Author: chhattisgarhmail

राजनांदगांव। शासकीय कमला देवी रठी स्नातकोत्तर महाविद्यालय राजनांदगांव द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अंतर्गत ग्राम अलाीखूंटा (रानीतराई) में आयोजित सात दिवसीय शिविर में साइबर सेल राजनांदगांव की ओर से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान साइबर सेल की टीम ने शिविर में शामिल छात्राओं एवं ग्रामीणों को साइबर अपराधों के प्रकार, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचने के आसान उपायों की जानकारी दी। फर्जी कॉल, ओटीपी और लिंक के माध्यम से होने वाले फ्रॉड से सतर्क रहने की अपील की गई। जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लोगों को पंपलेट भी वितरित किए गए। साइबर…

Read More

राजनांदगांव। आगामी नववर्ष के आगमन को देखते हुए शहर में कानून व्यवस्था और यातायात सुरक्षा बनाए रखने के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस ने शुक्रवार को सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में शहर के प्रमुख स्थानों पर मोटर चेकिंग प्वाइंट लगाए गए। महावीर चौक, देशमुख होटल चिखली और गौरव पथ तिराहा में ब्रेथ एनालाइजर (अल्कोहल मीटर) की मदद से संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की जांच की गई। महावीर चौक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा की उपस्थिति में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम,…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी ग्रामीण गरीबों, श्रमिकों और मेहनतकश मजदूर वर्ग के जीवन में भरोसा, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करने की सशक्त व्यवस्था है। यह अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक समय पर काम, पूरा पारिश्रमिक और पारदर्शी व्यवस्था पहुँचाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विकसित भारत–जी राम जी के माध्यम से यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है कि रोजगार प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता की गुंजाइश न्यूनतम हो और श्रमिकों को उनके अधिकारों से वंचित न किया जा सके।…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम द्वारा आयोजित “छत्तीसगढ़ रजत जयंती के अवसर पर छत्तीसगढ़ी फिल्मों का सफर” कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी सिनेमा की विकास यात्रा, उपलब्धियों और उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम के गठन में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि छालीवुड की सशक्त नींव रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने निगम…

Read More

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से राजस्थान के अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण से लौटने के उपरांत छत्तीसगढ़ के पत्रकारों के दल ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर पत्रकारों ने 15 से 20 दिसम्बर तक राजस्थान भ्रमण के दौरान वहां की विधायिका, प्रशासनिक कार्यप्रणाली तथा पर्यटन के क्षेत्र में किए गए नवाचारों के अनुभवों को साझा किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा पत्रकारों के लिए अंतर्राज्यीय अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है, ताकि अन्य राज्यों के शासन-प्रशासन, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विकास से जुड़े नवाचारी प्रयासों को पत्रकारों के दृष्टिकोण…

Read More

राजनांदगांव। राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव मोतीपुर मैदान प्रांगण मे स्थित ंशासकीय पूर्व माध्यमिक शाला मोतीपुर के नए शाला भवन का निरीक्षण किया। नवनिर्मित स्कूल भवन में पहुॅचकर महापौर ने छात्रों से वार्तालाप किया और नई शाला में पढ़ रहे बच्चों से फीडबैक लिया। इस दौरान शाला के प्रधानपाठक एवं अन्य शिक्षकों के साथ महापौर ने स्कूल के प्रत्येक कक्षा में जाकर छात्रों को फर्नीचर, विद्युत एवं प्रकाश व्यवस्था, ब्लैक बोर्ड, कंप्यूटर, सफाई व्यवस्था, प्रसाधन आदि के संबंध में जानकारी ली। सभी छात्रों ने शाला की व्यवस्था को उत्तम बताया एवं किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं प्राप्त हुई। महापौर ने…

Read More

राजनांदगांव। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने गुरुवार रात चौपाटी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अवैध रूप से रखे गए ठेला-खोमचा और अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद शुक्रवार को निगम के अतिक्रमण दस्ते ने चौपाटी के पास रखे गए बंद ठेलों को हटाने की कार्रवाई की। नगर निगम द्वारा शहर में ठेला-खोमचा और पसरा लगाकर किए जा रहे अतिक्रमण पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आयुक्त द्वारा गठित अतिक्रमण दस्ता निरीक्षण और शिकायतों के आधार पर पहले समझाइश देता है, इसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की…

Read More

राजनांदगांव। बढ़ती ठंड और शीत लहर को देखते हुए नगर निगम द्वारा समाज के कमजोर, बेघर और जरूरतमंद लोगों के लिए राहत कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार रात्रि महापौर श्री मधुसूदन यादव ने समाज कल्याण विभाग की टीम के साथ फ्लाईओवर के नीचे अस्थायी रूप से निवासरत लोगों को कंबल वितरित किए और उन्हें रैन बसेरा में रहने की समझाइश दी। महापौर श्री यादव ने बताया कि कड़ाके की ठंड और शीत लहर से गरीब एवं बेघर लोगों को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कंबल एवं आवश्यक कपड़ों का वितरण किया जा रहा है। रात्रिकालीन भ्रमण…

Read More

मोहला। थाना मोहला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर महिला से छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा। पुलिस के अनुसार, ग्राम कुंजाम टोला की प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 17 दिसंबर 2025 को आरोपी अजित जुरेशिया पिता ईतवारी जुरेशिया (उम्र 26 साल) ने उनके घर में जबरदस्ती प्रवेश किया। आरोपी ने प्रार्थीया के हाथ-पाँव पकड़े और गाल काटने के साथ गले में चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। इस पर थाना मोहला में अपराध क्रमांक 127/25 धारा 331(3),…

Read More

मोहला। सुशासन सप्ताह–2025 के तहत जिले में चलाए जा रहे “प्रशासन गांव की ओर” अभियान के तहत विकासखंड मानपुर में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया और पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भोजेश शाह मांडवी ने कहा कि लोगों को जागरूक होकर योजनाओं की जानकारी लेनी होगी, तभी लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँच सकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन की एक सराहनीय पहल है, जिससे विभाग सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुँच रहे हैं, लेकिन लाभ…

Read More