उम्र 50 वर्ष निवासी मोतीपुर मस्जिद के पास थाना कोतवाली बताए गए हैं। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव…
डोंगरगढ़। गोविंदा उत्सव एवं जन्माष्टमी पर्व के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने पुलिस प्रशासन ने कड़ी निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में शहरभर में गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। इसी दौरान हथियार लेकर घूमने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि कालकापारा, डोंगरगढ़ में 16 अगस्त की रात 8.25 बजे शुभम वर्मा (18 वर्ष) निवासी अटल आवास नाका पारा को धारदार तलवार के साथ…
राजनांदगांव। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व सोमवार को नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। सर्व यादव समाज की ओर से पारंपरिक रूप से भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी की झांकियां सजाकर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। नगर भ्रमण के दौरान अखाड़ा समितियों के आकर्षक प्रदर्शन, पारंपरिक गीत-संगीत और छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से मानव मंदिर चौक (महाकाल चौक) पर विशेष मंच तैयार कर सभी झांकियों और शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान पूरा माहौल भक्तिमय हो…
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को मूर्त रूप देते हुए महिला स्व-सहायता समूहों को पूरक पोषण आहार “रेडी-टू-ईट” निर्माण का कार्य पुनः सौंपा है। इस महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत रायगढ़ जिले से हुई है। हाल ही में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ की 10 महिला स्व-सहायता समूहों को अनुबंध पत्र प्रदान किए थे। इसके बाद मशीन इंस्टॉलेशन का कार्य तेजी से किया गया और अब रायगढ़ जिले के ग्राम पंचायत कोतरलिया से “रेडी-टू-ईट” उत्पादन का शुभारंभ हो चुका है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह पहल…
मुख्यमंत्री साय ने नन्हें बाल गोपालों के संग मुख्यमंत्री निवास में हर्षोल्लास के साथ मनाई जन्माष्टमी
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मुख्यमंत्री निवास में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव राजधानी रायपुर के बैरन बाजार स्थित आंगनबाड़ी के नन्हें-मुन्ने बच्चों के साथ मनाया। बच्चों ने राधा और कृष्ण का रूप धरकर अपनी अठखेलियों और मनमोहक वेशभूषा से कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। पूरे निवास परिसर को फूलों, रंगीन रोशनियों और सजावट से सुसज्जित किया गया, जिससे वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया। कार्यक्रम में छोटे-छोटे बच्चों ने कृष्ण-लीला की झांकियां और प्रसंग प्रस्तुत किए। उनकी…
राजनांदगांव। ग्राम पार्रीकला में आदिवासी गोंड़ समाज के नवीन भवन का लोकार्पण व सम्मान समारोह शनिवार को हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह भवन राज्य की कांग्रेस सरकार के दौरान तत्कालीन प्रभारी मंत्री अमरजीत भगत द्वारा प्रदत्त राशि से निर्मित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहला-मानपुर विधायक इंद्रशाह मंडावी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्य युवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार, शहर उत्तर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आसिफ अली, वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेम रुचंदानी, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा, पार्षद अमित कुशवाहाए आदिवासी ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमरे, राजिक सोलंकी, अल्पसंख्यक विभाग अध्यक्ष राजा खान एवं युवा नेता सलमान…
डोंगरगढ़। जवाहर नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में 15 अगस्त का पर्व उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रशिक्षु आईएएस एम. भार्गव रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी, जिसके बाद राष्ट्रगान हुआ। विद्यालय प्राचार्य संजय कुमार मंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथि का स्वागत किया और अपने संबोधन में विद्यार्थियों को वीर सपूतों के बलिदान से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, योग, एरोबिक व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कक्षा 7वीं की उजाला ने गीत, कक्षा 12वीं की…
राजनांदगांव। शहर में जन्माष्टमी का पर्व शनिवार को हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। यादव समाज की ओर से भगवान श्रीकृष्ण की नयनाभिराम झांकी रैली निकाली गई। डीजे की भक्ति धुनों पर समाज के लोग झूमते नजर आए। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र पर हर साल मनाए जाने वाले इस पर्व को इस बार भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव माना गया। मंदिरों और घरों में देर रात तक पूजा-अर्चना व भजन-कीर्तन का दौर चलता रहा। इस वर्ष जन्माष्टमी पर अमृतसिद्धि और सर्वार्थसिद्धि के साथ ही वृद्धि, धु्रव, श्रीवत्स,…
राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने शनिवार को पुलिस कार्यालय सभागार में जिले के राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग ली। बैठक में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए अपराधों पर अंकुश लगाने तथा असामाजिक गतिविधियों को रोकने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए। एसपी ने विशेष रूप से पशु तस्करी, अवैध शराब, गांजा और नशीली टैबलेट्स की तस्करी तथा अवैध माइनिंग पर सख्त कार्यवाही करने को कहा। नशीले पदार्थों के मामलों में एंड टू एंड कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कर नए बदमाशों के नाम गुण्डा सूची…
डोंगरगढ़। गोविन्दा उत्सव को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने को लेकर डोंगरगढ़ पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ आशीष कुंजाम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक उपेन्द्र कुमार शाह के नेतृत्व में लगातार गश्त और पेट्रोलिंग की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर कड़ी नजर रख रही है। इसी कड़ी में 16 अगस्त को डोंगरगढ़ पुलिस ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करते हुए ऐसे 6 व्यक्तियों को चिह्नित कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है, जो अक्सर मारपीट, विवाद और…