
- ईद पर छुरिया ईदगाह पहुंचे जिलाध्यक्ष विपिन यादव, भाईचारे और सौहार्द का दिया संदेश
- झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, 5,770 रुपये बरामद
- महापौर परिषद में बजट पर स्वीकृति, अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी निर्णय
- झूलेलाल जयंती पर महापौर ने झुलेलाल मंदिर में पूजा अर्चना कर सिंधी समाज को दी बधाई
- महापौर मधुसूदन यादव ने रानी अवंती बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी पुष्पांजलि
- महापौर ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
- मवेशी धर-पकड़ अभियान, निगम की टीम ने पकड़े 6 मवेशी
- पीएम सूर्याघर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, शीघ्र क्रियान्वयन के निर्देश
Author: chhattisgarhmail
मोहला। जिले के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी क्षेत्र में किसानों के सिंचाई प्रबंधन और फसल उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए बड़े पैमाने पर परियोजनाएं पूरी की गई हैं। राज्य स्थापना के बाद से जल संसाधन विभाग ने मध्यम परियोजना, लघु जलाशय और एनीकट का निर्माण कर कुल 7976 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा का विस्तार किया है। जिले की प्रमुख परियोजना मोंगरा बैराज का निर्माण 2008 में पूरा हुआ। इस परियोजना के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ के 3670 हेक्टेयर और राजनांदगांव जिले के 6651 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई गई। इससे अंबागढ़ चौकी विकासखण्ड के किसानों की आजीविका में सुधार हुआ…
राजनांदगांव। शहर में फुटपाथ और रोड पर अतिक्रमण कर ठेला-खोमचा लगाकर व्यवसाय करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कड़ी कार्रवाई की है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा द्वारा गठित अतिक्रमण दस्ता ने गौरव पथ में अवैध रूप से रखे ठेला हटाए और व्यवसायियों को समझाईस दी। नगर निगम के अनुसार, शहर के चौक-चौराहों और सड़कों पर अतिक्रमण से यातायात बाधित होता है और दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए आयुक्त ने अतिक्रमण हटाने और ठेला-खोमचा व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं। अतिक्रमण दस्ता ने गौरव पथ में फुटपाथ पर रखे ठेला हटाए और रोड पर…
राजनांदगांव। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुई घटना के बाद राजनांदगांव पुलिस ने जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले में पुलिस बल को अलर्ट मोड पर रखा गया है। पुलिस ने बताया कि जिले के संवेदनशील स्थलों पर सघन चेकिंग अभियान जारी है। बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्म्ॉड) और डॉग स्कॉट टीम रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थल और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध वस्तुओं की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र बागनदी, सोमनी, डोंगरगांव, चिखली, बसंतपुर, लालबाग और…
राजनांदगांव। लालबाग पुलिस ने रेवाडीह में सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर डरा-धमका कर गाली-गलौज करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपियों के कब्जे से एक धारदार चाकू भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी हैं राजकुमार उर्फ राम कोमरे पिता भुवन कोमरे, साकिन-मिलन चौक, वार्ड नं. 22 और अभिषेक नेताम पिता राजेन्द्र नेताम, साकिन-जलतरिया पारा, रेवाडीह, उम्र-28 साल शिकायतकर्ता ने 11 नवंबर को पुलिस को रिपोर्ट दी कि आरोपियों ने उसके दुकान के सामने उसकी बहन को अश्लील गालियां दी और हाथ में धारदार चाकू लेकर उसे डराया-धमकाया। सूचना मिलने…
राजनांदगांव। ग्राम मारगांव में हुई हत्या का मुख्य आरोपी महेश सिन्हा (48) पिता बिलास राम सिन्हा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पुराने विवाद और मीटिंग में दंडित किए जाने की रंजिश में मृतक अंगेश्वर साहू पर धारदार हथियार से हमला किया था। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 355/2025, धारा 103 (1) बीएनएस के तहत कार्यवाही की गई। सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर 2025 को ग्राम मारगांव के राधे सतनामी के कुएं में शव तैरता हुआ मिला। मृतक के सिर में चोट के निशान देखकर पुलिस को प्रथम दृष्टया…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने मोहल्ले में शांति भंग करने वाले असमाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, वहीं लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को भी दबोच लिया गया। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन के निर्देशन में थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि देश के पहले उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर एकता को अभिव्यक्त करते हुए 12 नवम्बर 2025 को सुबह 10 बजे अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम गौरव पथ में एक भारत, आत्मनिर्भर भारत-जिला स्तरीय यूनिटी मार्च का आयोजन किया गया है। यूनिटी मार्च में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, खिलाड़ी, विद्यार्थी एवं नगरवासी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में लगातार पशु चिकित्सा शिविर आयोजित कर पशुओं का निःशुल्क ईलाज किया जा रहा है। इसी कड़ी में पशुधन विकास विभाग द्वारा छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगांन और बीजेपार में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में कृषकों एवं पशुपालकों को पशु विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। पशुओं का टीकाकरण एवं बधियाकरण किया गया। बीमार पशुओं का उपचार भी किया गया। पशुओं को गंभीर बीमारी के लक्षण पाए जाने पर पशु चिकित्सालय लाने की सलाह दी गई। पशु चिकित्सा शिविर में वत्स्पालन, टीकाकरण,…
राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर 2025 को राजनांदगांव जिले के प्रवास पर रहेंगे। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह 12 नवम्बर को सुबह 10 बजे स्पीकर हाऊस शंकर नगर रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे गुरूद्वारा चौक राजनांदगांव पहुंचेंगे और एकता मार्च समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 12.30 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव पहुंचकर डामरीकरण भूमि-पूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। विधानसभा अध्यक्ष दोपहर 1 बजे मंडी परिसर राजनांदगांव से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे स्पीकर हाऊस राजनांदगांव पहुंचेंगे एवं समय आरक्षित रहेगा। विधानसभा अध्यक्ष शाम 4.20 बजे स्पीकर हाऊस…
डोंगरगढ़। भाजपा शहर मंडल के तत्वावधान में मतदाता सूची के पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन एसआईआर) विशेष महाअभियान के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन स्टेशन रोड स्थित गुजराती भवन में किया गया। कार्यशाला में एसआईआर के मुख्य प्रशिक्षक एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दिनेश गांधी, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रामजी भारती, प्रदेश सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक शशिकांत द्विवेदी, जिला मंत्री जैनकुमार मेश्राम, शहर मंडल अध्यक्ष जसमीत सिंह बन्नोआना और ग्रामीण अध्यक्ष अनिल सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। कार्यशाला में वक्ताओं ने कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण लोकतंत्र को सशक्त बनाने की प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया…