
- ई-चालान जमा करने के लिए ओटीसी सुविधा 1 अप्रैल से लागू
- बिना लाइसेंस फर्म से 606 बोरी पानी जब्त
- अस्मिता वेस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता : मेजबान छत्तीसगढ़ ने राजस्थान को 17-0 से पराजित किया
- 91 मनोकामना ज्योत से जगमगाया शक्तिधाम महाकाली मंदिर, नवरात्र में उमड़ा आस्था का सैलाब
- ईद-उल-फितर भाईचारे और सोहार्द का पैगाम : हाजी रईस अहमद शकील
- संघर्ष से समाधान तक : कोटरापानी में जल जीवन मिशन ने बदली जिंदगी
- पोट्ठ लईका पहल से जुड़वा बच्चों को मिला नया जीवन, कुपोषण पर पाई जीत
- मगरलोटा में जल जीवन मिशन से आई खुशहाली, घर-घर पहुंचा स्वच्छ पेयजल
Author: chhattisgarhmail
रायपुर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा Suo Moto Writ Petition (Civil) No. 05/2025 में दिए गए स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अनुपालन में तथा छत्तीसगढ़ शासन, पशुधन विकास विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर के पत्र क्रमांक E-166671 & 153108/LAW-42/1802/2025/1724 दिनांक 13.11.2025 के आधार पर शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आदेश जारी किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, अब राज्य के प्रत्येक स्कूल के प्राचार्य या संस्था प्रमुख को नोडल अधिकारी के रूप में नामित किया गया है। नोडल अधिकारी की यह जिम्मेदारी होगी कि स्कूल परिसर या आसपास यदि आवारा…
राजनांदगांव। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 (SIR) का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में यह प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो रही है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना पत्रक भरवाते हुए उसे ऑनलाइन डिजिटाइज कर रहे हैं। कलेक्टर यादव ने आज 90 प्रतिशत से अधिक गणना पत्रक डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले 7 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिले में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ग्राम सुंदरा, राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्र क्रमांक 87 के बीएलओ राजकुमार साहू ने 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन कर पहला स्थान…
राजनांदगांव। जिले में धान खरीदी उत्सव को लेकर किसानों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर और प्रति एकड़ 21 क्विंटल की सीमा में धान खरीदी की जा रही है। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशन में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू बनाने व्यापक प्रबंधन किए गए हैं। जिले के सभी 96 धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के लिए पेयजल, छांव, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, बायोमैट्रिक डिवाइस, श्रमिक व्यवस्था सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।…
राजनांदगांव। राज्य शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य 3100 रुपये प्रति क्विंटल और कृषक उन्नति योजना के तहत सुनिश्चित खरीदी से किसानों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी की सुविधा और उपार्जन केन्द्रों में मिल रही व्यवस्थाओं से किसान संतुष्ट हैं। धनराशि सीधे खाते में मिलने से किसान खेती-किसानी बढ़ाने के साथ घरेलू जरूरतें भी पूरा कर पा रहे हैं। धान बेचकर घर का रिनोवेशन कराएंगे किसान बिरेस राजनांदगांव विकासखंड के धान उपार्जन केन्द्र कन्हारपुरी में ग्राम लखोली के किसान बिरेस सिन्हा 120 क्विंटल धान बेचने पहुंचे। उनके पास जंगलेसर, कन्हारपुरी और खुटेरी…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देश पर जिले में अवैध धान खरीद–बिक्री पर नकेल कसने जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी अभियान के तहत राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने आज 13 प्रकरणों में 92 लाख 87 हजार 600 रुपये मूल्य का 2996 क्विंटल (7490 बोरा) अवैध धान जप्त किया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में अब तक कुल 51 प्रकरणों में 2 करोड़ 21 लाख 99 हजार 100 रुपये मूल्य का 7161 क्विंटल (17903 बोरा) अवैध धान तथा 3 वाहन जप्त किए जा चुके हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि आगे ऐसी गतिविधियों…
राजनांदगांव। जिले में मिलर्स के पंजीयन और धान उठाव कार्य को सुव्यवस्थित करने कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सभी मिलर्स की बैठक ली। उन्होंने कहा कि पंजीयन व दस्तावेज़ीकरण में आ रही तकनीकी दिक्कतों को जिला प्रशासन संवेदनशीलता के साथ दूर करेगा, ताकि राज्य शासन के निर्देशानुसार निर्धारित अनुपात में धान का उठाव निर्बाध हो सके। कलेक्टर यादव ने कहा कि किसानों को धान बिक्री में किसी तरह की परेशानी न हो, यह प्रशासन की प्राथमिकता है। साथ ही मिलर्स की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने आवेदन प्रक्रिया में आ…
राजनांदगांव। थाना चिखली पुलिस ने जिले में अवैध शराब, गांजा बिक्री और असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के तहत चिखली हनुमान मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए गए अजय गुप्ता पिता स्व. राकेश गुप्ता, उम्र 39 साल, रामनगर मोतीपुर के खिलाफ धारा 36 (च) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। इसी अभियान के दौरान, क्षेत्र में झगड़ा और अशांति फैलाने वाले चार बदमाशों के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित साहू पिता धनसाय साहू, उम्र 21 साल, चिखली वार्ड नं. 05, कामता सिन्हा…
राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी और मोहल्ले में उत्पात मचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने आरोपी श्रीमती हिरौंदा बाई मरकाम और दीपक निषाद के कब्जे से कुल 36 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त की। दोनों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (ए) के तहत अपराध दर्ज किया गया। इसी अभियान में मोहल्ले में हो-हुल्लड़ मचाने वाले विष्णु निषाद, पारस यादव और छन्नू वर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। माननीय न्यायालय से जेल वारंट मिलने के बाद उन्हें जेल भेजा गया। गिरफ्तार आरोपियों में श्रीमती हिरौंदा बाई मरकाम पति…
राजनांदगांव। 24 नवंबर 2025रू थाना बोरतलाव क्षेत्र के ग्राम कौहापानी के पहाड़ी जंगल में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान पुलिस ने बड़ी मात्रा में नक्सली सामग्री बरामद की है। इस दौरान जिला बालाघाट (मप्र) के निरीक्षक आशीष शर्मा गोली लगने से शहीद हो गए। जानकारी के मुताबिक, 19 नवंबर को स्थानीय सूचना मिलने पर जिला बालाघाट, जिला गोंदिया (महाराष्ट्र), जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और जिला राजनांदगांव (छग) की संयुक्त पुलिस पार्टी नक्सल विरोधी अभियान के लिए रवाना हुई। सर्चिंग के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें निरीक्षक शर्मा शहीद हुए। मुठभेड़ के बाद अभियान को और तेज कर लगभग…
मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है। अभियान के तहत विभिन्न प्रतिष्ठानों और वाहनों की जांच कर बड़ी मात्रा में धान जब्त की गई है। कार्रवाई में एसके एंड सन्स ट्रेडर्स, मोहला से 23 क्विंटल धान जब्त किया गया। वहीं राजू प्रसाद खंडेलवाल फर्म में रजिस्टर में गड़बड़ी पाए जाने पर 24 क्विंटल धान जप्त किया गया। इसी प्रकार साहू ट्रेडर्स, मोहला से 28 मि्ंटल धान जब्त कर फर्म संचालक को सुपुर्द किया गया। जिले में अब तक कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिनमें कुल…