
- हिंदू नव वर्ष पर राजनांदगांव में भव्य मोटरसाइकिल रैली
- घनश्याम विश्वकर्मा बने भाजपा समर्थक मंच के प्रदेश अध्यक्ष
- नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया
- ऑनलाइन ठगी में 85 लाख रुपये वापस, राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
- चिरायु दल की मेहनत से अयांश को मिला नया जीवन
- राजनांदगांव में बच्चों ने लगवाई एचपीवी वैक्सीन, कलेक्टर ने किया सम्मानित
- माता कर्मा किसी एक धर्म विशेष के लिए नहीं, बल्कि पूरे हिन्दुस्तान के सभी समाजों के लिए प्रेरणा रहीं : मधुसूदन यादव
- हिंदू जागरण मंच ने भक्त माता कर्मा जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। 19 मार्च, गुरुवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से हिंदू नव वर्ष के अवसर पर भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित की जाएगी। रैली का उद्देश्य समाज में नव वर्ष के प्रति उत्साह और सांस्कृतिक एकता का संदेश फैलाना बताया गया है। रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और नगरवासी शामिल होंगे। भगवा ध्वज के साथ यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी। इस दौरान जय श्री राम और हिंदू नव वर्ष की शुभकामनाएं के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय और उत्साहपूर्ण रहेगा। आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे अधिक…
राजनांदगांव। भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर अनमोल श्रीवास्तव के निर्देश पर और राष्ट्रीय सचिव व उड़ीसा के प्रदेश प्रभारी दीपक श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर शहर के लोकप्रिय युवा नेता और समाजसेवक घनश्याम विश्वकर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश का मनोनीत किया गया है। उक्त खबर को लेकर संगठन सहित मित्रों और उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। श्री घनश्याम की लम्बे समय की सक्रियता, लगन और निष्ठा का ही परिणाम है कि, उन्हें प्रदेश स्तर की इतनी बड़ी जिम्मेदारी के लिए चुना गया है। घनश्याम विश्वकर्मा भाजपा के आलनेताओं के लगातार सम्पर्क में थे इसलिए उन्हें प्रदेश अध्यक्ष का…
राजनांदगांव। थाना चौकी चिखली इलाके में नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है। 15 मार्च 2026 को पीड़िता की मां द्वारा लिखित आवेदन पेश कर शिकायत दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ भावेश कुमार समरित उर्फ कुक्कू (19) ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। शिकायत पर धारा 65(2) बीएनएस, 4,5(एम), 6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गई। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किर्तन राठौर के मार्गदर्शन…
राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने एक बड़ी साइबर ठगी प्रकरण में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए प्रार्थी विपिन कुमार गोस्वामी को ₹85,00,031/- रुपये लौटाए। यह जिले में साइबर फ्रॉड मामलों में पहली बार इतनी बड़ी राशि की वापसी है। प्रार्थी विपिन कुमार ने थाना डोंगरगांव में आवेदन देकर बताया कि “पॉलीस फाइनेंस लिमिटेड” नामक ऑनलाइन निवेश प्लेटफॉर्म के माध्यम से उसे अधिक लाभ का लालच देकर ₹1,14,52,000/- रुपये जमा कराए गए, जो बाद में ठगी हो गए। पुलिस की कार्रवाई: पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर के नेतृत्व में डोंगरगांव थाने और साइबर…
राजनांदगांव। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में जिले में चिरायु दल लगातार स्कूलों और आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच और उपचार कर रहा है। गंभीर बीमार बच्चों का आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क इलाज जिला, राज्य और राज्य के बाहर भी कराया जाता है। घुमका विकासखंड में चिरायु दल की टीम को जन्मजात कैटेगरी-ए के हृदय रोग से पीड़ित अयांश मिले। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने हृदय रोग का संदेह जताया और बच्चे को उच्च संस्थानों में रेफर किया। जांच में पुष्टि हुई कि अयांश को जट्रालॉजी ऑफ फैलोटज नामक गंभीर हृदय रोग है, जिसका समय पर इलाज जरूरी…
राजनांदगांव। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के अवसर पर जिले में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। बड़ी संख्या में पात्र किशोरियों ने उत्साहपूर्वक वैक्सीन लगवाई और केंद्र व राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने कहा कि भारत सरकार ने एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरू किया है, जो स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अहम है। उन्होंने बताया कि 14 साल की हो चुकी, लेकिन 15 साल की नहीं हुई सभी किशोरियां टीकाकरण के लिए पात्र हैं। यह टीका शासकीय स्वास्थ्य केन्द्रों में नि:शुल्क…
राजनांदगांव। बसंतपुर स्थित जिला साहू संघ के साहू सदन में पापमोचनी एकादशी के पावन अवसर पर साहू समाज की आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त माता कर्मा की जयंती उत्साह एवं भक्तिभाव के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत जिला साहू संघ के प्रवेश द्वार स्थित भक्त माता कर्मा मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठित श्री लड्डू गोपाल जी एवं माता कर्मा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन, पूजा-अर्चना, हवन-यज्ञ एवं सामूहिक आरती के साथ की गई। समारोह के मुख्य अतिथि नगर निगम राजनांदगांव के महापौर मधुसूदन यादव थे। प्रमुख अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू, मदन…
राजनांदगांव। हिंदू जागरण मंच जिला राजनांदगांव द्वारा महान भक्त एवं संत परंपरा की प्रेरणास्रोत भक्त माता कर्मा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने माता कर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया तथा समाज को उनके बताए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि भक्त माता कर्मा का जीवन त्याग, भक्ति और समाज सेवा का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा रखते हुए सादगी और सेवा का संदेश दिया। उनके जीवन से हमें यह प्रेरणा…
मोहला। जिले में नक्सलियों के खिलाफ जारी अभियान को पुलिस ने नई सफलता दिलाई है। मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी पुलिस ने कोहकाटोला जंगल क्षेत्र में नक्सली कैंप पर छापा मारा। दबिश देखकर नक्सली हथियार और अन्य सामग्री छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने सर्चिंग के दौरान 1 नग इंसास राइफल (बॉडी नंबर 16799802) मय मैगजीन जिसमें 15 जिंदा कारतूस, पावर बैंक, दवाईयां, बैग, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की। जानकारी के अनुसार यह राइफल महिला नक्सली कमांडर हिडमे मरकाम के कब्जे में थी और इसे साल 2010 में कांकेर जिले के ग्राम भुस्की से लूट…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर 17 मार्च 2026 को रायपुर में आयोजित “मनरेगा बचाओ संग्राम” के तहत प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव द्वारा जिले के समस्त ब्लॉकों में बैठकें लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। इस संबंध में जिलेभर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क कर आंदोलन को मजबूत बनाने की रणनीति भी तय की गई है। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान द्वारा जारी बयान में जिलाध्यक्ष विपिन यादव ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सम्माननीय अध्यक्ष दीपक बैज…