
- आयुक्त ने राजस्व वसूली की समीक्षा, बड़े बकायादारों के नल विच्छेदन और नाम प्रकाशन के दिये सख्त निर्देश
- महापौर ने ठेठवार पारा में नाली निर्माण का किया स्थल निरीक्षण
- स्टेशन रोड सौंदर्यीकरण के लिए निगम ने अतिक्रमण हटाया
- नगर निगम ने बड़े बकायादारों की सूची प्रकाशित, आयुक्त ने समय पर भुगतान की अपील
- लंबित राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु विशेष अभियान चलाया
- कलेक्टर ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली, प्रतियोगी परीक्षाओं और विशेष कक्षाओं पर दिए निर्देश
- खनिजों के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, कई वाहनों को थाना सुपुर्द किया गया
- जिला चिकित्सालय में प्रसूता महिलाओं के लिए नवीन ऑपरेशन थियेटर हुआ क्रियाशील
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। मानवता की मिसाल पेश करते हुए जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव की टीम ने एक बेसहारा स्ट्रीट डॉग की पीठ से करीब एक किलो का ट्यूमर निकालकर उसे नया जीवन दिया है। यह डॉग पिछले चार महीने से ट्यूमर की पीड़ा झेल रहा था। आसपास के लोग उसकी हालत देखकर द्रवित हो उठते थे, तभी एक संवेदनशील नागरिक ने पहल करते हुए कुत्ते को दुर्ग वेटरनरी कॉलेज पहुंचाया। वहां जांच में पता चला कि डॉग के शरीर में ब्लड की मात्रा मात्र 6 ग्राम रह गई है और उसकी स्थिति काफी कमजोर है। चिकित्सकों ने जोखिम देखते हुए ऑपरेशन से…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर हिंदू जागरण मंच राजनांदगांव के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर नमन किया। इस दौरान मंच के सदस्यों ने प्रदेशवासियों को राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। मंच के पदाधिकारियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की दूरदृष्टि और परिकल्पना के फलस्वरूप हुआ था। आज राज्य विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है और प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा तथा जनजातीय जीवन का अद्भुत संगम हमें गर्व का अहसास कराता है। इस अवसर पर…
रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज छत्तीसगढ़ की रजत जयंती समारोह के अवसर पर शहीद वीर नारायण सिंह आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक सह संग्रहालय का लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को संग्रहालय को उत्कृष्टता के साथ मूर्त रूप देने के प्रयासों के लिए बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संग्रहालय में छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों का देश के लिए योगदान जीवंत रूप में प्रदर्शित हो रहा है। यह आने वाली पीढ़ियों को हमारे वीर नायकों के शौर्य और बलिदान से परिचित कराता रहेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि जनजातीय…
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह प्रदर्शनी राज्य की विकास यात्रा, सुशासन के नवाचारों और न्याय प्रणाली के आधुनिकीकरण की दिशा में हुए ऐतिहासिक प्रयासों का जीवंत प्रदर्शन है। यह प्रदर्शनी 1 से 5 नवम्बर 2025 तक आम नागरिकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों और जनप्रतिनिधियों के लिए खुली रहेगी, जिसमें शासन की योजनाओं, जनसेवाओं और नई कानूनी व्यवस्थाओं की जानकारी आम जनता तक रोचक तरीके से पहुंचाया जाएगा। राज्योत्सव प्रदर्शनी में प्रमुख रूप से राजस्व विभाग,…
राजनांदगांव। संस्कारधानी राजनांदगांव के लिए 5 नवंबर का दिन इतिहास में दर्ज होने जा रहा है। इस दिन भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन उदयाचल मल्टी स्पेशिलिटी आई केयर एंड रिसर्च इंस्टिट्यूट का लोकार्पण करेंगे। यह अवसर इसलिए भी विशेष है क्योंकि यह किसी भी उपराष्ट्रपति का राजनांदगांव का पहला दौरा होगा। राजनांदगांव की सेवाभावी संस्था उदयाचल द्वारा स्थापित यह अत्याधुनिक नेत्र चिकित्सालय आँखों की सम्पूर्ण जाँच, रेटिना और अन्य नेत्र रोगों के उपचार हेतु नवीनतम तकनीक से सुसज्जित है। अस्पताल में धर्मार्थ दर पर मरीजों को विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रामेन डेका,…
राजनांदगांव। शहर में शांति भंग करने और मोहल्लों में हंगामा करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ थाना बसंतपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटीयों और अनावेदकगणों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। थाना बसंतपुर के नेतृत्व में विशेष अभियान के तहत मुखबीर की सूचना पर 31 अक्टूबर को मोहल्लों में हो-हुल्लड़ करने वाले अनावेदकगणों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) भा.ना.सु.सं. के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए स्थाई वारंटीयों में अभिषेक झा पिता मनमोहन झा, स्टेडियम चौक, राजनांदगांव, विकास झा पिता प्रभात झा, उम्र 35 वर्ष,…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्षों के ऐतिहासिक अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव ने आज सुबह नगर निगम परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राज्य की समृद्धि और विकास की कामना की। इस अवसर पर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा और निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। महापौर यादव ने नगर वासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह दिन प्रदेश के लिए गौरवशाली है। उन्होंने बताया कि आज न केवल 25 वर्षों का राज्य निर्माण का पर्व है, बल्कि देव उठनी एकादशी और तुलसी विवाह के शुभ अवसर से भी यह दिन और…
राजनांदगांव। इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मोहारा स्थित शिवनाथ नदी के किनारे तीन दिवसीय मोहारा मेला 4, 5 व 6 नवम्बर को आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने मेला स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों और कर्मचारियों की शिफ्ट में ड्यूटी लगाकर मेला स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी। आयुक्त ने निर्देश दिए कि नदी किनारे बेरिकेटिंग, बिजली, पानी और सफाई व्यवस्था तीनों दिन सुचारू रूप से बनी रहे। उन्होंने दुर्घटना रोकने के लिए विशेष ध्यान रखने और मेला…
डोंगरगांव। थाना डोंगरगांव पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब जब्त की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (डोंगरगांव) दिलीप सिसोदिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्णा पाटले के नेतृत्व में लगातार अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से…
खैरागढ़। रानी रश्मि देवी सिंह शासकीय महाविद्यालय, खैरागढ़ के विज्ञान संकाय एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में साइंटिफिक इनोवेशन इन ग्रीन सोसाइटी विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा प्रायोजित एवं एसबीआई के विशेष सहयोग से संपन्न हुई। कार्यशाला के प्रथम तकनीकी सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. डाकेश्वर वर्मा (सहायक प्राध्यापक, रसायन शास्त्र विभाग, शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय) तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जेण्केण् वैष्णव (पूर्व छात्रसंघ प्रभारी) उपस्थित रहे। डॉ. वर्मा ने औषधीय पौधों के उपयोग, बीमारियों की रोकथाम के प्राकृतिक उपायों एवं…