
- 145 पथ विक्रेताओं ने कराया पंजीयन, स्वनिधि महोत्सव में बांटे गए ऋण स्वीकृति पत्र
- अतिक्रमण व गंदगी पर निगम सख्त : फल दुकान का सामान जब्त कर लगाया जुर्माना, 10 दुकानें सील
- बेहतर काम करने वाली पंचायतों को मिलेंगे 60 लाख, कर संग्रहण व सोलर विलेज पर कलेक्टर ने दिया जोर
- पीएम स्वनिधि के लंबित प्रकरणों का जल्द करें निराकरण, पात्रों को समय पर मिले लाभ : कलेक्टर
- नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
- दिग्विजय स्टेडियम में 21 जून को मनेगा जिला स्तरीय योग दिवस, अपर कलेक्टर ने तैयारियों का लिया जायजा
- बिजली विभाग की वसूली फूल और जनता के घरों की बत्ती गुल : आसिफ अली
- शासकीय स्कूल सोमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेशोत्सव, बच्चों को बांटी गई साइकिल व पुस्तकें
Author: chhattisgarhmail
राजनांदगांव। नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा हर रविवार को आयोजित की जाने वाली ‘मस्ती की पाठशाला’ के प्रति शहरवासियों का रुझान लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह से ही बच्चे, युवा और बुजुर्ग पूरे उत्साह के साथ पाठशाला में पहुंचे। यहां एक ओर जहां बच्चों ने पारंपरिक खेलों का आनंद लिया, वहीं बुजुर्गों ने सेहतमंद रहने के लिए योग का सहारा लिया। आयोजन में पहुंचे महापौर मधुसूदन यादव और निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने भी बैडमिंटन खेलकर अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया और नागरिकों का उत्साहवर्धन किया। सुबह ५ बजे से ही आयोजन स्थल पर रौनक बिखर गई…
राजनांदगांव। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने रविवार शाम महावीर चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, ईंधन संकट और गैस सिलिंडर की किल्लत को लेकर आक्रामक विरोध-प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेसजनों ने केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में बैनर, तख्तियां और स्लोगन लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महावीर चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने बढ़ती महंगाई को लेकर हल्ला बोला और जमकर नारेबाजी की। कांग्रेसजनों ने कहा कि देशभर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से…
राजनांदगांव। ग्रामीण क्षेत्र में हो रही लगातार बिजली कटौती से आम जनता परेशान है, इस पर जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव (ग्रामीण) सचिव ओमप्रकाश साहू ने राज्य सरकार और बिजली विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाली सरकार से आम जनता बिजली कटौती से परेशान है। ओमप्रकाश साहू ने कहा कि लगातार हो रही विद्युत कटौती किसी साजिश से कम नहीं लगती। क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आमजन काफी परेशान हैं। बार-बार बिजली गुल होने से लोगों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। भीषण गर्मी के बीच…
राजनांदगांव। राजधानी के विन्तरा सभागार में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय काव्य सम्मेलन साहित्य और काव्य चेतना का प्रमुख केंद्र बना। इस गरिमामय आयोजन में देश-विदेश सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए रचनाकारों ने काव्य पाठ किया। कार्यक्रम में राजनांदगांव की वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री आभा श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट साहित्यिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अमेरिका की प्रसिद्ध कवयित्री सुश्री अनिता कपूर उपस्थित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथियों में श्रीमती शकुंतला तरार, अरुण निगम, जयप्रकाश मानस, गिरीश पंकज, सुशील त्रिवेदी,…
राजनांदगांव। आज के इस डिजिटल युग में जहां बच्चे स्कूली पढ़ाई के बोझ के साथ-साथ मोबाइल और सोशल मीडिया रील्स के जाल में फंसकर अपनी संस्कृति और नैतिक मूल्यों से दूर होते जा रहे हैं, वहीं माता-पिता भी भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पा रहे हैं। बच्चों को इस भटकाव से बचाने और उनमें अच्छे संस्कारों के बीज बोने के लिए शहर के वार्ड नंबर-1, बाबुटोला स्थित शक्तिधाम अघोर शोध एवं जनकल्याण आश्रम ने एक बड़ी और सराहनीय पहल की है। आश्रम में परमपूज्य गुरुदेव एवं गुरुमाता के सानिध्य में ‘बाल समागम शिविर’ का…
राजनांदगांव। पटरी पार क्षेत्र के चिखली स्कूल मैदान में करीब 200 बच्चों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ आयोजित निःशुल्क ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ महापौर मधुसूदन यादव ने किया। बच्चों के जोश, ऊर्जा और खेलों के प्रति समर्पण से पूरा मैदान उत्साह से सराबोर नजर आया। वरिष्ठ हॉकी खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित समारोह में महापौर के द्वारा खिलाड़ियों को हॉकी स्टिक, स्किपिंग रोप, बॉल एवं अन्य खेल सामग्री वितरित की गई। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस निःशुल्क शिविर का संचालन जिला हॉकी संघ राजनांदगांव के मार्गदर्शन में रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा किया जा…
खैरागढ़। राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर जिले में विभिन्न जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय डेंगू दिवस 16 मर्ई के अवसर पर जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के विकासखंडों में व्यापक जागरूकता अभियान, संगोष्ठी और स्वास्थ्य गतिविधियां आयोजित की गई। अभियान का संचालन कलेक्टर इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशन एवं प्रभारी अधिकारी (स्वास्थ्य) सह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रेम कुमार पटेल के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. आशीष शर्मा और जिला मलेरिया अधिकारी डा. विवेक बिसेन ने किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आशीष शर्मा ने बताया डेंगू रोग एडीज मच्छर के काटने से होता है।…
राजनांदगांव। घुमका नगर पंचायत के प्रथम चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अधिकृत प्रत्याशियों की सूची जारी होने के बाद कल अध्यक्ष पद सहित सभी पार्षद प्रत्याशी एक साथ विशाल रैली एवं शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल करेंगे। कांग्रेस संगठन इसे घुमका के राजनीतिक इतिहास का महत्वपूर्ण क्षण मानते हुए व्यापक तैयारी में जुटा हुआ है। कांग्रेस प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्याशी चयन हेतु नियुक्त पर्यवेक्षक रमेश डाकलिया एवं हेमंत वैष्णव ने क्षेत्र के वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक,…
राजनांदगांव। पतियों की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना का महापर्व ‘वट सावित्री’ शनिवार को संस्कारधानी में पूरी श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर का कठिन निर्जला व्रत रखा। इस वर्ष वट सावित्री की आराधना को लेकर विशेषकर नवविवाहित महिलाओं में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही सोलह श्रृंगार किए सुहागिन महिलाएं शहर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित वट वृक्षों (बरगद) के पास पहुंचने लगी थीं। महिलाओं ने वट वृक्ष को जल अर्पित कर रोली, चंदन, अक्षत और मौसमी फलों से विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।…
राजनांदगांव। जिले में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अपनी सफलता की नई इबारत लिख रही है। जिला प्रशासन के समर्पित प्रयासों और जन-भागीदारी ने इस योजना को ग्रामीण स्तर पर स्वच्छ ऊर्जा के एक अनूठे मॉडल के रूप में स्थापित किया है। इसी क्रम में राजनांदगांव विकासखंड का ग्राम भोथीपारखुर्द सौर ऊर्जा से जगमगा उठा है। शुक्रवार को यहाँ आयोजित ‘सूर्यसभा’ में कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने स्वयं पहुंचकर ग्रामीणों का उत्साहवर्धन किया। बिजली बिल से मिलेगी मुक्ति सूर्यसभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि “भारत सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना देश के हर घर…