
- वज्रपात से जान गंवाने वालों के परिजनों को ढांढस, विस अध्यक्ष ने सौंपे 4-4 लाख के चेक
- राजनांदगांव में किसानों ने उठाए 2843 मीट्रिक टन खाद, संतुलित उर्वरक उपयोग की बढ़ी प्रवृत्ति
- मनीष के सपनों को लगे ‘मोटर’ वाले पंख, विस अध्यक्ष ने सौंपी ट्रायसायकल
- कलेक्टर ने बैंकों को अधिक से अधिक ऋण देने का निर्देश दिया
- राजनांदगांव में सुशासन तिहार : डॉ. रमन सिंह ने 4.5 करोड़ के 115 विकास कार्यों का किया लोकार्पण
- सोमनी हॉस्पिटल में नदारत मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन रोकने के निर्देश
- विहिप मातृशक्ति अभ्यास वर्ग का समापन, संस्कारित समाज के निर्माण का लिया संकल्प
- वार्ड 46 में महतारी वंदन योजना का शिविर, ई-केवाईसी के लिए उमड़ी महिलाओं की भीड़
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। चौकी चिखली और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने सूने मकानों को निशाना बनाने वाले अंतर्राज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी गोपाल देवांगन उर्फ चोरू (36) को गिरफ्तार कर उसके पास से सोना-चांदी के आभूषण, नगदी और चोरी में उपयोग की गई दो मोटरसाइकिल जब्त की गई हैं। जब्त सामान की कुल कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस के मुताबिक, 21 अप्रैल 2026 को बजरंगपुर नवागांव निवासी धीरेन्द्र देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि परिवार शादी में गया था और घर सूना था। इसी दौरान अज्ञात चोर ने ताला तोड़कर…
राजनांदगांव। जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने एक बार फिर बड़ी स्ट्राइक की है। साइबर सेल और घुमका पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो अपनी बाइक पर करीब साढ़े 14 किलो गांजा लेकर जा रहा था। पुलिस को देख आरोपी ने भागने की कोशिश की, लेकिन मुस्तैद जवानों ने उसे दबोच लिया। चेक पोस्ट लगाकर पकड़ा : पुलिस को देख भागने लगा था आरोपी मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुर्ग-सोमनी मार्ग से कलडबरी होते हुए मुडपार की ओर गांजे की तस्करी होने वाली है। एसपी सुश्री अंकिता…
राजनांदगांव। मुस्लिम समाज जामा मस्जिद के सदर हाजी रईस अहमद शकील ने कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा पास करना नहीं, यह आने वाले समाज की दिशा तय करने जैसा कदम है, जहां शिक्षा, अनुशासन और मेहनत को नई पहचान मिल रही है, उसी दिशा में गुलअफ्शा शेख ने मेहनत कर के माता-पिता की अथक प्रयास और लगन कड़ी मेहनत और कुछ बनने का जज्बा लेकर आज समाज सहित संस्कारधानी नगरी का नाम रौशन किया हैं। पूरा नगर सहित शिक्षा जगत आप पर फक्र-गर्व महसूस कर रहा हैं। कड़ी मेहनत और पक्के इरादों ने आज सफलता का परचम लहरा दिया…
राजनांदगांव। आम जनता की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से आयोजित सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा पटरी पार क्षेत्र के लिए नए हॉकी मैदान की घोषणा किए जाने पर पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। मोतीपुर स्कूल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस महत्वपूर्ण घोषणा के पीछे महापौर मधुसूदन यादव के प्रयास और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की अनुशंसा को प्रमुख कारण माना जा रहा है। साथ ही क्षेत्रीय विकास के लिए सांसद संतोष पाण्डेय एवं पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन और…
राजनांदगांव। शहर के लालबाग थाना क्षेत्र के ग्राम कविराज टोलागांव में सोमवार सुबह एक खूनी वारदात से सनसनी फैल गई। चरित्र शंका और आपसी रंजिश के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की टंगिया (कुल्हाड़ी) मारकर हत्या कर दी। लालबाग पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घेराबंदी की और महज 12 घंटे के भीतर आरोपी को दबोच लिया। वारदात: शौचालय जाते वक्त मोपेड से पीछा कर हमला किया सोमवार सुबह करीब 6:40 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कविराज टोलागांव के शासकीय शौचालय के पास एक महिला की लहूलुहान लाश पड़ी है। आरोपी रंजीत पारधी को पता…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव आफताब आलम ने कहा कि देश आज महंगाई की भीषण मार झेल रहा है। रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, खाद्य सामग्री, दाल, तेल, दूध और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार आम जनता की पीड़ा से पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रही है। श्री आलम ने कहा कि यह कांग्रेस का स्पष्ट आरोप है कि यह महंगाई प्राकृतिक नहीं, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा बनाई गई आर्थिक आपदा है। जनता की जेब काटकर टैक्स वसूली करना ही वर्तमान सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि बन चुकी है। पेट्रोल-डीजल पर भारी केंद्रीय…
राजनांदगांव। नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बसंतपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने जमातपारा निवासी एक आदतन अपराधी को सवा किलो गांजे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रविवार को बसंतपुर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू को मुखबिर से सूचना मिली कि शीतला मंदिर रोड, नेहरू पार्क के सामने एक युवक संदिग्ध अवस्था में थैला लेकर खड़ा है और गांजा बिक्री के लिए…
सोमनी। सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अंजोरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ काम पर जाने की मामूली बात पर हुए विवाद में पत्नी ने अपने ही पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। बिना बताए काम पर जाने से शुरू हुई कलह पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक तामेश्वर पारकर और उसकी पत्नी लक्ष्मी बाई पारकर के बीच बीते 27 जुलाई को विवाद हुआ था। विवाद की मुख्य वजह लक्ष्मी का बिना बताए काम पर चले जाना और पैसों का लेन-देन था। जब तामेश्वर काम…
राजनांदगांव। स्मार्टफोन और डिजिटल दुनिया की गिरफ्त से बाहर निकलकर रविवार की सुबह राजनांदगांव के बच्चों और युवाओं के लिए कुछ अलग रही। नगर निगम द्वारा चौपाटी के पास आयोजित ‘मस्ती की पहली पाठशाला’ में शहरवासियों का सैलाब उमड़ पड़ा। सुबह 5:30 बजे ही लोग परिवार सहित योग, जुम्बा और पारंपरिक खेलों का आनंद लेने पहुंच गए। स्वस्थ शरीर और स्वच्छ शहर की परिकल्पना को लेकर शुरू हुई इस पाठशाला के पहले ही दिन जबरदस्त रिस्पांस मिला। महापौर बोले- बजट में किया है विशेष प्रावधान महापौर मधुसूदन यादव ने उपस्थित जनसमूह का स्वागत करते हुए कहा कि नागरिकों की मांग…
रायपुर। बुद्ध पूर्णिमा और अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के ऐतिहासिक अवसर पर फॉरवर्ड डेमोक्रेटिक लेबर पार्टी (FDLP) ने छत्तीसगढ़ की सड़कों पर उतरकर शासन-प्रशासन की चूलें हिला दी हैं। अपनी मांगों को लेकर पार्टी ने 120 किलोमीटर लंबी विशाल रैली निकालकर हुंकार भरी, जिससे प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ”हम भारत के लोग” लगाएंगे ताले: बड़ी चेतावनी रैली के दौरान पार्टी के नेताओं ने दो टूक शब्दों में चेतावनी दी कि यदि अधिकारी और कर्मचारी अपने संवैधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं करते हैं, तो जनता खामोश नहीं बैठेगी। “देश के मालिक हम भारत के लोग हैं” के नारे के…